World's Oldest Cities: जानिए दुनिया के सबसे पुराने शहरों के बारे में

हर जगह और शहर की एक कहानी होती है जो कभी किसी व्यक्ति से जुड़ी होती है तो कभी केवल वहां के इतिहास, संस्कृति और विरासत से जुड़ी होती है। उसी प्रकार से दुनिया में कई ऐसे प्राचीन शहर है। जिनके बारे में जानना आवश्यक है। अगर हम भारत की बात करें तो भारत का सबसे प्रचानी शहर है वाराणसी जिसे भारत की सांस्कृतिक राजनधानी भी कहा जाता है। ये शहर उत्तर प्रदेश में स्थित है। मुख्य तौर पर ये अपनी संस्कृती, मंदिरों को गंगा नदी के प्रसिद्ध है। हर साल लाखों लोग यहां केवल गंगा आरती देखने और आध्यात्मिकता को महसूस करने आते हैं। उसी तरह विश्व के हर प्राचीन शहर के कई किस्से और कहानियों है जो जानने की दिलचस्पी सभी को होती है। उनकी संस्कृति, विरासत, इतिहास, वास्तुकला और सभ्यता इसे और आकर्षक बनाती है। इन प्राचीन शहरों की सबसे खास बात ये होती है की ये समय के साथ बदलाव को अपनाते हैं लेकिन अपनी परंपराओं को कभी पिछे नहीं छोड़ते है। आज आपको हम दुनिया के सबसे प्रचानी शहरों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में।

World's Oldest Cities: जानिए दुनिया के सबसे पुराने शहरों के बारे में

दुनिया के सबसे पुराने शहरों की सूची

1. वाराणसी, भारत

भारत की सांस्कृतिक राजनधानी कहे जाने वाला वाराणसी शहर भारत का सबसे प्राचीन शहर है। ये उत्तर प्रदेश में गंगा नदी के तट पर स्थित है। वाराणसी को पहले बनारस कहा जाता था जो बाद में वाराणसी में बदला गया। लेकिन आज भी कई पूराने लोग है जो इसे बनारस के नाम से भी पुकारते हैं। ये शहर अपने मंदिरों, गंगा आरती, सभ्यता और सांस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। ये शहर कम से कम 5,000 वर्ष पूराना है और धार्मिक संस्कृति का केंद्र है। मंदिरों के बारे में बात करें तो ये एक ऐसा शहर जिसकी हर गली में एक मंदिर है। कुल 2000 मंदिर इस शहर में स्थित है जिसमें प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर भी शामिल है।

2. अलेप्पो, सीरिया

अलेप्पो की शहर करीब 8,000 साल से भी अधिक पुराना है। ये शहर शुरू से ही बसा हुआ शहर है। अलेप्पो भूमध्य सागर और मेसोपोटामिया की बीच स्थित है और ये युगो से एक महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्रा बना हुआ है। इस शहर के क्षेत्र मे लगभग 4.4 मिलियन नागरिक है। सीरियाई क्षेत्र का तीसरा सबसे बड़ा शहर है।

3. एर्बिल, इराकी कुर्दिस्तान

एर्बिल शहर करीब 6,000 साल प्राचीन शहर है। इस शहर को फारसियों, रोमनों, मंगोलों, ओटोमन और यूनानियों द्वारा बसाया गया था इसी करण वहा की विरासत में इन सभी की झलक देखने को मिलती है। ये शहर मुख्य तौर पर अपने प्राचीन स्थलों और आधुनिक मॉल के लिए जाना जाता है। आपको बता दें की शहर को यूनेस्को विश्व धरोहर में शामिल किया गया है।

4. एथेंस, ग्रीस

ग्रीस की राजधानी एथेंस ग्रीस का सबसे बड़ा शहर है और दुनिया के सबसे पूराना शहर भी। इस शहर को दर्शशास्त्र का घर और प्राचीन सभ्याताओं का जन्मस्थल माना जाता है। इस शहर के स्वरूप पर रोमन सभ्यता की छाप देखने को मिलती है। मुख्य तौर पर ये शहर कलाकारों की मातृभूमि भी है।

5. बाइब्लोस, लेबनान

बाइब्लोस माउंट लेबनान का सबसे प्राचीन शहर है। ये शहर करीब 7,000 साल पुराना है। इसे 7000 ईसा पूर्व के आस पास बसाया गया था। इस शहर ने अपना नाम यूनानियों से प्राप्त किया है और इस यूनेस्कों की विश्व धरोहर में शामिल किया गया है। इस शहर में फोनीशियन वर्णमाना के सबसे पुराने शिलालेक के साथ एक ताबूत खोज में प्राप्त हुआ था। इस शहर में फारसी, रोमन, मिस्र और तुर्की समाज की सभ्यता देखने को मिलती है। आपको बता दे बाइब्लोस अपने इंटरनेशनल फेस्टिवल के लिए आकर्षण का केंद्र है।

6. सुसा, ईरान

सुसा शहर करीब 6,300 साल प्राचीन शहर है। ये टाइग्रिस नदी के करीब स्थित है और दुनिया के महत्वपूर्ण प्राचीन शहरों में एक भी। इस शहर को एक समय पर अश्शूरियों द्वारा नष्ट कर दिया गया था लेकिन बाद में इसका पूनः निर्माण किया गया। फिलहाल ये शहर नहीं है लेकिन इसकि साइट पर शुश नामक एक छोटा शहर स्थित है। इस शहरी की बचे हुए स्थान और टीले को यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल किया गया है।

7. प्लोवदिव बुल्गारिया

प्लोवदिव बुल्गारिया का दूसरा सबसे बड़ा शहर है जो मुख्य रूप से एक बस्ती थी और रोमनों का प्रमुख शहर था। ये शहर एक प्रचानी सभ्यता का केंद्र है और कई प्रचीन अवशेषों का घर भी है। दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जब साम्यवादी की स्थापना हुई तो ये शहर लोकतांत्रिक समूहो का केंद्र बना। इसे शहर को 2019 में यूरोपीय राजधानी का नाम दिया गया है। इस शहर की प्राचीनता के बारे में तब पता चला जब वहां खुदाई की गई और कई तरह के प्राचीन अवशेष प्राप्त हुए। इस खुदाई के माध्यम से पता चलता है कि यह शहर करीब 6,000 साल प्राचीन है।

8. सिडोन, लेबनान

लेबनान में स्थित सिडोन शहर करीब 6,000 साल प्राचीन है। ये शहर कांच के उत्पादन के लिए सबसे अधिक प्रसिद्ध है। इसी से साथ इस शहरो को फोनीशियन जहाज के निर्माण के साथ भूमध्य सागर में नेविगेट करने के लिए जाना जाता है। सिडोन लेबनान की तीसरा सबसे बड़ा शहर भी है। आपको बता दें कि इस शहर पर 333 ईसा पूर्व में सिरंदर महान ने कब्जा कर लिया था।

9. आर्गोस, ग्रीस

ग्रीस में केवल एक ही प्राचीन शहर नहीं है, आग्रोस भी ग्रीस के स्थित है जो की दुनिया के सबसे प्राचीन शहरों की लिस्ट में शामिल है। इस शहर की सभ्यता भी 7,000 साल पुरानी है। इतना ही नहीं यह शहर उन शहरों पुराने शहरों में से एक है जो लगातार बसे रहे हैं। जब ग्रीक और फारसीयों के बीच युद्ध हुआ था उस दौरान आग्रोस पूरी तरह से तटस्थ था और उसने पूरे हो रहे इस युद्ध में भाग नहीं लिया था। इस शहर रोमन और ग्रीक संरचनाओं के पुरात्तव अवशेषों को दिखाता है।

10. दमिश्क, सीरिया (11,000 वर्ष)

दमिश्क शहर जो कि सीरिया स्थित है दुनिया की सबसे पुराने शहरों में से एक है। ये शहर करीब 11,000 साल पुराना है। इस शहर को 2008 में सबसे पुराने आबाद शहर के रूप में उद्धृत किया गया था। इसी के साथ आपको बता दें की ये शहर अरब की राजधानी के रूप में भी जाना जाता है। 1979 में इस शहर को यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल किया गया है।

Constitution Day 2022: स्कूल में कैसे मनाएं संविधान दिवस, जानिए बेस्ट टिप्सConstitution Day 2022: स्कूल में कैसे मनाएं संविधान दिवस, जानिए बेस्ट टिप्स

Constitution Day 2022: संविधान के जनक और शिल्पकार कहे जाने वाले बीआर अंबेडकर जी के टॉप कोट्सConstitution Day 2022: संविधान के जनक और शिल्पकार कहे जाने वाले बीआर अंबेडकर जी के टॉप कोट्स

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Every place and city has a story which is sometimes related to a person and sometimes related only to its history, culture and heritage. Similarly there are many such ancient cities in the world. About whom it is necessary to know. If we talk about India, then the most famous city of India is Varanasi, which is also called the cultural capital of India. This city is located in Uttar Pradesh. Mainly it is famous for its culture, temples of river Ganges. Every year lakhs of people come here only to see Ganga Aarti and feel the spirituality.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X