Gemini Career Horoscope 2024: नया साल शुरू हो चुका है और बहुत तेजी से आगे बढ़ने लगा है। जैसा कि आप जानते हैं कि आपका स्वामी ग्रह बुद्ध है और यह ग्रह बुद्धि, संचार, विश्लेषण, चेतना और रचनातम्कता का प्रतीक है और ये सभी चीजें करियर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस साल आपका अपना ग्रह ही आपके करियर को एक नई दिशा देगा।

मिथुन राशि वालों के लिए, 2024 में करियर परिदृश्य सकारात्मक परिवर्तन लेकर आयेगा। शॉर्टकट कतई मत अपनायें। मेहनत पर जोर देने से पूरा परिणाम मिलेगा। नए साल में सफलता मिलने के योग हैं। इस वर्ष की शुरुआत में वर्किंग प्रोफेशनल और बिजनेस पर्सन दोनों को थोड़ी सावधानी से काम करने की आवश्यकता है, दरअसल बुध ग्रह ही यह चेतावनी दे रहा है। हां यह जरूर है कि मंगल ग्रह आपकी रक्षा करने के लिए तत्पर है। जनवरी और फरवरी को संयम के साथ व्यतीत होने दें। किसी भी प्रकार की जल्दबाजी मत करें।
मार्च-अप्रैल आते ही आपके करियर में एक बड़ा उछाल दिख सकता है। नई नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है, वहीं फ्रेशर्स को कॉल आने की संभावना है। आपकी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां कम होंगी और आप जीवन के कई क्षेत्रों में प्रगति करेंगे। साल 2024 में आपके सभी रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस राशि के लोगों में अगले साल निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। मिथुन राशि के लोग साल 2024 में कई लंबी यात्राओं पर जा सकते हैं।
सच पूछिए तो नौकरी बदलने के लिए साल 2024 मिथुन राशि वालो के लिए अच्छा रहेगा। क्योंकि अप्रैल-मई जैसा ही योग एक बार फिर से सितंबर-अक्टूबर में भी बनेगा। जिनके काम पहले चरण में नहीं बन पायेंगे दूसरे चरण में उन्हें सफलता जरूर मिलेगी। इस वर्ष आपको अप्रत्याशित धन लाभ होने की भी संभावना रहेगी।
बृहस्पति का वृषभ राशि में गोचर मिथुन राशि वालों के लिए आध्यात्मिक जागृति और आंतरिक विकास ला सकता है। आप स्वयं को दर्शन, ध्यान, या जीवन में गहरे अर्थ की तलाश में आकर्षित पा सकते हैं। विश्वास और भावनात्मक अंतरंगता पर जोर देने से रिश्ते विकसित हो सकते हैं।
मंगल आपकी भागदौड़ और खर्चों का सामना कराएगा। इस अवधि में किसी भी प्रकार के ऋण लेन-देन से बचना ही समझदारी होगी। व्यापारियों को विदेश यात्रा से लाभ मिलेगा। विदेशी कंपनियों में नौकरी या नागरिकता के लिए प्रयासरत जातकों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। सर्दी, खांसी आदि शारीरिक रोग आपको परेशान कर सकते हैं। पैतृक मामलों में फैसला आपके पक्ष में आने का संकेत है।


Click it and Unblock the Notifications











