Mahavir Jayanti 2025 Wishes: जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जन्म जयंती, दुनिया भर में महावीर जयंती के रूप में मनाई जाती है। महावीर जयंती विश्व के हर कोने में जैन धर्म को पालन करने वाले जैन धर्मावलंबियों द्वारा मनाई जाती है। इस दिन विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

भारत में मनाए जाने वाले विशेष त्योहारों में महावीर जयंती का त्योहार भी एक है। इस दिन देश भर में जैन धर्म के लोग बड़े ही धूमधाम, आनंद और हर्सोल्लास के साथ महावीर जयंती का त्योहार मनाते हैं। यह पर्व जैन समुदाय के लिए सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी ने लोगों को अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह, अचौर्य और ब्रह्मचर्य जैसे पंच महाव्रतों के माध्यम से जीवन को शुद्ध और शांतिपूर्ण बनाने का संदेश दिया। उनके उपदेश आज भी समस्त मानवता के लिए प्रेरणा हैं।
इस वर्ष महावीर जयंती 2025 में 10 अप्रैल को मनाई जा रही है। इस दिन देशभर में जैन मंदिरों में विशेष पूजा, रथयात्रा और प्रवचन आयोजित किए जाते हैं। लोग व्रत, दान और सेवा कार्यों के माध्यम से इस दिन को मनाते हैं। सोशल मीडिया के इस युग में लोग अपने मित्रों और परिवारजनों को शुभकामनाएं देने के लिए स्टेटस, एसएमएस और मैसेज शेयर करते हैं। महावीर जयंती की कुछ बेहतरीन शुभकामनाएं, कोट्स, संदेश व स्टेटस दिए जा रहे हैं। इन्हें आप व्हाट्सऐप, फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा कर सकते हैं।
महावीर जयंती शुभकामनाएं, संदेश और व्हाट्सअप मैसेज | Mahavir Jayanti Wishes in Hindi
भगवान महावीर के सिद्धांत आपके जीवन को शांति, प्रेम और करुणा से भर दें। महावीर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!
अहिंसा ही धर्म है - इस संदेश को अपनाएं और जीवन को सुंदर बनाएं। महावीर जयंती की मंगलकामनाएं!
सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर ही मोक्ष की प्राप्ति होती है। भगवान महावीर का आशीर्वाद सदा आप पर बना रहे।
चलो उस मार्ग पर चलें जहाँ न हिंसा हो, न द्वेष - केवल प्रेम और दया हो। महावीर जयंती की शुभकामनाएं!
जीवन का उद्देश्य मोक्ष है, और उसका मार्ग अहिंसा है। Happy Mahavir Jayanti!
भगवान महावीर का जीवन हर इंसान को सत्य, शांति और संयम सिखाता है। महावीर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!
सत्य, अहिंसा, तप और संयम ही महावीर का संदेश है। महावीर जयंती की मंगलकामनाएं!
जिसने स्वयं को जीत लिया, वही सच्चा विजेता है - महावीर स्वामी। Happy Mahavir Jayanti 2025!
चलो इस महावीर जयंती पर अहिंसा का संकल्प लें।
महावीर जयंती कोट्स | Mahavir Jayanti Quotes in Hindi
अहिंसा, करुणा और सत्य के मार्ग पर चलकर जीवन को सार्थक बनाएं। महावीर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।
भगवान महावीर का आशीर्वाद आपके जीवन में शांति, प्रेम और समृद्धि लाए। शुभ महावीर जयंती!
जीवन में सच्चा सुख आत्मा की शुद्धता में है। महावीर स्वामी के आदर्शों को अपनाएं। महावीर जयंती की मंगलकामनाएं!
हर दिल में करुणा हो, हर मन में शांति हो - यही है महावीर का संदेश। आपको और आपके परिवार को महावीर जयंती की शुभकामनाएं।
दया, सत्य, संयम और तप - यही हैं भगवान महावीर की शिक्षा। आइए इन्हें अपने जीवन में उतारें। Happy Mahavir Jayanti!
जो अहिंसा को अपनाता है, वो सच्चा मानव कहलाता है। महावीर जयंती की हार्दिक बधाई!
आज के दिन लें संकल्प - न हिंसा करेंगे, न हिंसा सहेंगे। भगवान महावीर की कृपा सदा बनी रहे।
आपका जीवन हो सत्य और शांति से परिपूर्ण, महावीर स्वामी का आशीर्वाद बना रहे। महावीर जयंती की शुभकामनाएं।
विचारों में पवित्रता, कर्मों में करुणा हो - यही महावीर स्वामी की शिक्षा है। आपको महावीर जयंती की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
महावीर स्वामी के सिद्धांत हमें जीवन में आगे बढ़ने की राह दिखाते हैं। इस पावन अवसर पर आपको हार्दिक शुभकामनाएं।


Click it and Unblock the Notifications











