Mahaparinirvan Din 2024: क्यों मनाते हैं महापरिनिर्वाण दिवस? अंबेडकर की पुण्यतिथि पर शेयर करें ये संदेश

Mahaparinirvan Din 2024; Mahaparinirvan Diwas Quotes, Wishes: डॉ भीमराव रामजी अंबेडकर ने देश में संविधान के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने समाज में छुआछूत और जातिवाद, भेदभाव को दूर करने में अथक प्रयास किये। आज ही के दिन यानी 6 दिसंबर को डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि मनाई जाती है। हर साल 6 दिसंबर को डॉ बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि को महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाता है।

डॉ अंबेडकर ने अपना अधिकतर जीवन सामाजिक असमानताओं, जातिगत भेदभाव और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। महापरिनिर्वाण दिवस पर हम एक महान विचारक, समाज सुधारक और भारतीय संविधान के निर्माता के रूप में बाबासाहेब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। अंबेडकर का जीवन और उनकी विचारधारा आज भी समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। वे न केवल दलितों और पिछड़े वर्गों के लिए संघर्षरत रहे, बल्कि उन्होंने समस्त भारतीय समाज के लिए एक समतामूलक, न्यायसंगत और प्रगतिशील राष्ट्र की नींव रखी।

क्यों मनाते हैं महापरिनिर्वाण दिवस? अंबेडकर की पुण्यतिथि पर शेयर करें ये संदेश

अंबेडकर ने शिक्षा, समानता, और बौद्ध धर्म को अपने जीवन के मूल मंत्र के रूप में अपनाया। उनके नेतृत्व में भारतीय संविधान का निर्माण हुआ, जिसने देश को एक नई दिशा प्रदान की। इसमें सभी नागरिकों को समान अधिकार दिए गए। आज भले ही डॉ बाबासाहेब अंबेडकर हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनकी मृत्यु के बाद भी उनके विचार समाज के हर कोने में गूंज रहे हैं। महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें स्मरण करना, उनके योगदानों को याद करना और उनके दिखाए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

महापरिनिर्वाण दिवस 2024 के अवसर पर डॉ भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए यहां श्रद्धांजलि संदेश दिए जा रहे हैं। इन्हें आप अपने फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स और व्हाट्सअप पर साझा कर सकते हैं। इन संदेशों और विचारों के माध्यम से आप डॉ अंबेडकर की महानता को महसूस कर सकते हैं और समाज में उनके द्वारा किए गए योगदानों को याद कर सकते हैं। यह संदेश शेयर करके आप लोगों के दिलों में डॉ अंबेडकर के प्रति आदर और सम्मान की भावना को और प्रगाढ़ कर सकते हैं।

महापरिनिर्वाण दिवस 2024 पर कोट्स, संदेश

"आज महापरिनिर्वाण दिवस पर अपने बच्चों को बताए कि इस देश के निर्माण में डॉ अंबेडकर की भूमिका क्या रही।"

"समाज का कल्याण तब होता है, जब प्रत्येक व्यक्ति को समान अधिकार और सम्मान मिलता है। बाबासाहेब को नमन"

"महान विचारक और संविधान निर्माता डॉ अंबेडकर को सादर नमन!"

"हमारे अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले महानायक डॉ बाबासाहेब अंबेडकर को शत्-शत् प्रणाम।"

"डॉ अंबेडकर ने हमें समानता, न्याय और स्वतंत्रता का पाठ पढ़ाया। आइए उन्हें एक सच्चे नेता के रूप में याद करें"

"समानता का मार्ग दिखाने वाले मसीहा को श्रद्धांजलि। बाबासाहेब अमर रहे।"

"समानता और सम्मान से जीने का अधिकार डॉ अंबेडकर की देन है। बाबासाहेब को श्रद्धांजलि"

"महान समाज सुधारक डॉ अंबेडकर की पुण्यतिथि पर सादर श्रद्धांजलि।"

"शिक्षा और समानता की मशाल जलाने वाले अंबेडकर को नमन।"

"समानता और न्याय के प्रतीक, डॉ अंबेडकर को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करें।"

"जातिवाद और असमानता के खिलाफ आवाज उठाने वाले हमारे प्रेरणास्त्रोत को नमन।"

"डॉ अंबेडकर के दिखाए रास्ते पर चलें और एक न्यायपूर्ण समाज का निर्माण करें। अंबेडकर को नमन।"

"डॉ अंबेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि, जिन्होंने हमें समानता का अधिकार दिलाया।"

Mahaparinirvan Diwas Quotes in Hindi

"समाज को बदलने वाले महानायक को सादर नमन।"

"संविधान निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रतीक डॉ. अंबेडकर को शत्-शत् नमन।"

"डॉ अंबेडकर के विचारों का अनुसरण करें और समाज में एकता और भाईचारे को बढ़ावा दें।"

"जो इंसान शिक्षा और समानता का प्रकाश लेकर आया, उन्हें प्रणाम।"

"समाज सुधारक और सशक्तिकरण के प्रतीक, डॉ अंबेडकर को श्रद्धांजलि।"

"महान विचारक, संविधान निर्माता और हमारे मार्गदर्शक डॉ अंबेडकर को शत्-शत् नमन।"

"समानता और स्वतंत्रता की आवाज को बुलंद करने वाले डॉ अंबेडकर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।"

"सभी के लिए समान अधिकार की लड़ाई लड़ने वाले योद्धा को हमारी श्रद्धांजलि।"

"डॉ अंबेडकर के विचारों ने हमें एकजुट रहने और समानता का महत्व सिखाया। बाबासाहेब को भावभीनी श्रद्धांजलि"

"अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले महामानव डॉ अंबेडकर को शत्-शत् नमन।"

"डॉ अंबेडकर की पुण्यतिथि पर हमें उनके द्वारा दिखाए गए समानता के रास्ते पर चलने की प्रेरणा मिले।"

"एक ऐसे समाज की परिकल्पना करने वाले महान नेता को विनम्र श्रद्धांजलि, जहां हर किसी को समानता और सम्मान मिले।"

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Mahaparinirvan Din 2024: Share inspiring quotes, heartfelt wishes, and meaningful messages in Hindi to commemorate the death anniversary of Dr. Bhimrao Ambedkar, the father of the Indian Constitution.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+