List of Uttar Pradesh Public Holidays 2025: अगले साल छुट्टियों को लेकर स्कूली छात्र से लेकर गृहणी सभी बहुत उत्साहित हैं। गूगल पर इन दिनों अगले साल विभिन्न राज्यों की छुट्टियों की लिस्ट सर्च टॉप पर है। आज हम अपने लेख में भारत के प्रमुख राज्य उत्तर प्रदेश की बात करेंगे।

गौरतलब हो कि उत्तर प्रदेश सरकार हर साल अपने कैलेंडर के अनुसार सार्वजनिक अवकाशों की घोषणा करती है। ये अवकाश विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय पर्वों के आधार पर दिए जाते हैं। 2025 में भी उत्तर प्रदेश सरकार ने कई प्रमुख त्योहारों और राष्ट्रीय अवकाशों की सूची जारी की है, जिनका विवरण इस लेख में दिया जा रहा है। ये छुट्टियां सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, कॉलेजों, बैंकों और अन्य सार्वजनिक संस्थानों में लागू होंगी। इस यूपी हॉलीडे सूची को देखने के साथी आपको यूपी की सार्वजनिक अवकाश की आधिकारिक सूची देखने की सलाह दी जाती है।
उत्तर प्रदेश में छुट्टियों का महत्व
उत्तर प्रदेश राज्य में विभिन्न धर्मों को मानने वाले रहते हैं। राज्य में हिन्दू, मुस्लिम, सिख, बौद्ध और ईसाई समुदाय के लोग बड़ी संख्या में हैं। इसके चलते सरकार इन समुदायों के प्रमुख त्योहारों और पर्वों पर अवकाश की घोषणा करती है। धार्मिक अवकाशों में हिन्दू त्योहार जैसे होली, दीपावली, मकर संक्रांति, राम नवमी, और महाशिवरात्रि प्रमुख हैं। मुस्लिम समुदाय के लिए ईद-उल-फितर, ईद-उल-अजहा और ईद-ए-मिलाद जैसे त्योहारों पर भी अवकाश घोषित किए जाते हैं।
इसके अलावा सिख धर्म के अनुयायियों के लिए गुरु नानक जयंती और ईसाई समुदाय के लिए क्रिसमस पर भी अवकाश होता है। राष्ट्रीय अवकाश पूरे देश में समान रूप से मनाए जाते हैं। इनमें गणतंत्र दिवस (26 जनवरी), स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त), और गांधी जयंती (2 अक्टूबर) शामिल हैं। इन दिनों को पूरे राज्य में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है और विभिन्न सरकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उत्तर प्रदेश में क्षेत्रीय त्योहारों को भी महत्त्व दिया जाता है। मकर संक्रांति और रक्षाबंधन जैसे त्योहार उत्तर प्रदेश के सांस्कृतिक परिदृश्य में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। इन त्योहारों को राज्य के लगभग हर कोने में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है और सरकार इन दिनों पर अवकाश की घोषणा करती है।
2025 में उत्तर प्रदेश में कब-कब रहेंगी छुट्टियां?
नीचे 2025 में उत्तर प्रदेश राज्य के प्रमुख सार्वजनिक अवकाशों की सूची दी गई है। यह सूची सरकार द्वारा घोषित की गई है और इसमें धार्मिक, राष्ट्रीय, और क्षेत्रीय त्योहारों के अवकाश शामिल हैं।
यूपी की छुट्टियों की सूची 2025 | UP Public Holidays 2025 List
| अवकाश का नाम | तारीख | दिन |
|---|---|---|
| हज़रत अली का जन्मदिन | 14 जनवरी 2025 | मंगलवार |
| गणतंत्र दिवस | 26 जनवरी 2025 | रविवार |
| महाशिवरात्रि | 26 फरवरी 2025 | बुधवार |
| होलिका दहन | 13 मार्च 2025 | गुरुवार |
| होली | 14 मार्च 2025 | शुक्रवार |
| ईद-उल-फितर | 31 मार्च 2025 | सोमवार |
| रामनवमी | 6 अप्रैल 2025 | रविवार |
| महावीर जयंती | 10 अप्रैल 2025 | गुरुवार |
| डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती | 14 अप्रैल 2025 | सोमवार |
| गुड फ्राइडे | 18 अप्रैल 2025 | शुक्रवार |
| बुद्ध पूर्णिमा | 12 मई 2025 | सोमवार |
| ईद-उल-अज़हा (बकरीद) | 7 जून 2025 | शनिवार |
| मुहर्रम | 6 जुलाई 2025 | रविवार |
| रक्षाबंधन | 9 अगस्त 2025 | शनिवार |
| स्वतंत्रता दिवस | 15 अगस्त 2025 | शुक्रवार |
| जनमाष्टमी | 16 अगस्त 2025 | शनिवार |
| ईद ए मिलाद (बारा वफ़ात) | 5 सितंबर 2025 | शुक्रवार |
| दशहरा महानवमी | 1 अक्टूबर 2025 | बुधवार |
| गांधी जयंती/विजयादशमी | 2 अक्टूबर 2025 | गुरुवार |
| दिवाली | 20 अक्टूबर 2025 | सोमवार |
| गोवर्धन पूजा | 22 अक्टूबर 2025 | बुधवार |
| भाई दूज/चित्रगुप्त जयंती | 23 अक्टूबर 2025 | गुरुवार |
| गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा | 5 नवंबर 2025 | बुधवार |
| क्रिसमस | 25 दिसंबर 2025 | गुरुवार |


Click it and Unblock the Notifications











