Libra: तुला राशि का करियर होरोस्कोप 2025 - प्रोमोशन या नई नौकरी के अवसर

तुला (23 सितंबर- 23 अक्तूबर): 2025 तुला राशि वालों के लिए करियर और आर्थिक स्थिरता के मामले में बेहद शुभ साबित होगा। महत्वपूर्ण ग्रहों की स्थिति इस साल सफलता, नए अवसर, और धन प्रबंधन में सुधार का संकेत देती है। यह करियर होरोस्कोप आचार्य अजय द्विवेदी द्वारा हमारी लाइफस्टाइल वेबसाइट बोल्‍डस्काई को बताये गये राशिफल का अंश है। पूरे वार्षिक राशिफल का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Libra: तुला राशि का करियर होरोस्कोप 2025 - प्रोमोशन या नई नौकरी के अवसर

तुला राशि का 2025 करियर होरोस्कोप

1 जनवरी से 20 जनवरी: मंगल की चतुर्थ दृष्टि तुला राशि पर रहेगी, जिससे मेहनत और जोश के साथ किए गए प्रयास अच्छे नतीजे देंगे। हालांकि, वाहन चलाते समय और संभालते समय सावधानी बरतें। 2 मार्च से 12 अप्रैल तक शुक्र वक्री रहेगा, जिससे देरी या भ्रम की स्थिति बन सकती है।

13 अप्रैल से 14 मई: सूर्य का नकारात्मक प्रभाव काम में रुकावटें ला सकता है। बिजनेस से होने वाली आय कम हो सकती है, जबकि खर्चे बढ़ेंगे। इस समय स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं और घरेलू तनाव भी परेशानी का कारण बन सकते हैं।

14 मई से 19 अक्टूबर: बृहस्पति की पांचवीं दृष्टि शत्रु दृष्टि के रूप में प्रभाव डालेगी, जिससे बिजनेस या नौकरी में नई चुनौतियां आ सकती हैं। दुश्मनों या अप्रत्याशित स्थितियों से नुकसान होने की संभावना है। इस दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतना जरूरी होगा।

सभी राशियों का करियर होरोस्कोप

31 मई से 29 जून: शुक्र, जो आपकी राशि का स्वामी ग्रह है, अपनी ही राशि में रहेगा, जिससे स्थिति में सुधार होगा। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे, और आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं। लेकिन इस दौरान अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

29 जून से 25 जुलाई: शुक्र आठवें भाव में अपनी ही राशि में स्थित रहेगा, जिससे धन लाभ के अच्छे योग बनेंगे। यात्रा और पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा, जिससे सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।

9 अक्टूबर से 15 नवंबर: शुक्र नीच स्थान पर रहेगा, जिससे आय में कमी और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इस समय भावनात्मक तनाव और अप्रत्याशित खर्चों का सामना करना पड़ सकता है।

2 नवंबर से 25 नवंबर: शुक्र दोबारा अपनी राशि तुला में आ जाएगा, जिससे राहत महसूस होगी। सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। अचानक धन लाभ और करियर में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे।

पूरा राशिफल इस वीडियो में देखें-

तुला राशि के लिए शुभ दिन और रंग

शुभ दिन: शनिवार, बुधवार, और शुक्रवार।

शुभ रंग: हल्का सफेद, सफेद, और हल्का नीला।

ग्रहों के प्रभाव को समझकर अपने प्रयासों को सही दिशा में लगाएं। 2025 तुला राशि वालों के लिए पेशेवर जीवन में प्रगति और संतुष्टि का साल साबित हो सकता है।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Career Horoscope for Libra in 2025 in Hindi. The year 2025 is set to be a highly favorable period for Librans in terms of career growth and financial stability.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+