Kargil Vijay Diwas 2023: कारगिल युद्ध के शहीदों की सूची

Kargil Vijay Diwas; List of Martyrs of Kargil War: वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध की शुरुआत की गई थी। जिसको आज 2022 में 23 साल हो चुके हैं। हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस उन सभी सैनिकों की याद करने के लिए मनाया जाता है जिन्होंने देश के लिए कारगिल युद्ध में अपनी जान का बलिदान दिया था।

Kargil Vijay Diwas 2023: कारगिल युद्ध के शहीदों की सूची

कारगिल में पाकिस्तान ने घुसपैठ कर कई चौकियों पर कब्जा किया था, जिसकी जानकारी प्राप्त होते ही 'ऑपरेशन विजय' लॉन्च किया था। कारगिल युद्ध पूरे दो महीने तक चला था। इस दौरान कारगिल युद्ध में विभिन्न रेजिमेंट से सैनिकों ने हिस्सा लिया था। कारगिल युद्ध के कुछ सैनिकों का नाम हम सभी जानते हैं क्योंकि उनका नाम उनके योगदान की ही तरह अमर है तो वहीं कुछ ऐसे योद्धा भी हैं, जिनके नाम 1999 से आज तक में गुमनाम हो चुके है। जिन्होंने अपनी जान देश के नाम न्यौछावर कर दी।

कारगिल युद्ध के दौरान लगातार उनके अभूतपूर्व योगदान को हर साल भारत 26 जुलाई को मनाया जाता है। आधिकारिक तौर पर 26 जुलाई 1999 में ही घोषणा की गई थी कि पाकिस्तानी सेना को भारत की सर जमीन से पूरी तरह से खदेड़ दिया गया है। लेकिन इससे पहले 14 जुलाई को उस समय के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने ऑपरेशन विजय के सफल होने की घोषणा कर दी थी।

भारत के कई ऐसे वीर जवान है जिसका नाम भारत के लोग नहीं जानते है लेकिन उन सभी योद्धाओं ने कारगिल युद्ध में अपने योगदान से इस युद्ध में भारत की विजय का परचम लहराया है। भारत के इन वीर जवानों को 26 जुलाई 24वें कारगिल विजय दिवस पर याद कर नमन करें। आइए जाने भारत के उन वीर जवानों के नाम, जिन्होंने कारगिल युद्ध में अपनी जान की परवाह किए बिना भारत को विजय दिलवाई। शहीदों की सूची कुछ प्रकार है।

कारगिन युद्ध में शहिद होने वाले योद्धाओं की सूची (List of Martyrs of Kargil War)

उत्तर प्रदेश

धर्मवीर सिंह (सिपाही) - माधोपुर (आगरा), 30 मई 1999 यूनिट-17 जाट रेजिमेंट
अनिल कुमार तोमर (सिपाही) - बावली (बागपत), 07 जुलाई 1999 यूनिट-17 जाट रेजिमेंट
अरविन्द सिंह (ग्रेनेडियर) - मिलक छवि (मुरादाबाद), 30 जून 1999 यूनिट-22 ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट
बच्चन सिंह रूहेला (लांस नायक) - पचेंडा कलां (मुजफ्फरनगर), 12 जून 1999 यूनिट- 2 राजपूताना राइफल्स
बलजीत सिंह (सिपाही) - नवाबगंज तोपखाना (रामपुर), 09 जुलाई 1999 यूनिट-171 फील्ड रेजिमेंट
चमन सिंह तेवतिया (नाइक) - उदयपुर (गाजियाबाद), 12 जून 1999 यूनिट- 2 राजपूताना राइफल्स
देवेंद्र सिंह तोमर - सूप (बागपत)
गजपाल सिंह (सिपाही) - नगला चौधरी, पीओ: बारामाई, सादाबाद, (हाथरस) 30 मई 1999 यूनिट-17 जाट रेजिमेंट
गीतम सिंह (सिपाही) - मोहन, मुरसान (हाथरस), 03 जुलाई 1999 यूनिट-08 जाट रेजिमेंट, 5 राष्ट्रीय राइफल्स
जितेंद्र सिंह सोलंकी (सिपाही) - जीवन गुलियान (मेरठ), 07 जुलाई 1999 यूनिट-17 जाट रेजिमेंट
कांची सिंह (सिपाही) - किशनगढ़, पीओ: सहारनपुर (बुलंदशहर), 06 जुलाई 1999 यूनिट-17 जाट रेजिमेंट
कुमार सिंह सोगरवाल (हवलदार) - वीर चक्र बेरी काजी (आगरा), 07 जुलाई 1999 यूनिट-17 जाट रेजिमेंट
नरेंद्र सिंह राठी (सिपाही) - इटावा (मुजफ्फरनगर), 02 जून 1999 यूनिट-04 जाट रेजिमेंट
नरेश सिंह सिनसिनवार (सिपाही) - छोटा बल्लभ (अलीगढ़), 15 मई 1999 यूनिट-04 जाट रेजिमेंट
ओम प्रकाश सिंह - खानपुर (बुलंदशहर), 1999 यूनिट
प्रेमपाल सिंह पचाहरे (सिपाही) - खेम का बस, पचेहरा (अलीगढ़), 04 जुलाई 1999 यूनिट-09 महार रेजिमेंट
राज सिंह मलिक (सिपाही) - मुंगावली (बुलंदशहर), 06 जुलाई 1999 यूनिट-17 जाट रेजिमेंट
राज वीर सिंह (नायब सूबेदार) - राजगाँव, पो: तेवत (अलीगढ़), 25 जुलाई 1999 यूनिट-12 जाट रेजिमेंट
राजेंद्र सिंह धामा (सिपाही) - खेकड़ा (बागपत), 08 जुलाई 1999 यूनिट-17 जाट रेजिमेंट
राम वीर सिंह चाहर (लांस नायक) - रिठौरी (आगरा), 06 जुलाई 1999 यूनिट-17 जाट रेजिमेंट
रविकरण सिंह (सिपाही) - नवाली, मट (मथुरा), 21.6.1999 यूनिट-18 ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट
ऋषि पाल सिंह डागर (नाइक) - कुर्ली (बुलंदशहर), 07 जुलाई 1999 यूनिट-17 जाट रेजिमेंट
सतीश कुमार - फूलत (मुजफ्फरनगर), 1999 यूनिट-236 बंगाल इंजीनियर रेजिमेंट
सत्य वीर सिंह (सिपाही) - भूटिया का नगला, पीओ: कजरौटी, सादाबाद, (हाथरस) 07 जुलाई 19 99 यूनिट-17 जाट रेजिमेंट
श्यामबीर सिंह चाहर (नाइक) - नगला जयराम (आगरा), 09 जुलाई 1999 यूनिट-17 जाट रेजिमेंट
सोहनवीर सिंह (लांसनायक) - दबथवा (मेरठ), 1999 यूनिट - जाट रेजिमेंट
सोहन सिंह कुंतल (सिपाही) - उम्मेद की नगरिया (मथुरा), 21 जून 1999 यूनिट-04 जाट रेजिमेंट
सुबोध कुमार तोमर (सिपाही) - बौद्धपुर (मेरठ), 18 जून 1999 यूनिट-21 जाट रेजिमेंट, 5 राष्ट्रीय राइफल्स
सुरेंद्र सिंह अहलावत (नाइक) - सैदपुर (बुलंदशहर), 12 जून 1999 यूनिट- 2 राजपूताना राइफल्स
सुरिंदर सिंह (हवलदार) - रुद्रपुर, पीओ: जटपुरा, पूरनपुर, (पीलीभीत) -- 1999 यूनिट-08 सिख रेजिमेंट
विंदरपाल सिंह- बहरामपुर (सहारनपुर), 1999 यूनिट
यशवीर सिंह तोमर (हवलदार) - वीर चक्र सिरसाली (बागपत), 12 जून 1999 यूनिट-2 राजपूताना राइफल्स

राजस्थान

अर्जुन राम बनवाना (सिपाही) - बूढ़ी (नागौर), 15 मई 1999 यूनिट-04 जाट रेजिमेंट
बजरंग लाल नैन (सिपाही) - सुलखानिया (चुरू), 22 जून 1999 यूनिट-224 मीडियम रेजिमेंट, 28 राष्ट्रीय राइफल्स
बनवारी लाल बगरिया (सिपाही) - सिगडोला छोटा (सीकर), 15 मई 1999 यूनिट-04 जाट रेजिमेंट
भगवान सिंह डागुर (हवलदार) - अभौरा (भरतपुर), 07 जुलाई 1999 यूनिट-17 जाट रेजिमेंट
भंवरलाल भाकर (सूबेदार)- वीर चक्र थेबारी (नागौर), 13 जून 1999 यूनिट-02 राजपूताना राइफल्स
भीखा राम चौधरी (सिपाही) - पाटावर (बाड़मेर), 15 मई 1999 यूनिट-04 जाट रेजिमेंट
दया चंद जाखड़ (लांस नायक) - रहनावा (सीकर), 12 जून 1999 यूनिट-04 जाट रेजिमेंट
गणपत सिंह ढाका (सिपाही) - सिहोट छोटी (सीकर), 27 जुलाई 1999 यूनिट-16 ग्रेनेडियर्स
हरफूल सिंह कुल्हारी (सूबेदार) - त्रिलोकी का बस (झुंझुनू), 30 मई 1999 यूनिट-17 जाट रेजिमेंट
हवा सिंह रोजरिया (सिपाही) - बासमना (झुंझुनू), 07 जुलाई 1999 यूनिट-17 जाट रेजिमेंट
हीरा सिंह पूर्ववंशी (सिपाही) - मुकुंदपुर, जाट नगला (करौली), 21 जून 1999 यूनिट-04 जाट रेजिमेंट
कालू राम जाखड़ (सिपाही) - खीरी चरण (जोधपुर), 04 जुलाई 1999 यूनिट-17 जाट रेजिमेंट
कर्ण सिंह (सिपाही) - रायपुर, रानोथ (अलवर), 06 जुलाई 1999 यूनिट-17 जाट रेजिमेंट
खडग सिंह (लांस नायक) - नंगली गुजरां (झुंझुनू), 06 मई 1999 यूनिट-12 जाट रेजिमेंट
महेंद्र सिंह गोदारा (लैंस हवलदार) - सूरतपुरा (चुरू), 12 जून 1999 यूनिट-04 जाट रेजिमेंट
मणि राम महला (हवलदार) - सीथल (झुंझुनू), 03 जुलाई 1999 यूनिट-जाट रेजिमेंट
मूल राम बिदियासर (सिपाही) - कठौती (नागौर) 15 मई 1999 यूनिट-04 जाट रेजिमेंट
नरस्क कुमार (सिपाही) - भालोठ (झुंझुनू) 07 जुलाई 1999 यूनिट-17 जाट रेजिमेंट
प्रभु राम चोटिया (नाइक) - इंदास (नागौर), 13 जून 1999 यूनिट-18 ग्रेनेडियर्स
राज कुमार पुनिया (सिपाही) - भैंसली (चुरू), 24 मई 1999 यूनिट-18 ग्रेनेडियर्स)
रामस्वरूप सिंह मुंडारी (नाइक) - बिसाऊ (झुंझुनू), 07 जुलाई 1999 यूनिट-17 जाट रेजिमेंट
रणवीर सिंह बराला (सिपाही) - मैनपुरा (झुंझुनू), 30 मई 1999 यूनिट-17 जाट रेजिमेंट
शीश राम गिल (हवलदार) - वीर चक्र विशनपुरा (झुंझुनू), 09 जुलाई 1999 यूनिट-08 जाट रेजिमेंट
शीश राम निमाड़ (सिपाही) - सेनामेडल नौरंगपुरा (चुरू), 06 जुलाई 1999 यूनिट-17 जाट रेजिमेंट
श्योदान राम बिजारनिया (सिपाही) - हरिपुरा (सीकर), 7 जुलाई 1999 यूनिट-17 जाट रेजिमेंट
सोहन सिंह सोलंकी (सावर) - महू खास (करौली), 04 अगस्त 1999 यूनिट-04 राज राइफल्स
वेद प्रकाश (सिपाही) - मोहम्मदपुर (अलवर), 1999
विजयपाल सिंह ढाका (सिपाही) - ढाका की ढाणी (झुंझुनू), 10 जून 1999 यूनिट-17 जाट रेजिमेंट
विनोद कुमार कटेवा (लांस नायक) - हरपालू ताल (चूरू), 13 जून 1999 यूनिट-18 ग्रेनेडियर्स
विनोद कुमार नागा (सिपाही) - रामपुरा (सीकर), 30 मई 1999 यूनिट-17 जाट रेजिमेंट
वीरेंद्र सिंह कुंतल - अजान (भरतपुर) 1999 यूनिट-11 राज राइफल्स

हरियाणा

अमित वर्मा (कप्तान) बरहाई (झज्जर), 1999 यूनिट-9 महार रेजिमेंट
आजाद सिंह (ए.कॉमडी) जाखोदा/दौलताबाद (गुड़गांव), 1999 (यूनिट-08 141 वाहिनी बीएसएफ)
आजाद सिंह (लांस नायक) मुमताजपुर (गुड़गांव), 09 जुलाई 1999 यूनिट-08 जाट रेजिमेंट
बलवान सिंह (लांस हवलदार) - सेना मेडल जिंद्रान (रोहतक), 05 जुलाई 1999 (यूनिट-17 जाट रेजिमेंट)
भीम सिंह मलिक (नाइक) - सेना मेडल पिन्नाना (सोनीपत) 12 जून 1999 यूनिट-04 जाट रेजिमेंट
भीम सिंह बेनीवाल (लांस नायक) धाबी खुर्द (फतेहाबाद), 1999 यूनिट---
धर्म वीर सिंह (सिपाही) ढकला (झज्जर), 08 जुलाई 1999 यूनिट-17 जाट रेजिमेंट
गुलाब सिंह मान (सिपाही) बल्ला (करनाल), 21 जून 1999 यूनिट-04 जाट रेजिमेंट
हरिओम (हवलदार) - सेना मेडल खुंगई (झज्जर), 07 जुलाई 1999 यूनिट-17 जाट रेजिमेंट
जय प्रकाश जून (हव) - देसलपुर (झज्जर), 1999 यूनिट--
जसवीर सिंह (राइफलमैन) - साइमन (रोहतक), 28 जून 1999 यूनिट-2 राजपूताना राइफल्स
कृष्ण कुमार बंदर (सिपाही) - तारकनवाली (सिरसा), 30 मई 1999 यूनिट-17 जाट रेजिमेंट
कृष्ण लाल कुंडू (नाइक) - टिटौली (रोहतक), 06 जुलाई 1999 यूनिट-17 जाट रेजिमेंट
कुलदीप सिंह कलिरवाना (सिपाही) - महाराणा भिवानी, पीओ: फोगाट, (भिवानी) 18 जून 1999 यूनिट-17 जाट रेजिमेंट, 5 राष्ट्रीय राइफल्स)
लक्ष्मण सिंह (लांस हवलदार) - महलाना (सोनीपत) 09 जुलाई 1999 यूनिट-08 जाट रेजिमेंट
लीला राम - जटवारा (झज्जर), 1999 यूनिट--
महाबीर सिंह बूरा (हवलदार) - घिराय (हिसार), 05 जुलाई 1999 यूनिट-17 जाट रेजिमेंट
मंजीत सिंह (सिपाही) - कंसपुर (अंबाला), 1999 यूनिट-08 सिख रेजिमेंट
नरेंद्र सिंह जाखड़ (सिपाही) - मेहुवाला (फतेहाबाद), 09 जुलाई 1999 यूनिट-08 जाट रेजिमेंट
राजेश जाखड़ (लांस नायक) - झाँस्वा (झज्जर), 7 जुलाई 1999 यूनिट-17 जाट रेजिमेंट
राजकुमार मोठसारा (लंक) - रावलधी (चरखी दादरी), 13 जून 1999 (यूनिट-18 ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट)
राजवीर सिंह (लांस नायक) - लखन माजरा (रोहतक), 1999
राजवीर सिंह श्योराण (हवलदार) - मोरी (भिवानी), 17 मई 1999 यूनिट-04 जाट रेजिमेंट
राजवीर सिंह सौरत (लांस नायक) - गढ़ी पट्टी, होडल (फरीदाबाद) 07 जुलाई 1999 यूनिट-17 जाट रेजिमेंट
राम फल (नाइक) - सौलधा (झज्जर), 1999 यूनिट-9 महार रेजिमेंट
रणधीर सिंह कालीरमन (सूबेदार) - वीर चक्र बलकारा (भिवानी), 3 जून 1999 यूनिट-18 ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट
रविंद्र सिंह दहिया (सिपाही) - रोहना (सोनीपत), 06 जून 1999 यूनिट-04 जाट रेजिमेंट
समंदर सिंह हुड्डा (लांस हवलदार) - सांघी (रोहतक), 03 जून 1999 यूनिट-18 ग्रेनेडियर्स
संजीव कुमार (सिपाही) - कौलापुर (कुरुक्षेत्र), 1999 यूनिट-08 सिख रेजिमेंट
श्रवण कुमार (लांस नायक) - रायपुर (फरीदाबाद), 31 अक्टूबर 1999 यूनिट-राजपूत रेजिमेंट
श्याम सिंह- निलौठी (झज्जर), 1999
सुखवीर सिंह (लांस नायक) - रुखी (सोनीपत), 1999
सुरेंद्र सिंह - सुबाना (झज्जर), 1999
सुरेंद्र (सिपाही) - बर्दु धीरजा (भिवानी), 07 जुलाई 1999 यूनिट-17 जाट रेजिमेंट
सुरेश कुमार डूडी (सिपाही) - चरखी (भिवानी), 10 जुलाई 1999 यूनिट- राजपूताना राइफल्स
सुरेश कुमार (नाइक) - मोखरा (रोहतक), 10 जुलाई 1999 यूनिट- राजपुताना राइफल्स
सुरेश कुमार (सिपाही) - चरखी (भिवानी), 17 मई 1999 यूनिट-04 जाट रेजिमेंट
विजय सिंह घंघास (हवलदार) - पुथार (पानीपत), 12 जून 1999 यूनिट-04 जाट रेजिमेंट
विजय सिंह कुंडू (लांस नायक) - सुंदरपुरा (रोहतक), 06 जुलाई 1999 यूनिट-17 जाट रेजिमेंट
विनोद कुमार (नाइक) - जैतपुर (झज्जर), 1999
वीरेंद्र सिंह अत्री (सिपाही) - सेना मेडल मोहना (फरीदाबाद), 06 जुलाई 1999 यूनिट-17 जाट रेजिमेंट
पवित्र कुमार श्योराण - (सिपाही) मिलकपुर (हिसार), 09 जुलाई 1999 यूनिट-08 जाट रेजिमेंट

जम्मू और कश्मीर

बहादुर सिंह (सूबेदार) - वीर चक्र डिगियाना (जम्मू), 11 जून 1999 यूनिट - 12 JAK लाइट इन्फैंट्री
बलविंदर सिंह (सिपाही) - कोटली अर्जुन सिंह (जम्मू), यूनिट - 8 सिख रेजिमेंट
देवेंद्र सिंह (लांस नायक) - कोटली शाहदौला (जम्मू), यूनिट - 8 सिख रेजिमेंट
गुरदीप सिंह (सिपाही) - शेखूपुरा पलोटा (जम्मू), यूनिट - 8 सिख रेजिमेंट
गुरदीप सिंह (सिपाही) - कनारा नौटियाल (जम्मू), यूनिट - 8 सिख रेजिमेंट
हरदीप सिंह (सिपाही) - राजपुर कामिला (जम्मू), यूनिट - 8 सिख रेजिमेंट
जनवीर सिंह (सिपाही) - किरपिंड (जम्मू), यूनिट - 8 सिख रेजिमेंट
कुलवीर सिंह (हवलदार) - कोलपुर (जम्मू), यूनिट - 8 सिख रेजिमेंट
लखविंदर सिंह (सिपाही) - सारथी (जम्मू), यूनिट - 8 सिख रेजिमेंट
मदल लाल (हवलदार) - वीर चक्र बन तालाब (जम्मू), 5 जुलाई 1999 यूनिट - 18 ग्रेनेडियर्स
रवैल सिंह (नाइक सूबेदार) - माखनपुरा (जम्मू), यूनिट - 8 सिख रेजिमेंट

मुख्यतः कारगिल युद्ध में शामिल होने वाला योद्धा राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, जम्मू और कश्मीर से थे और ये सभी विभिन्न रेजिमेंट सिख रेजिमेंट, 18 ग्रेनेडियर्स, JAK लाइट इन्फैंट्री, जाट रेजिमेंट, राजपूताना राइफल्स, राजपूत रेजिमेंट, वाहिनी बीएसएफ, महार रेजिमेंट, राज राइफल्स, मीडियम रेजिमेंट, राष्ट्रीय राइफल्स आदि से थे। इन सभी योद्धाओं का भारत नमन करता है।

Kargil Vijay Diwas 2023: जानिए परम वीर चक्र जीतने वाले सबसे कम उम्र के योद्धा योगेंद्र सिंह यादव के बारे में Kargil Vijay Diwas 2023: जानिए परम वीर चक्र जीतने वाले सबसे कम उम्र के योद्धा योगेंद्र सिंह यादव के बारे में

Kargil Vijay Diwas 2023: कारगिल युद्ध में अपने अभूतपूर्व योगदान से परम वीर चक्र जीतने वाले नायकों की लिस्टKargil Vijay Diwas 2023: कारगिल युद्ध में अपने अभूतपूर्व योगदान से परम वीर चक्र जीतने वाले नायकों की लिस्ट

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Kargil Vijay Diwas, List of Martyrs of Kargil War: Today in 2022, it has been 23 years since the Kargil war in 1999. Every year on 26th July, Kargil Vijay Diwas is celebrated in the memory of the soldiers who laid down their lives for the country in the Kargil War. There are many such brave soldiers of India, whose names are not known by the people of India, but all those warriors hoisted the flag of India's victory in this war with their contribution in the Kargil war.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X