Virgo Yearly Career Horoscope: कन्या राशि का करियर राशिफल 2024

By पं. राम नारयण पांडेय

Virgo Career Horoscope: 2024 की शानदार शुरुआत हो चुकी है, सभी के लिए धीरे-धीरे समय आगे बढ़ रहा है, लेकिन कन्या राशि वालों का समय मानों ध्‍वनि की गति से बढ़ रहा हो। जी हां कन्या राशि का वार्षिक करियर राशिफल कुछ यही दिखा रहा है। लेकिन हां, ग्रहों की दशा कुछ इस प्रकार है कि इस गति पर लगाम आपको कसनी होगी, अन्यथा नुकसान हो सकता है।

Virgo Yearly Career Horoscope: कन्या राशि का करियर राशिफल 2024

चलिए शुरुआत करते हैं जनवरी-फरवरी से। इस दौारान कन्या राशि के जातकों के लिए बृहस्पति का छठे भाव में गोचर कर रहा है। बृहस्पति गति और ऊर्जा का प्रतीक होता है। आप बढ़ी हुई ऊर्जा और जीवन शक्ति का अनुभव कर सकते हैं। इस ऊर्जा का इस्तेमाल सही कार्यों में करेंगे तो बेहतर होगा। कार्य क्षेत्र में उन्नति होगी और जो प्रोजेक्ट धीमें या सुस्त पड़े थे एक दम से चल पड़ेंगे। इस दौरान आपको एक अलग पहचान मिलेगी।

वर्ष 2024 की शुरुआत आपके करियर के विकास के लिए आशाजनक संभावनाएं हैं। संभावित पदोन्नति के साथ अपनी नौकरी स्थायी होने की उम्मीद करें। परिश्रम महत्वपूर्ण है, विशेषकर मार्च और अप्रैल के दौरान जब काम से संबंधित चुनौतियाँ उत्पन्न हो सकती हैं। कन्या राशि वालों को अनावश्यक प्रतिस्पर्धा से सावधान रहना होगा। किसी से बिना सोचे कम्पटीशन करने की जरूरत नहीं है।

मार्च के बाद रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ेगी। अप्रैल और मई के बीच कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। अगर आप अपने काम में अच्‍छे हैं, तब तो ठीक है, लेकिन आपकी जरा सी लापरवाही के कारण हो सकता है आपको अच्‍छा सैलरी हाइक नहीं मिले। जून में खराब स्वास्थ्य की वजह से कामकाज प्रभावित हो सकता है। अप्रैल माह के आसपास आपको कुछ उत्साहवर्धक अवसर मिलने की संभावना रहेगी।

नए रास्ते खोलेगा 2024

मई महीने के आसपास बृहस्पति आपके करियर में ऊंचाई पाने के लिए नए रास्ते खोलने की संभावना है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आप कुछ लंबित मुद्दों को सुलझाने में सफल रहेंगे। यह भाग्योदय और शुभ घटनाओं का समय होगा जब आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सक्षम होंगे।

जुलाई के बाद नई नौकरी के आसार दिख रहे हैं। हो सकता है यह नौकरी दूसरे शहर में हो। इसके अलावा ट्रांसफर भी हो सकता है, जोकि कन्या राशि वालों के लिए फायदेमंद साबित होगा।

शुक्र और बुध का संयुक्त प्रभाव इस बात का संकेत है कि भाग्य पूरे साल आपका साथ देगा। जैसे-जैसे वर्ष आगे बढ़ेगा, आपके कार्यस्थल पर प्रगति के अच्छे अवसर आते जायेंगे। बृहस्पति के कारण नए अवसर आपके दरवाजे पर दस्तक देते रहेंगे। आपको बुध और शुक्र का समर्थन भी प्राप्त होगा जिसकी वजह से आप प्रगति के पथ पर निरंतर चलते रहेंगे। अक्तूबर के आसपास आपके करियर में कई सारे सकारात्मक विकास होंगे।

मंगल के कारण कन्या राशि वालों की धर्म और अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे परिणाम लाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Read Virgo Career Horoscope 2024 in Hindi. Here is what Pandit Ram Narayan Pandey of Lucknow predicts for Virgo people in their Career Horoscope. Virgo career future in 2024 in horoscope of Virgo in Hindi.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+