International Women Day 2022 इन महिलाओं ने पुरुषों को छोड़ा पीछे, दुनिया में किया भारत का नाम रोशन

International Women Day 2022 शिक्षा की बदौलत भारतीय महिलाओं ने साहित्य, विज्ञान, चिकित्सा और खेल में अपनी अलग अलग पहचान बनाई है। वहीं बात अगर खेल के क्षेत्र को लेकर करें तो भारत की महिला खिलाड़ियों ने दुनिया के सामने अप

By Careerindia Hindi Desk

International Women Day 2022 Top 10 female players in sports: महिलाएं आज घर के काम करने से लेकर विज्ञान के क्षेत्र में भी अपनी अहम भागीदारी निभा रही हैं। इस आधुनिक युग में महिलाएं अपने सारे बंधनों को तोड़कर पुरुषों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। शिक्षा की बदौलत भारतीय महिलाओं ने साहित्य, विज्ञान, चिकित्सा और खेल में अपनी अलग अलग पहचान बनाई है। वहीं बात अगर खेल के क्षेत्र को लेकर करें तो भारत की महिला खिलाड़ियों ने दुनिया के सामने अपना लौहा मनवाया है। वह आज घरेलू खेलों से आगे बढ़कर दुनिया भर में पुरुषों के वर्चस्व को चुनौती दे रही हैं। वह हर खेल में बढ़चढ़ कर भाग ले रही हैं। सीमित संसाधनों का रोना रोने के बजाय अपनी मेहनत और संघर्ष से उन सभी चुनौतियों को पार कर रही हैं जो उनके रास्ते में बाधा बन कर खड़ी हो रही हैं। आज हम आपको खेल जगत की उन दिग्गज महिला खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने न केवल भारत में एक रोल मॉडल की भूमिका निभाई है, बल्कि दुनिया में भारत का नाम रोशन भी किया है।

International Women Day 2022 इन महिलाओं ने पुरुषों को छोड़ा पीछे, दुनिया में किया भारत का नाम रोशन

पीवी सिंधु
पीवी सिंधु का पूरा नाम पुसरला वेंकट सिंधु है, पीवी सिंधु 21वीं सदी की सबसे प्रसिद्ध भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। पीवी सिंधु बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक और ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। पीवी सिंधु को खेल जगत में योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार से सम्‍मनित किया गया था।

सायना नेहवाल
बैंडमिंटन खिलाड़ी सायना नहवाल आज हर भारतीय के लिए प्रेरणा श्रोत बनी हुई हैं। सायना नहवाल हरियाणा की रहने वाली हैं, उन्होंने 2008 में BWF वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप जीती थी। 2012 में लंदन में सायना ने बैडमिंटन की महिला एकल स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। खेल में अतुलनीय योगदान के लिए उन्हें पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

सानिया मिर्जा
सानिया मिर्जा को भारत की सर्वश्रेष्ठ महिला टेनिस खिलाड़ी कहा जाता है। सानिया 6 बार ग्रैंड स्लैम चैंपियन रह चुकी हैं। रियो 2016 ओलंपिक के सेमीफाइनल में सानिया मिर्ज़ा ने 42 WTA युगल खिताब जीता था। सानिया मिर्जा WTA की सिंगल्स रैंकिंग के शीर्ष 30 में जगह बनाने वाली एकमात्र भारतीय हैं। सानिया मिर्ज़ा ने अपने करियर में डबल्स में ज्यादा सफलता हासिल की है।

मिताली राज
मिताली राज भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हैं। मिताली टेस्ट क्रिकेट मैच में दोहरा शतक बनाने वाली पहली महिला है। मिताली राज एकमात्र ऐसी खिलाड़ी है जिसने एक से ज्यादा आईसीसी, ओडीआई, विश्व कप फाइनल में भारत का नेतृत्व किया है।

हरमनप्रीत कौर
हरमनप्रीत कौर भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी है। कौर टी20 विश्व कप में शतक लगाने वाली पहली महिला है। हरमानप्रीत अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जानी जाती हैं। क्रिकेट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हरमनप्रीत को 2017 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

ज्वाला गुट्टा
ज्वाला गुट्टा भारत की सबसे पॉपुलर बैडमिंटन खिलाड़ी के तौर पर तेजी से उभरी हैं। ज्वाला प्रमुख रूप से बैडमिंटन में युगल इवेंट की खिलाडी है। ज्वाला ने राष्ट्रिय और अंतर्राष्ट्रीय समेत कई टूर्नामेंट जीते हैं। इतना ही नहीं ज्वाला अपनी ग्लैमरस फोटोशूट के लिए भी चर्चा में रखती हैं।

दीपिका पल्लीकल
दीपिका पल्लीकल एक स्क्वैश खिलाड़ी है। अंडर 19 में वह पहले नंबर पर महिला स्क्वैश खिलाड़ी के रूप में शामिल हैं। दीपिका विश्व रैंकिंग में 10वें स्थान पर हैं। वर्ष 2012 स्क्वैश चैंपियंस टूर्नामेंट में दीपिका उप विजेता रही। दीपिका ने 2013 में मिडोवूड फार्मेसी ओपन जीतकर छठा डब्ल्यूएसए खिताब अपने नाम किया।

अश्विनी पोनप्पा
अश्विनी पोनप्पा एक बैडमिंटन खिलाड़ी है। अश्विनी ने मात्र दो साल की उम्र में ही बैडमिंटन खेलना शुरू कर दिया था। अश्विनी ने दो बार ओलंपिक और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। अश्विनी डबल्स पार्टनर के साथ विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के युगल वर्ग में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बनी।

हिमा दास
हिमा दास एक धाविका है, जिन्हें 'ढिंग एक्सप्रेस' के नाम से जाना जाता है। भारतीय एथलेटिक्स हिमा दास ने मात्र 21 साल की उम्र में अपना सपना साकार किया और कई रिकार्ड अपने नाम किए।

National Youth Day 2022 Theme History स्वामी विवेकानंद की जयंती कैसी बनी राष्ट्रीय युवा दिवस जानिए पूरी कहानीNational Youth Day 2022 Theme History स्वामी विवेकानंद की जयंती कैसी बनी राष्ट्रीय युवा दिवस जानिए पूरी कहानी

National Girl Child Day 2022 राष्ट्रीय बालिका दिवस 24 जनवरी को क्यों मनाया जाता है जानिएNational Girl Child Day 2022 राष्ट्रीय बालिका दिवस 24 जनवरी को क्यों मनाया जाता है जानिए

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
International Women Day 2022 Top 10 female players in sports: Today women are playing their important participation in the field of homework and science. In this modern era, women are breaking all their bonds and moving shoulder to shoulder with men. Thanks to education, Indian women have carved a distinct identity in literature, science, medicine and sports. At the same time, if we talk about the field of sports, then the women players of India have got their iron in front of the world. She is today going beyond the domestic games and challenging the supremacy of men all over the world. She is participating vigorously in every game. Instead of crying out the limited resources, through her hard work and struggle, she is going to overcome all the challenges that are becoming an obstacle in her path. Today, we will tell you about the legendary women players of the world of sports, who have not only played the role of a role model in India, but have also illuminated the name of India in the world.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X