Women's Day 2025: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम क्या है? 19वीं सदी में महिलाओं के लिए संघर्ष कैसे शुरू हुई?

International Women's Day 2025 Theme: दुनिया को एक सुंदर और प्रगतिशील जगह बनाने के लिए महिलाओं की भूमिका बेहद अहम होती है। चाहे बात घर की हो या चाहे किसी संस्थान की हो, महिलाएं जहां भी होती हैं वहीं एक अहम हिस्सा बन जाती है। दुनिया भर में महिलाओं के योगदान और उनके सम्मान में महिला दिवस मनाया जाता है। महिलाओं के सम्मान में हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।

महिला दिवस का इतिहास और महत्व क्या है?

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस प्रतिवर्ष महिलाओं के अधिकारों, समानता और सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। हर साल की तरह इस साल भी महिला दिवस सभी महिलाओं और लड़कियों के लिए अधिकार, समानता, सशक्तिकरण को बढ़ावा देने पर केंद्रित है।

20वीं सदी की शुरुआत में महिला दिवस का इतिहास महिलाओं के लिए कार्यक्षेत्र में समान अधिकारों और परिस्थितियों की मांग के साथ शुरू हुआ था। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का उद्देश्य न केवल महिलाओं की उपलब्धियों को मान्यता देना है, बल्कि यह उनके भविष्य के लिए प्रेरणा और उत्साह का स्रोत भी है। यह दिन महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने और समाज में उनकी स्थिति को और सशक्त बनाने का अवसर प्रदान करता है।

इस दिन महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके अधिकारों के प्रति समाज को प्रेरित करने के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। आइए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की तिथि, इतिहास और महत्व क्या है। साथ ही इस लेख के माध्यम से यह भी जानेंगे कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम क्या है? स्कूली छात्र और प्रतियोगी परीक्षा दे रहे अभ्यर्थी इस लेख से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अधिक जानकारी के लिए संदर्भ ले सकते हैं।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस तिथि

संयुक्त राष्ट्र द्वारा महिला दिवस को 1975 में आधिकारिक तौर पर मान्यता दिए जाने के बाद इस दिवस का महत्व बढ़ गया और वैश्विक स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की शुरुआत हुई। हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाए जाने का निर्णय लिया गया।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 थीम क्या है? Women's Day 2025 Theme

हर साल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की एक विशेष थीम होती है। यह विशेष दिन केवल महिलाओं पर केंद्रित है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 थीम "समानता और सशक्तिकरण" हो सकती है, जो महिलाओं को समाज में समान अवसर और सम्मान दिलाने की दिशा में प्रेरित करती है। इस साल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day 2025) को 'Accelerate Action' थीम के तहत मनाया जाएगा। यह थीम महिलाओं के अधिकारों, लैंगिक समानता और समावेशी विकास को तेज गति देने पर जोर देती है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का उद्देश्य क्या हैं?

महिला दिवस के दिन मुख्य रूप से महिलाओं के लिए समान अवसर और अधिकार सुनिश्चित करने की दिशा में वैश्विक प्रयासों पर जोर देती है। महिला दिवस यह दिन महिलाओं के अधिकारों और उनके सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लिंगभेद को समाप्त करना और समाज में महिलाओं के प्रति समानता का संदेश फैलाना है। इस दिन उन महिलाओं के संघर्ष और उपलब्धियों का सम्मान किया जाता है, जिन्होंने अपने अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास | International Women's Day History

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास 1900 के दशक की शुरुआत से जुड़ा है। यह वह दौर था दुनिया भर की महिलाएं अपने अधिकारों और समानता की मांग करने के लिए संगठित हो रही थीं। महिलाओं के अधिकारों को लेकर मांग करते हुए इस आंदोलन का आरंभ 1908 में अमेरिका में हुआ। लगभग 15,000 महिलाओं ने न्यूयॉर्क शहर की सड़कों पर मार्च किया। इस आंदोलन के साथ महिलाओं के लिए कार्यक्षेत्र में बेहतर परिस्थिति, वेतन में सुधार और मतदान के अधिकार की मांग की गई। इस आंदोलन ने दुनिया भर में महिलाओं के अधिकारों की दिशा में जागरूकता बढ़ाई।

सन् 1910 में क्लारा जेटकिन नामक एक जर्मन समाजवादी ने कोपेनहेगन में अंतर्राष्ट्रीय महिला सम्मेलन में महिला दिवस को एक वार्षिक आयोजन के रूप में मनाने का प्रस्ताव रखा। इसके बाद 1911 में ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, जर्मनी और स्विट्जरलैंड में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।

सन् 1920 और 1930 के दशकों में महिलाओं की समानता और अधिकारों के लिए संघर्ष तेज हो गया, खासकर यूरोप और अमेरिका में। धीरे-धीरे महिलाओं के अधिकारों के आंदोलन ने वैश्विक स्तर पर समर्थन प्राप्त किया। यह दिन न केवल महिलाओं के संघर्ष की कहानी को दर्शाता है, बल्कि यह उनके द्वारा अर्जित उपलब्धियों का सम्मान भी करता है।

वर्ष 1975 में संयुक्त राष्ट्र ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को आधिकारिक रूप से मान्यता दी और इसे वैश्विक स्तर पर मनाने का निर्णय लिया। इसके बाद हर साल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के लिए एक विशेष थीम चुनी जाती है। ये थीम महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने पर जोर देती है।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
When and why is International Women's Day 2025 celebrated? Know the date, theme, history and importance of Women's Day. Read the full news for all the information related to Women's Day 2025.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+