International Women's Day 2020 Facts: जानिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से जुड़े हर सवालों के जवाब

International Women's Day 2020 Facts / अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से जुड़े तथ्य: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को पूरे विश्व में नारी के सम्मान में मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

By Careerindia Hindi Desk

International Women's Day 2020 Facts / अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से जुड़े तथ्य: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को पूरे विश्व में नारी के सम्मान में मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2020 की थीम "Each for Equal" इसलिए रखी गई ताकि लोगों में (हर कोई एक सामान) की भावना को जगाया जा सके। ट्विटर पर #EachforEqual तेजी से ट्रेंड भी कर रहा है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्कूल से लेकर ऑफिस और बड़े-बड़े मंचों तक नारी पूजन की बात कही जाती है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाषण, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर निबंध और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर क्विज कॉम्पिटिशन किया जाता है।

International Women's Day 2020 Facts: जानिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से जुड़े हर सवालों के जवाब

सभी लोग महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शायरी, फोटो, वॉलपेपर, स्टेटस और कोट्स भेजकर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। लेकिन हम हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस क्यों मनाते हैं ? अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास क्या है ? पहला अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया गया ? क्या अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस भी मनाया जाता है ? शायद बहूत कम इन सवालों के जवाब जानते होंगे, तो आइये जानते हैं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवालों के जवाब...

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास क्या है ?

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास क्या है ?

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की शुरुआत 1908 खुद महिलाओं ने अपने हक के लिए की थी। दरअसल अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में 15 हजार महिलाओं ने अपने मत अधिकार, बेहतर वेतन और कार्यस्थल पर काम करने में कम घंटों की मांग की थी। इसके ठीक एक साल बाद 28 फरवरी 1909 को सोशलिस्ट पार्टी ऑफ़ अमेरिका में पहला राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।

8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस क्यों मनाते हैं ?

8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस क्यों मनाते हैं ?

राष्ट्रीय महिला दिवस कैसे बना अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: इस महिला दिवस आयोजन के बाद जर्मन क्रांतिकारी क्लारा ज़ेटकिन ने 1910 में अंतर्राष्ट्रीय समाजवादी महिला सम्मेलन में प्रस्ताव दिया कि 8 मार्च को कामकाजी महिलाओं के सम्मान के रूप में याद किया जाएगा। तब से इस दिन को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस या अंतर्राष्ट्रीय कामकाजी महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस सम्मलेन में 17 देशों की 100 महिलाएं मौजूद थीं।

पहला अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया गया ?

पहला अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया गया ?

इस प्रस्ताव के बाद 8 मार्च 1911 में जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, स्विट्जरलैंड और डेनमार्क में सबसे पहला अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इसके बाद 1917 में सोवियत रूस में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ने के बाद 8 मार्च को वहां राष्ट्रीय अवकाश घोषति किया गयाहो गया। 1967 तक कई नारीवादी आदोलनों ने इसे नहीं अपनाया। लेकिन 1975 में संयुक्त राष्ट्र ने महिला दिवस को आधिकारिक मान्यता दी, तब से हर साल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाने लगा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पहली थीम थी 'सेलीब्रेटिंग द पास्ट, प्लानिंग फ़ॉर द फ्यूचर'।

क्या अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस भी मनाया जाता है ?

क्या अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस भी मनाया जाता है ?

अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस की तहर हर साल अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस भी मनाया जाता है। 19 नवंबर 1990 से हर साल अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया जा रहा है, लेकिन संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस को मनाने की आधिकारिक मान्यता प्रदान नहीं की है। अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाने का मकसद पुरुषों की सेहत, सकारात्मक सोच को बढ़ाना, लैंगिक समानता के प्रति जागरूकता, और जेंडर रिलेशन के लिए जागरूक करना है। अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस 60 से ज्यादा देशों में मनाया जा रहा है। पिछले साल 2019 में अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस का थीम 'मेकिंग अ डिफरेंस फॉर मेन एंड बॉयज' रखी गई थी।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
International Women's Day 2020 Facts: International Women's Day is celebrated every year on 8 March in honor of women all over the world. The theme of International Women's Day 2020 was "Each for Equal" so as to inculcate a sense of belonging (everyone is the same). #EachforEqual is also trending fast on Twitter. On International Women's Day, women worship is said from school to office and big forums. Speeches on International Women's Day, Essays on International Women's Day and Quiz Competition are done on International Women's Day. Everybody wishes women a heartfelt International Women's Day by sending them Shayari, photos, wallpapers, status and quotes of International Women's Day. But why do we celebrate International Women's Day on 8 March every year? What is the history of International Women's Day? When was the first International Women's Day celebrated? Is International Men's Day also celebrated? Probably very few would know the answers to these questions, so let's know the answers to some important questions related to International Women's Day
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+