अंतरराष्ट्रीय ट्रांसजेंडर दृश्यता दिवस क्या है? जानिए इस दिवस की शुरुआत कैसे हुई

International Transgender Day of Visibility 2023: अंतरराष्ट्रीय ट्रांसजेंडर दृश्यता दिवस 31 मार्च को मनाया जाता है। इस दिवस की शुरुआत 2009 में की गई थी। ये एक अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम है। ट्रांसजेंडर समुदाय के लचीलेपन और उसकी उपलब्धियों को पहचान दिलाने के लिए इस दिवस को मनाया जाता है। ट्रांसजेंडर समुदाय के प्रति लोगों की भावनाओं को बदलने और उनके अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए इस दिवस की शुरुआत की गई। ये दिवस ट्रांसजेंडर समुदायों द्वारा सामना की जाने वाली चुनौतियों के बारे में लोगों को बताता है। इस दिन को मनाए जाने का मुख्य कारण इस समुदाय को सम्मानित करना और सशक्त बनाना है।

लंबे समय के संघर्ष के बाद ट्रांसजेंडर आंदोलन पिछले कुछ सालों से तेजी से बढ़ता हुआ दिख रहा है। सोशल मीडिया आदि के माध्यम से लोग अपनी कहानियां लोगों तक पहुंचा रहें है। ये एक अभियान है जो उस समुदाय के बारे में लोगों को बताता है और इनकी दृश्यता को उजागर करता है। क्योंकि समाज के कई लोगों द्वारा इस समुदाय और इसके लोगों को महत्व दिया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय ट्रांसजेंडर दृश्यता दिवस लोगों को ट्रांसजेंडर लोगों के इतिहास के बारे में जानने का अवसर देता है और उनके अधिकारों को समझने और उसकी सुरक्षा करने का अवसर भी प्रदान करता है।

अंतरराष्ट्रीय ट्रांसजेंडर दृश्यता दिवस क्या है? जानिए इस दिवस की शुरुआत कैसे हुई

कैसे हुई अंतरराष्ट्रीय ट्रांसजेंडर दृश्यता दिवस की शुरुआत

अमेरिका के ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट, राहेल क्रैन्डल द्वारा अंतरराष्ट्रीय ट्रांसजेंडर दृश्यता दिवस की स्थापना की गई थी। उनके द्वारा इस दिवस की स्थापना वर्ष 2009 में की गई और उसी साल पहला अंतरराष्ट्रीय ट्रांसजेंडर दृश्यता दिवस मनाया गया। राहेल क्रैन्डल ट्रांसजेंडर समुदाय के प्रति भेदभाव और अविश्वसनीयता को कम करने और इसके प्रति जागरूकता बढ़ाना चाहते थे। जिसे ध्यान में रखते हुए एक दिवस की स्थापना की गई।

इस दिन लोग ट्रांसजेंडर समुदाय के सामने आने वाले मुद्दों के बारे में बात करते हैं और उनके अधिकारों के बारे में लोगों में जागरूकता भरते हैं। ट्रांसजेंडर डे ऑफ रिमेंबरेंस एक दिन है जिसे शोक प्रकट करने के लिए मनाया जाता है। समुदाय के कुछ सदस्यों द्वारा जान गवाई जाने पर उन्होंने श्रद्धांजली देने के लिए इस दिन को मनाया जाता है। राहेल क्रैन्डल मानते थे कि जीवित ट्रांसजेंडर को सम्मानित करने के लिए भी कोई दिन होना चाहिए। जिसे लेकर इस दिन की स्थापना का विचार उनके मन में आया।

2014 में आयरलैंड और स्कॉटलैंड में भी इस दिवस को मनाया गया। 2015 में इस दिवस को और बढ़ा करने के लिए ट्रांसजेंडर लोगों ने सोशल मीडिया का सहारा लिया और एक अभियान चलाया और कार्यक्रम में भाग लिया। सोशल मीडिया के माध्यम से उन्होंने अपनी फोटो के साथ अपनी कहानी लोगों तक पहुंचाई।

आधिकारिक तौर पर मान्यता हुई प्राप्त

31 मार्च 2021 में अंतरराष्ट्रीय ट्रांसजेंडर दृश्यता दिवस को आधिकारिक तौर पर मान्यता प्राप्त हुई। ये मान्यता अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन द्वारा दी गई। उन्होंने घोषणा की अब से प्रत्येक वर्ष 31 मार्च को अंतरराष्ट्रीय ट्रांसजेंडर दृश्यता दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि "मैं सभी अमेरिकियों से सभी ट्रांसजेंडर लोगों के लिए पूर्ण समानता की लड़ाई में शामिल होने का आह्वान करता हूं।"

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
International Transgender Day of Visibility 2023: International Transgender Visibility Day is observed on 31 March. This day was started in 2009. This is an international programme. The day is celebrated to recognize the resilience and achievements of the transgender community. This day was started to change the sentiments of the people towards the transgender community and to make people aware of their rights.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+