International Day of Peace 2023: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस, जानिए इतिहास, महत्व और थीम

International Day of Peace 2023 History Theme Significant: विश्व में अहिंसा को खत्म करने और लोगों को शांति राह पर ले जाने के लिए प्रति वर्ष 21 सितंबर अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाया जाता है। इस दिवस की घोषणा 1981 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा की गई थी। ये दिवस लोगों के बीच शांति के आदर्शों को मजबूत करने के लिए समर्पित है।

क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस, जानिए इतिहास, महत्व और थीम

बता दें कि शांति से अर्थ यहां हथियार डालने से नहीं है। यहां इस शब्द से अर्थ है अहिंसा के मार्ग पर चलना है और युद्ध विराम का दिन घोषित करना है। यदि हम विश्व को आने वाली पीढ़ी के के भविष्य के लिए बेहतर बनाना चाहते हैं तो हमें उसके लिए शांति की स्थापना करनी जरूरी है। शांति के प्रतीकों के प्रचार के लिए और लोगों के बीच प्रेरणा की भावना को बढ़ाने के लिए इस दिन को मनाया जाता है।

अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस का क्या है इतिहास

जैसा की हमने आपको बता कि इस दिवस की शुरुआत 1981 में की गई थी। जब संयुक्त राष्ट्र ने शांति के महत्व को समझा और इसके प्रचार के लिए एक दिन की स्थापना करने का फैसला लिया। शुरुआत में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा इस दिवस को मनाए जाने के लिए सितंबर महीने के तीसरे मंगलवार को चुना गया था, लेकिन 2001 में इस दिवस को मनाने के लिए 21 सितंबर की तिथि को चुना गया। 2002 से 21 सितंबर को लगातार अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाया जा रहा है। इस साल 42वां अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाया जा रहा है।

21 सितंबर के इस दिन सक्रिय युद्ध के समूहों के लिए वैश्विक युद्ध विराम होता है और अहिंसा के साथ शांतिपूर्ण माहौल का पालन किया जाता है।

क्या है इस दिवस का महत्व

अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस का बहुत बड़ा महत्व है। दुनियाभर के लोगों को इस दिवस के बारे में और इसके महत्व के बारे में के माध्यम से प्रभावी ढंग से समझने की जरूरत है। हिंसा से कभी भी किसी का भला नहीं हुआ है। आक्रमण जिस पर हुआ है उसका नुकसान तो होता ही है लेकिन जिसने आक्रमण किया है इसमें उसका नुकसान भी कुछ कम नहीं होता है। विश्व का विकास की दिशा में ले जाने के लिए सभी को शांतिपूर्ण ढंग से रहने की आवश्यकता है। अपने परेशानियों या मुद्दों पर आपसी चर्चा करके निपटाया जा सकता है, इसके लिए खून बहाने की जरूरत नहीं है। इस उद्देश्य का पालन करते हुए और शांति की ताकत को समझाने के लिए इस दिवस को मनाया जाता है। प्रतिवर्ष इस दिवस को एक नई थीम के साथ मनाया जाता है।

अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस थीम 2023

प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस को एक नई थीम के साथ मनाया जाता है। इस साल इस दिवस को मनाए जाने की थीम है "शांति के लिए कार्य: #वैश्विक लक्ष्यों के लिए हमारी महत्वाकांक्षा"। ये शांति के एक महान विषयों को प्रसारित करता है।

कैसे बनें कबूतर शांति का प्रतीक

शांति का प्रतीक कबूतर को माना जाता है। इसके पीछे एक रोचक ऐतिहासिक कहानी है। बाइबल के एक प्रसंग के अनुसार भयानक बाढ़ के समय मानवता की सहायता करने के लिए कबूतर प्रकट हुए थे। इतना ही नहीं मशहूर स्पेनिश कलाकार 'पाब्लो पिकासो' ने अपनी एक पेंटिंग में भी कबूतर को शांति के दूत के रूप में चिन्हित किया है। इसके साथ उन्होंने 1949 में पेरिस में आयोजित हुए विश्व शांति कांग्रेस के लिए एक पोस्टर बनाया था, जिसमें उन्होंने सफेद कबूतर का चित्र बनाया था।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
International Day of Peace 2023 History Theme Significant: International Peace Day is celebrated every year on 21 September to end non-violence in the world and take people on the path of peace. This day was declared by the United Nations in 1981. This day is dedicated to strengthening the ideals of peace among the people.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+