भारत प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में पाकिस्तान और श्रीलंका से भी पीछे, दुनिया के 180 देशों में भारत 161वें स्थान

World Press Freedom Index 2023: प्रत्येक वर्ष मई 3 को विश्व प्रेस की आजादी दिवस के रूप में मनाया जाता है। विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्लोबल मीडिया वॉचडॉग रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स (RSF) द्वारा नवीनतम रिपोर्ट जारी की गई है। इस रिपोर्ट में भारत प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में पाकिस्तान और श्रीलंका जैसे पड़ोसी देशों से पीछे रह गया।

भारत प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में पाकिस्तान और श्रीलंका से भी पीछे, दुनिया के 180 देशों में भारत 161

दुनिया भर के अधिकतर देशों में प्रेस की स्वतंत्रता पर सवाल उठाए जाते हैं, क्योंकि लोकतांत्रित देश में प्रेस की स्वतंत्रता को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के रूप में परिभाषित किया जाता है। मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। यह वह स्तंभ है जो विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका को मिलाकर त्रिस्तरीय व्यवस्था में उत्तरदायित्व को संतुलित और निश्चित करता है। विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस को प्रेस स्वतंत्रता के मूल्य और दुनिया भर में पत्रकारों को उनके काम में आने वाली कठिनाइयों और उनके परिश्रम की सराहना करने के लिए मनाया जाता है।

रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स द्वारा जारी इस नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, 2023 के वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स या विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में भारत अपने रैंकिग से लुढ़क कर नीचे आ गया है। इस रिपोर्ट के अनुसार, 2023 वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स में भारत की रैंकिंग 180 देशों में से 161 हो गई है। वहीं अगर बात पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की करें तो इसकी तुलना में, पाकिस्तान ने मीडिया की स्वतंत्रता के मामले में बेहतर प्रदर्शन किया है। आपको बता दें कि पाकिस्तान पिछले साल 157वीं रैंक पर था, जिसमें सुधार के साथ अब पाकिस्तान को 150वें स्थान पर रखा गया है। वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स 2022 में भारत 150वें स्थान पर था, जो अब साल 2023 में फिसलकर 161वें स्थान पर आ गया है।

प्रेस स्वतंत्रता के मामले में श्रीलंका ने किया सुधार

वहीं यदि बात पड़ोसी देश श्रीलंका की करें तो श्रीलंका ने भी मीडिया की स्वतंत्रता के मामले में महत्वपूर्ण सुधार किए हैं और प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में अपने स्थान को पिछले वर्षों की तुलना में और अधिक मजबूत किया है। मालूम हो कि वर्ष 2022 में इस सूचकांक में श्रीलंका 146वें पायदान पर था, लेकिन 2023 में यह 135वें स्थान पर आ गया है।

शीर्ष पदों पर नॉर्वे, आयरलैंड और डेनमार्क की तिकड़ी

आपको बता दें कि नॉर्वे, आयरलैंड और डेनमार्क की तिकड़ी ने प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में शीर्ष तीन पदों पर अपना कब्जा बरकरार रखा है, जबकि वियतनाम, चीन और उत्तर कोरिया ने सूचकांक के निचले स्तर पर अपना स्थान बनाया है। आपको बता दें कि यूनेस्को के एक साधारण सम्मेलन में की गई सिफारिशों के बाद वर्ष 1993 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की घोषणा की गई थी।

रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स का उद्देश्य

गौरतलब हो कि रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स (RSF) प्रत्येक वर्ष प्रेस की स्वतंत्रता की वैश्विक रैंकिंग जारी करता है। आरएसएफ एक अंतरराष्ट्रीय एनजीओ है, जिसका उद्देश्य मीडिया की स्वतंत्रता की रक्षा करना और उसे बढ़ावा देना है। इस संगठन का मुख्यालय पेरिस में स्थित है, इसे संयुक्त राष्ट्र के साथ सलाहकार का दर्जा प्राप्त है। हर साल जारी किए जाने वाले विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक का उद्देश्य, पिछले कैलेंडर वर्ष में 180 देशों और क्षेत्रों में पत्रकारों और मीडिया द्वारा प्राप्त प्रेस स्वतंत्रता के स्तर की तुलना करना है।

रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स प्रेस की स्वतंत्रता को "राजनीतिक, आर्थिक, कानूनी और सामाजिक हस्तक्षेप से स्वतंत्र और उनकी सार्वजनिक हित में समाचारों का चयन, प्रकाश और प्रसार करने के लिए व्यक्तियों और सामूहिक रूप से पत्रकारों की क्षमता" के रूप में परिभाषित करता है।

2013 की तुलना में 2023 में प्रेस की स्वतंत्रता की स्थिति

आरएसएफ द्वारा 180 देशों और क्षेत्रों में परिवर्तन का मूल्यांकन पर यहां साल 2013 की तुलना 2023 की मौजूदा स्थितियों से की जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2013 में विश्व भर के 180 देशों में करीब 26 देश अच्छी स्थिति में, 27 देश संतोषजनक स्थिति में, 69 देश समस्याग्रस्त स्थिति, 38 देश मुश्किल स्थिति में और करीब 20 देश बहुत गंभीर स्थिति में थे। वर्ष 2023 यानि की इन 10 वर्षों में इन स्थितियों में बदलाव आया है। वर्ष 2023 में केवल 8 देश अच्छी स्थिति में हैं, वहीं 44 देश संतोषजनक स्थिति में, 55 देश समस्याग्रस्त स्थिति, 42 देश मुश्किल स्थिति में और करीब 31 देश बहुत गंभीर स्थिति में हैं।

आइए जानें 2023 में प्रेस की स्वतंत्रता सूचकांक

सूची में शीर्ष 10 देश निम्नलिखित हैं:
1 रैंक नॉर्वे
2 रैंक आयरलैंड
3 रैंक डेनमार्क
4 रैंक स्वीडन
5 रैंक फिनलैंड
6 रैंक नीदरलैंड
7 रैंक लिथुआनिया
8 रैंक एस्टोनिया
9 रैंक पुर्तगाल
10 रैंक पूर्वी तिमोर
161 रैंक भारत

सूची में नीचे के 10 देश निम्नलिखित हैं:
171 रैंक बहरीन
172 रैंक क्यूबा
173 रैंक म्यांमार
174 रैंक इरिट्रिया
175 रैंक सीरिया
176 रैंक तुर्कमेनिस्तान
177 रैंक ईरान
178 रैंक वियतनाम
179 रैंक चीन
180 रैंक उत्तर कोरिया

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Every year, May 3 is observed as World Press Freedom Day. The latest report has been released by global media watchdog Reporters Without Borders (RSF) on the occasion of World Press Freedom Day. In this report, India lagged behind neighbouring countries like Pakistan and Sri Lanka in the Press Freedom Index.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+