Republic Day 2023 भारत का 1947 से 2022 तक का सफर कैसा रहा जानिए

Republic Day 2023 India History Important Points : भारत में आजादी के बाद अनेक सकारात्मक बदलाव हुए हैं। इनमें कई घटनाओं, फैसलों व योजनाओं ने भारत की प्रगति में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

By Careerindia Hindi Desk

Republic Day 2023 India History Important Points : भारत में आजादी के बाद अनेक सकारात्मक बदलाव हुए हैं। इनमें कई घटनाओं, फैसलों व योजनाओं ने भारत की प्रगति में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके साथ ही आजादी के बाद भी भारत ने अपनी सुरक्षा के लिए अपने पड़ोसी देशों पाकिस्तान और चीन के साथ युद्ध किया। भारत ने कई सफल परमाणु परिक्षण भी किए। जिसके बाद भारत एक मिसाइल देश बना, इसमें सबसे महत्वपूर्ण भूमिका डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की रही। इस वर्ष भारत अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है और भारत 15 अगस्त 2023 को अपना 76वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। आजादी के इस 76 साल में भारत ने कई उतार-चढाव देखे हैं। आइये जानते भारत की आजादी के ये 76 साल कैसे रहे।

Republic Day 2023 भारत का 1947 से 2022 तक का सफर कैसा रहा जानिए

भारत के इतिहास के महत्वपूर्ण बिंदु | India History Important Points
कश्मीर का विलय: 26 अक्टूबर 1947 को कश्मीर के तत्कालीन महाराजा हरिसिंह के भारत के साथ विलय पत्र पर हस्ताक्षर।
संविधान लागू : 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू।
पंचवर्षीय योजना: 1951 में पहली योजना लागू। देश के विकास का योजनाबद्ध खाका तैयार हुआ।
पहला आम चुनाव: 25 अक्टूबर 1951 को पहली बार आम चुनावों की प्रक्रिया शुरू हुई। कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत।
परिवार नियोजन कार्यक्रम : 1952 में लागू। ऐसा करने वाला भारत दुनिया का पहला देश बना।
बीमा का सरकारीकरण : 19 जनवरी 1956 को जीवन बीमा क्षेत्र का सरकारीकरण हुआ जिससे बीमा तक आम लोगों की पहुंच हुई।
पहला न्यूक्लियर रिएक्टर : 4 अगस्त 1956 को पहला न्यूक्लियर रिएक्टर अप्सरा शुरू हुआ।
हरित क्रांति: 1966 में भारत में हरित क्रांति शुरू हुई जिससे अनाज के उत्पादन में कई गुना बढ़ोतरी संभव हो सकी।
बैंक बने सरकारी : 19 जुलाई 1969 को 14 निजी बैंकों का राष्ट्रीयकरण। बैंकिंग सुविधाएं आसान हुई।
श्वेत क्रांति: 13 जनवरी 1970 को ऑपरेशन फ्लड शुरू हुआ। डेयरी क्षेत्र में यह दुनिया का सबसे बड़ा प्रोग्राम बना।
पाक नतमस्तक: 16 दिसंबर 1971 को पूर्वी पाकिस्तान में पाक सेना का समर्पण। भारत के सहयोग से बांग्लादेश बना।
परमाणु परीक्षण: 18 मई 1974 को देश का पहला परमाणु परीक्षण राजस्थान के पोखरण में किया गया। इससे दुनिया को परमाणु शक्ति का अहसास दिलवाया।
पहला उपग्रह : 19 अप्रैल 1975 को इसरो ने पहले स्वदेशी उपग्रह आर्यभट्‌ट का सफल प्रक्षेपण किया।
जनता पार्टी सत्ता में : 24 मार्च 1977 को पहली गैर कांग्रेसी सरकार - जनता पार्टी सत्ता में आई। इसने लोकतंत्र, बदलाव की ताकत दिखाई।
भारत क्रिकेट में चैम्पियन : 25 जून 1983 को भारत ने फाइनल में वेस्टइंडीज को हराकर क्रिकेट का वर्ल्ड कप जीता।
18 की उम्र वोट का हक: 28 मार्च 1989 को संसद ने संविधान संशोधन विधेयक पारित किया। वोट देने की न्यूनतम आयु 18 साल हुई।
आर्थिक उदारीकरण: 1991 में देश की अर्थव्यवस्था में उदारीकरण का दौर शुरू हुआ। कई सुधार कार्यक्रम शुरू हुए। इससे देश के लिए आर्थिक तरक्की के नए रास्ते खुले।
ग्रामीण सड़क योजना : 2000 में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की लॉन्चिंग से देश के सभी गांव सड़कों से जुड़ सके।
सूचना का अधिकार कानून : 15 जून 2005 को संसद ने सूचना का अधिकार कानून पारित किया। तमाम सूचनाओं तक लोगों की पहुंच सुनिश्चित हुई।
मनरेगा : 23 अगस्त 2005 को मनरेगा कानून पारित। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बल मिला।
भारत चांद पर: 22 अक्टूबर 2008 को इसरो ने चंद्रयान मिशन के तहत चंद्रयान-प्रथम लॉन्च किया गया। इससे दुनिया के सामने देश की अंतरिक्ष क्षमता सामने आई।
हर भारतीय को आधार: 28 जनवरी 2009 को आधार कार्ड योजना लॉन्च। अब तक करीब 129 करोड़ कार्ड जारी किए जा चुके हैं।
शिक्षा का अधिकार : 4 अगस्त 2009 को शिक्षा का अधिकार कानून पारित। निजी संस्थानों में भी निशुल्क शिक्षा का रास्ता प्रशस्त हुआ।
मंगलयान मिशन : 5 नवंबर 2013 को इसरो ने मार्स ऑर्बिटर मिशन की सफल लॉन्चिंग की।
स्वच्छता अभियान: 2 अक्टूबर 2014 को पीएम मोदी ने देशभर में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की।
पोलियोमुक्त भारत : मार्च 2014 को डब्ल्यूएचओ ने भारत को पोलियोमुक्त घोषित किया।
जनधन योजना : 2014 को योजना लॉन्च। इसके तहत 7 साल में 42 करोड़ बैंक खाते खोले गए।
4 जी क्रांति की शुरुआत : 27 सितंबर 2016 को जियो की 4 जी सेवा लॉन्च। इस तेज व सस्ती सेवा से मोबाइल क्रांति ।
उज्ज्वला योजना: 1 मई 2016 को गरीब महिलाओं को फ्री गैस कनेक्शन देने के लिए इसे लॉन्च किया गया। 8 करोड़ कनेक्शन दिए गए।
सर्जिकल स्ट्राइक 29 सितंबर 2016 को भारतीय सेना ने एलओसी पार सर्जिकल स्ट्राइक की, आतंकियों के शिविर ध्वस्त।
एक देश एक कर : 1 जुलाई 2017 को एक देश, एक टैक्स के रूप में जीएसटी लागू। मकसद टैक्स विसंगतियां व चोरी रोकना।
खाद्य सुरक्षा कानून : 12 सितंबर 2013 को देश के गरीबों को खाद्यान्न सुरक्षा उपलब्ध करवाने के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकार कानून पर हस्ताक्षर हुए।
आयुष्मान योजना : 23 सितंबर 2018 को गरीबों को िनशुल्क स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करवाने वाली आयुष्मान योजना शुरू।
ट्रिपल तलाक अवैध: 30 जुलाई 2019 को संसद ने ट्रिपल तलाक को अवैध घोषित करने वाला विधेयक पारित किया।
धारा 370 खत्म: 5 अगस्त 2019 को केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर में धारा 370 खत्म की। जम्मू-कश्मीर को मुख्य धारा में आने मंे मदद मिलेगी।
कोरोना टीकाकरण : 16 जनवरी 2021 को देश में राष्ट्रव्यापी कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू हुआ।
राम मंदिर का निर्माण: 2 नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या मामले पर फैसला सुनाया। राम जन्मभूमि विवाद खत्म हुआ। देश का सबसे मुश्किल विवाद शांतिपूर्ण तरीके से खत्म हुआ, देश आगे बढ़ा।
टीकाकरण सफल: देहभर में कोरोनावायरस महामारी कोविड 19 के प्रकोप के बीचे भारत के हर नागरिक को कोरोना टिका लगाया गया, साथ ही 15 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण शुरू किया गयाखाद्य सुरक्षा कानून : 12 सितंबर 2013 को देश के गरीबों को खाद्यान्न सुरक्षा उपलब्ध करवाने के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकार कानून पर हस्ताक्षर हुए।

Republic Day 2023 Speech Essay: 26 जनवरी पर शानदार भाषण निबंध ड्राफ्टRepublic Day 2023 Speech Essay: 26 जनवरी पर शानदार भाषण निबंध ड्राफ्ट

Republic Day 2023 Quotes: गणतंत्र दिवस पर स्वतंत्रता सेनानियों के प्रसिद्ध कोट्सRepublic Day 2023 Quotes: गणतंत्र दिवस पर स्वतंत्रता सेनानियों के प्रसिद्ध कोट्स

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Republic Day 2023 India History Important Points: There have been many positive changes in India after independence. In these, many events, decisions and plans played the most important role in India's progress. Along with this, even after independence, India fought with its neighboring countries Pakistan and China for its security. India also conducted several successful nuclear tests. After which India became a missile country, the most important role in this was played by Dr. APJ Abdul Kalam. This year India is celebrating its 74th Republic Day and India will celebrate its 76th Independence Day on 15th August 2023. India has seen many ups and downs in this 76 years of independence. Let us know how these 76 years of India's independence were.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X