Independence Day Speech 2021: स्वतंत्रता दिवस पर भाषण लिखने की तैयारी कैसे करें जानिए

भारत 15 अगस्त को अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस 2021 मना रहा है। कोरोनावायरस महामारी के कारण इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस 2021 समारोह ऑनलाइन आयोजित किया जा रहा है।

By Careerindia Hindi Desk

भारत 15 अगस्त को अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस 2021 मना रहा है। कोरोनावायरस महामारी के कारण इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस 2021 समारोह ऑनलाइन आयोजित किया जा रहा है। स्कूलों और कॉलेजों में स्वतंत्रता दिवस पर ऑनलाइन भाषण का आयोजन किया जा रहा है। छात्रों को स्वतंत्रता दिवस पर ऑनलाइन भाषण देते वक्त भारतीय स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े सही तथ्यों की जानकारी होना आवश्यक है। ऐसे में जो छात्र 15 अगस्त पर भाषण की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए करियर इंडिया हिंदी स्वतंत्रता दिवस पर भाषण देने के लिए कुछ टिप्स लेकर आया है। जिसकी मदद से छात्र आसानी से 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर भाषण लिख और पढ़ सकते हैं।

Independence Day Speech 2021: स्वतंत्रता दिवस पर भाषण लिखने की तैयारी कैसे करें जानिए

स्वतंत्रता दिवस पर भाषण देने के लिए टॉपिक
स्वतंत्रता दिवस पर भाषण देने के लिए छात्र ऐतिहासिक तथ्यों के साथ-साथ वर्तमान घटनाओं को भी जोड़ सकते हैं। जैसे
कोरोनावायरस महामारी और स्वतंत्रता दिवस
स्वतंत्रता दिवस के बदलते मायने
स्वतंत्रता दिवस का परिदृश्य
समेत अन्य विषयों को चुन सकते हैं। स्वतंत्रता दिवस पर भाषण देने के लिए यह टॉपिक वर्तमान में काफी प्रासंगिक हैं।

स्वतंत्रता दिवस पर भाषण लिखने के टिप्स
विषय का चयन
स्वतंत्रता दिवस पर भाषण लिखने से पहले किसी एक विषय का विषय का चयन करें, ताकि आप अपने टॉपिक से भटके नहीं। केवल उसी विषय का चयन करें, जिसमें आपकी रुचि हो। इससे आपको स्वतंत्रता दिवस पर भाषण लिखने व पढ़ने में मदद होगी।

रिसर्च करें
जब भी आप स्वतंत्रता दिवस पर भाषण लिखने की तैयारी करें, उससे पहले आपने जिस विषय का चयन किया है, उसके बारे में अच्छे से शोध करना बहुत आवश्यक है। उस विषय से जुड़े पूराने और नए लेख तथा पूराने और नए भाषण जरूर पढ़ें। इस शोध के आधार पर आप स्वतंत्रता दिवस पर अच्छा भाषण लिख व पढ़ सकते हैं।

फैक्ट चेकिंग जरूरी
स्वतंत्रता दिवस पर भाषण लिखने या पढ़ने से पहले तथ्यों की जांच करना बहुत जरूरी है। डिजिटल के इस दौर में गलत जानकारी अधिक प्रकाशित होती है, ऐसे में फैक्ट चेकिंग करना बहुत महत्वपूर्ण है। ताकि आपने स्वतंत्रता दिवस पर भाषण के लिए जिस विषय का चयन किया है, उसमें गलती न हो और विश्वसनीयता बनी रहे। इससे आपका स्वतंत्रता दिवस पर भाषण काफी प्रभावी होगा।

तथ्य इकट्ठा करें फिर लिखें
जब आप स्वतंत्रता दिवस पर भाषण लिखने से पहले सभी फैक्ट्स का नोट बनाएं, फिर शोध में प्राप्त सभी तथ्यों को क्रॉस-चेक करें। इस प्रक्रिया के बाद आप स्वतंत्रता दिवस पर भाषण आसान शब्दों में लिखें, ताकि श्रोता स्वतंत्रता दिवस पर आपका भाषण समझ सकें।

अंत में क्रॉस चेक करें
जब आप अपना पूरा भाषण लिख लें तो एक बार फाइनल टाच देने के लिए भाषण में दी गई सभी जानकारी को क्रॉस चेक करें।

नोट: उपरोक्त दी गई सभी जानकारियों का सही से उपयोग करने पर आप स्वतंत्रता दिवस पर भाषण के साथ साथ स्वतंत्रता दिवस पर निबंध भी लिख सकते हैं।

Independence Day 2021: पार्षद, विधायक और नेता 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर भाषण की तैयारी यहां से करेंIndependence Day 2021: पार्षद, विधायक और नेता 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर भाषण की तैयारी यहां से करें

Independence Day 2021: राष्ट्रगान का पहला पद ही मान्य, किसी को नहीं पता राष्ट्रगीत से जुड़ी ये 10 बातेंIndependence Day 2021: राष्ट्रगान का पहला पद ही मान्य, किसी को नहीं पता राष्ट्रगीत से जुड़ी ये 10 बातें

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
India is celebrating its 75th Independence Day 2021 on 15th August. This year the Independence Day 2021 celebrations are being held online due to the coronavirus pandemic. Online speech on Independence Day is being organized in schools and colleges. It is necessary for the students to be aware of the correct facts related to the Indian freedom struggle while giving an online speech on Independence Day.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X