भारत में हर साल 15 अगस्त को राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। इस दिन के उपलक्ष्य में देश भर में स्कूल, कॉलेज, दफ्तर सबकी सरकारी छुट्टी होती है। 15 अगस्त को छुट्टी होने के कारण स्कूलों में एक दिन पहले यानि कि 14 अगस्त के दिन ही स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जाता है।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर देश के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल में तिरंगे रंग से सजाएं जाते हैं। साथ ही इस दिन स्कूल में हर्षोल्लास के साथ फक्शन भी आयोजित किया जाता है, जिसमें सभी कक्षाओं के छात्र देशभक्ति गीतों पर डांस करते हैं, स्पीच देते हैं, कविता सूनाते हैं, देशभक्ति गीत गाते हैं। इसके अलावा, 15 अगस्त के अवसर पर स्कूलों में कई तरह की प्रतियोगिता भी आयोजित की जाती है जैसे की फैंसी ड्रेस कॉम्पिटिशन, क्विज कॉम्पिटिशन, ड्राइंग कॉम्पिटिशन आदि।

तो यदि आपका बच्चा पहली से लेकर पांचवीं कक्षा में है और उसने स्कूल में क्वीज कॉम्पिटिशन में भाग लिया है तो आप नीचे दिए क्विज प्रश्नोत्तर से अपने बच्चें की तैयारी करा सकते हैं।
Independence Day Quiz For Kids
1. भारतीय स्वतंत्रता दिवस कब मनाया जाता है?
- 15 अगस्त
- 26 जनवरी
- 5 सितम्बर
- 10 नवम्बर
उत्तर- 15 अगस्त
2. भारत को आजादी कब मिली थी?
- 1945
- 1946
- 1947
- 1948
उत्तर- 1947
3. भारत के पहले प्रधानमंत्री कौन थे?
- राजेन्द्र प्रसाद
- जवाहर लाल नेहरू
- इंदिरा गांधी
- सुभाष चंद्र बोस
उत्तर- जवाहर लाल नेहरू
4. भारत के पहले राष्ट्रपति कौन थे?
- डॉ राधाकृष्णन
- डॉ राजेन्द्र प्रसाद
- डॉ जाकिर हुसैन
- नीलम संजीव रेड्डी
उत्तर- डॉ राजेन्द्र प्रसाद
5. भारत में गणतंत्र दिवस कब मनाया जाता है?
- 15 अगस्त
- 5 सितम्बर
- 26 जनवरी
- 14 नवम्बर
उत्तर- 26 जनवरी
6. स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रिय ध्वज कहां फहराया जाता है?
- लाल किले
- इंडिया गेट
- संसद भवन
- राष्ट्रपति भवन
उत्तर- लाल किले
7. 15 अगस्त पर तिरंगा कौन फहराता है?
- राष्ट्रपति
- प्रधानमंत्री
- रक्षा मंत्री
- उप राष्ट्रपति
उत्तर- प्रधानमंत्री
8. भारत के राष्ट्रीय ध्वज में कौनसा रंग नहीं होता?
- केसरिया
- हरा
- लाल
- सफेद
उत्तर- लाल
9. भारत का राष्ट्रीय गान क्या है?
- सा रे गा मा
- वन्दे मातरम्
- हम होंगे कामयाब
- जन गण मन
उत्तर- जन गण मन
10. गांधी जयंती कब मनाई जाती है?
- 2 अक्टूबर
- 15 अगस्त
- 26 जनवरी
- 5 जून
उत्तर- 2 अक्टूबर
11. भारत का राष्ट्रीय ध्वज किसने डिज़ाइन किया था?
- पिंगली वेंकैया
- गोपाल कृष्ण गोखले
- दादाभाई नौरोजी
- फिरोजशाह मेहता
उत्तर- पिंगली वेंकैया
12. भारत छोड़ो आंदोलन कब शुरू हुआ था?
- 1938
- 1942
- 1945
- 1948
उत्तर- 1942
13. भारत के राष्ट्रपति कौन है?
- नरेंद्र मोदी
- प्रतिभा पाटिल
- द्रोपदी मुर्मू
- राम नाथ कोविंद
उत्तर- द्रोपदी मुर्मू
14. भारत के प्रधानमंत्री कौन है?
- अमित शाह
- नरेंद्र मोदी
- राम नाथ कोविंद
- प्रतिभा पाटिल
उत्तर- नरेंद्र मोदी
15. भारत के उपराष्ट्रपति कौन है?
- जगदीप धनखड़
- वैंकेया नायडू
- मोहम्मद हामिद अंसारी
- जाकिर हुसैन
उत्तर- जगदीप धनखड़
16. भारत की पहली महिला राष्ट्रपति कौन थी?
- प्रतिभा पाटिल
- सोनिया गांधी
- द्रोपदी मुर्मू
- शिला दीक्षित
उत्तर- प्रतिभा पाटिल
17. बाल दिवस कब मनाया जाता है?
- 5 सितंबर
- 5 अगस्त
- 11 नवंबर
- 14 नवंबर
उत्तर- 14 नवंबर
18. चांद पर पहली बार कौन गया था?
- नील आर्मस्ट्रांग
- कल्पना चावला
- राकेश सोजूज
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर- नील आर्मस्ट्रांग
19. भारत की राजधानी क्या है?
- नई दिल्ली
- मुबंई
- गुजरात
- कोलकत्ता
उत्तर- नई दिल्ली
20. भारत में कुल कितने राज्य है?
- 25
- 26
- 27
- 28
उत्तर- 28


Click it and Unblock the Notifications











