Independence Day 2023 Short Quotes: आजादी का पर्व चल रहा है। देश के कोने-कोने में लोग स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए उत्साहित है। इस आजादी को पाने के लिए कई स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना बलिदान दिया है तो कई ने त्याग और समर्पण किया है। 1857 की क्रांति से जली ये ज्वाला 90 सालों बाद 1947 में जाकर भूझी। उस बीच कई महान क्रांतिकारी आए, जिन्होंने अपना नाम इतिहास के पन्नों में अमर कर दिया। इस दौरान उन सभी ने कोई न कोई कोट्स दिए, जो आज भी हिंदुस्तानियों के दिलों में जिंदा है।
आज हम आपके लिए लेकर आएं है कुछ ऐसे ही कोट्स, जिनको पढ़ने से आज भी देशभक्ति की वो ज्वाला जागृत हो उठती है...

स्वतंत्रता दिवस 2023 पर शेयर करें ये शॉर्ट कोट्स
1. किसी देश की महानता उसके प्रेम और त्याग के उस अटल आदर्श में निहित है जो उस जाति की माताओं को प्रेरित करता है। - सरोजिनी नायडू
2. व्यक्तियों को मारना आसान है, लेकिन आप विचारों को नहीं मार सकते। महान साम्राज्य ढह गए, जबकि विचार जीवित रहे। - भगत सिंह
3. यह न पूछें कि आपका देश आपके लिए क्या कर सकता है। पूछें कि आप अपने देश के लिए क्या कर सकते हैं। - जवाहर लाल नेहरू
4. हमने विश्वास किया है, और हम अब भी विश्वास करते हैं कि स्वतंत्रता अविभाज्य है, शांति अविभाज्य है, आर्थिक समृद्धि अविभाज्य है। - इंदिरा गांधी
5. जो गोलियां मुझे लगीं, वे भारत में ब्रिटिश शासन के ताबूत की आखिरी कीलें हैं। - लाला लाजपत राय
6. जब तक आप सामाजिक स्वतंत्रता प्राप्त नहीं कर लेते, तब तक कानून द्वारा प्रदान की गई कोई भी स्वतंत्रता आपके लिए किसी काम की नहीं है। - बी.आर. अम्बेडकर
7. नागरिकता में देश की सेवा समाहित है। - जवाहर लाल नेहरू
8. एक व्यक्ति किसी विचार के लिए मर सकता है, लेकिन वह विचार, उसकी मृत्यु के बाद, एक हजार लोगों के जीवन में अवतरित होगा। - नेताजी सुभाष चंद्र बोस
9. नए भारत का उदय किसानों की झोपड़ी से, हल पकड़ने वाले से, झोपड़ियों से, मोची और मेहतर से हो। - स्वामी विवेकानंद
10. स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा। - बाल गंगाधर तिलक
11. प्रगति का सर्वोत्तम मार्ग स्वतंत्रता का मार्ग है। - महात्मा गांधी
12. मत भूलो कि सबसे बड़ा अपराध अन्याय और गलत के साथ समझौता करना है। शाश्वत नियम याद रखें: यदि आप पाना चाहते हैं तो आपको देना ही होगा। -सुभाष चंद्र बोस
13. हम आज दुर्भाग्य के एक दौर को समाप्त कर रहे हैं, और भारत खुद को फिर से खोजेगा। - जवाहर लाल नेहरू
14. यदि अब भी तुम्हारा खून नहीं भड़का, तो यह तुम्हारी रगों में बहता पानी है। जवानी की लाली क्या, अगर मातृभूमि के काम न आये। - चंद्रशेखर आजाद
15. आधी रात के समय, जब दुनिया सो रही होगी, भारत जीवन और स्वतंत्रता के लिए जाग जाएगा। - जवाहर लाल नेहरू
16. किसी राष्ट्र की संस्कृति उसके लोगों के दिलों और आत्मा में निवास करती है। - महात्मा गांधी


Click it and Unblock the Notifications











