International Human Rights Day: अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Human Rights Day 2024: मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने और सभी लोगों के लिए समान अधिकारों की वकालत करने के लिए हर साल 10 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया जाता है। इस दिन मानवाधिकार से संबंधित कई कार्यक्रमों और गतिविधियों का आयोजन किया जाता है और जन-जन तक मानवाधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ाई जाती है।

स्कूली बच्चों से लेकर कॉलेज में पढ़ रहे छात्रों और कामकाजी लोगों से लेकर हर व्यक्ति को अपने मानवाधिकारों की समझ और जानकारी होना आवश्यक है। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के इस खास अवसर पर मानवाधिकारों की रक्षा और उनके प्रचार करने पर सबसे अधिक जोर दिया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाने का एक मुख्य उद्देश्य यह भी है कि इससे एक समानता, न्याय और गरिमा से भरी दुनिया का निर्माण हो सके।

जानिए अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस इतिहास, महत्व और कैसे मनाएं

क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस?

उल्लेखनीय हो कि सन् 1948 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 'सर्वमान्य मानवाधिकार घोषणा पत्र' (Universal Declaration of Human Rights - UDHR) को अपनाने के उपलक्ष्य में इस दिन को विशेष रूप से मनाया जाता है। यह दिन उन मूलभूत अधिकारों और स्वतंत्रताओं का सम्मान करता है, जो हर इंसान को बिना किसी भेदभाव के मिलना चाहिए। मानवाधिकार दिवस का उद्देश्य विश्वभर में मानवाधिकारों का संरक्षण और उन्हें सुनिश्चित करना है, ताकि हर व्यक्ति गरिमा के साथ अपना जीवन जी सके।

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस महत्वपूर्ण 'सर्वमान्य मानवाधिकार घोषणा पत्र' में पहली बार मौलिक मानवाधिकारों को सार्वभौमिक रूप से संरक्षित करने की बात कही। उस दिन से लेकर आज तक प्रत्येक वर्ष 10 दिसंबर दुनिया भर में न्याय, समानता और सम्मान की लड़ाई में आधारशिला रहा है। भारत, संस्कृतियों, भाषाओं और परंपराओं की एक समृद्ध देश है। यहां मानवाधिकार दिवस अपने संविधान में निहित मानवीय गरिमा, सम्मान और स्वतंत्रता के सिद्धांतों को बनाए रखने के लिए राष्ट्र की प्रतिबद्धता के साथ मनाया जाता है।

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस 2024 की तिथि

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के लिए एक विशेष दिन का निर्धारण किया गया है। हर साल अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस 10 दिसंबर को मनाया जाता है। वैश्विक पटल पर यह दिन एक महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन सभी व्यक्तियों के लिए मानवाधिकारों की अहमियत पर जोर दिया जाता है।

मानवाधिकार दिवस 2024 थीम क्या है?

हर साल मानवाधिकार दिवस किसी विशेष थीम पर आधारित होती है। इस विशेष थीम के आधार पर मानवाधिकार दिवस के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस साल मानवाधिकार दिवस 2024 का थीम है 'सभी के लिए समानता: असमानता को कम करना और मानवाधिकारों को आगे बढ़ाना।'

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस का इतिहास क्या है?

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस की शुरुआत 1948 में हुई थी। इसी वर्ष संयुक्त राष्ट्र महासभा ने सर्वमान्य मानवाधिकार घोषणा पत्र को अपनाया था। यह घोषणा पत्र 30 अनुच्छेदों में विभाजित है। यह हर व्यक्ति के नागरिक, राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक अधिकारों को मान्यता देता है। इसे विश्व भर में मानवाधिकारों की रक्षा के लिए एक ऐतिहासिक कदम माना जाता है।

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस को वर्ष 1952 में एक स्मारक डाक टिकट जारी करके मनाया गया। संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस घोषणापत्र सभी व्यक्तियों के लिए जीवन स्तर का एक सार्वभौमिक मानक स्थापित करने का प्रयास करता है और संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों से इस उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए सक्रिय रूप से काम करने का आग्रह करता है।

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस महत्व

मानवाधिकार दिवस का महत्व कई महत्वपूर्ण बातों पर निर्भर है। यह दिन हमें यह स्मरण कराता है कि सभी मनुष्यों के पास बिना किसी भेदभाव के समान अधिकार और स्वतंत्रताएं होनी चाहिए। यह दिन उन सभी लोगों के संघर्षों को भी सम्मानित करता है, जिन्होंने मानवाधिकारों की रक्षा के लिए अपने जीवन को दांव पर लगा दिया। आज भी कई देशों के कई जगहों पर मानवाधिकारों का हनन हो रहा है, इसलिए यह दिन हर व्यक्ति के अधिकारों की सुरक्षा और जागरूकता फैलाने का एक महत्वपूर्ण मीडियम बन कर ऊभरा है।

कैसे मनाएं मानवाधिकार दिवस 2024

कई कार्यक्रम और गतिविधियों के आयोजन के साथ मानवाधिकार दिवस मना सकते हैं। स्कूलों, कॉलेजों और संगठनों में मानवाधिकारों पर आधारित सेमिनार, कार्यशालाएं और चर्चाएं आयोजित कर सकते हैं। विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों द्वारा मानवाधिकार अभियानों का आयोजन किया जाता है, जिनमें आप भाग ले सकते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग करके मानवाधिकारों से संबंधित मुद्दों पर जागरूकता फैला सकते हैं। मानवाधिकार पर आधारित फिल्में और डॉक्यूमेंट्री देख और लोगों के बीच साझा कर सकते हैं। मानवाधिकारों की रक्षा करने वाले लोगों को इस दिन सम्मानित किया जा सकता है और उनके योगदान की सराहना कर सकते हैं।

Human Rights Day 2024 Timeline पिछले कुछ सालों में मानवाधिकार दिवस की थीम

2024 मानवाधिकार दिवस की थीम: 'सभी के लिए समानता: असमानता को कम करना और मानवाधिकारों को आगे बढ़ाना।'

2023 मानवाधिकार दिवस की थीम: 'सभी के लिए स्वतंत्रता, समानता और न्याय'

2022 मानवाधिकार दिवस का थीम: सभी के लिए गरिमा, स्वतंत्रता और न्याय

2021 मानवाधिकार दिवस की थीम: समानता-असमानताओं को कम करना, मानवाधिकारों को आगे बढ़ाना।

2020 मानवाधिकार दिवस की थीम: "रिकवर बेटर - स्टैंड अप फॉर ह्यूमन राइट्स"

2019 मानवाधिकार दिवस का थीम: मानवाधिकारों के लिए युवा खड़े होना।

2018 मानवाधिकार दिवस का थीम: 'आइए समानता, न्याय और मानवीय गरिमा के लिए खड़े हों'

2017 मानवाधिकार दिवस का थीम: 'आइए समानता, न्याय और मानवीय गरिमा के लिए खड़े हों'।

2016 मानवाधिकार दिवस का थीम: "आज किसी के अधिकारों के लिए खड़े हों!"

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
International Human Rights Day 2024: History, significance of this day and how to celebrate Human Rights Day. Know the information about this special day celebrated on 10 December in Hindi.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+