क्या आपका वोटर आईडी कार्ड बन गया है? जानिए कैसे eci.gov.in पर करना है अप्‍लाई

लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। एक तरफ जहां राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है, वहीं चुनाव आयोग की सभी टीमें तत्पर होकर काम कर रही हैं। जिनके पास वोटर कार्ड नहीं है, उनके कार्ड बनाने के लिए शिविर लग रहे हैं, जिनके वोटर कार्ड में जानकारी गलत है, वो सही की जा रही है, साथ ही साथ वोटर लिस्ट को अंतिम रूप देने का काम जारी है। अब बारी आपकी... क्या आपके पास वोटर आईडी कार्ड यानि मतदाता पहचान पत्र है? अगर नहीं, तो इस आर्टिकल में दी गई जानकारी को कहीं नोट कर लीजिये।

क्या आपका वोटर आईडी कार्ड बन गया है?

वोटर आईडी कार्ड बनवाना बेहद आसान हो गया है। आपको बस चुनाव आयोग के पोर्टल पर जाकर पंजीकरण करना है। पंजीकरण की प्रक्रिया भी बेहद आसान है। अगर आप 18 वर्ष के हो गए हैं, या 31 मार्च के पहले हो जाएंगे तो अभी इस काम को निबटा लीजिये।

मतदाता पहचान पत्र ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें

यदि आपकी आयु 18 वर्ष से ऊपर है तो आप ऑनलाइन वोटर आईडी पंजीकरण के लिए पात्र हैं। मतदाता पहचान पत्र ऑनलाइन पंजीकरण के लिए आपको नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा। इसके बाद आप मतदाता पहचान पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे:

चरण 1: https://voters.eci.gov.in/ लिंक के माध्यम में आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2: 'ई-ईपीआईसी डाउनलोड' विकल्प पर क्लिक करें।
चरण 3: 'नए उपयोगकर्ता के रूप में पंजीकरण करें' पर क्लिक करें।

क्या आपका वोटर आईडी कार्ड बन गया है?

चरण 4: अगले चरण में, सत्यापन उद्देश्यों के लिए अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करें और 'ओटीपी भेजें' पर क्लिक करें। आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जायेगा।
चरण 5: एक बार जब आप ओटीपी दर्ज कर लें, तो अपना नाम, ईमेल आईडी और पासवर्ड जैसे प्रासंगिक विवरण प्रदान करें। पासवर्ड को दिए गए बॉक्स में दोबारा दर्ज करके पुष्टि करें।

क्या आपका वोटर आईडी कार्ड बन गया है?

चरण 6: अपना 10 अंकों का ईपीआईसी नंबर दर्ज करें जिसे आप अपने मतदाता पहचान पत्र पर पा सकते हैं और फिर खुद को पंजीकृत करें।
चरण 7: एक बार पंजीकरण प्रक्रिया सफल हो जाने के बाद, आप लॉग इन करने और अपना वोटर आईडी ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए अपना उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड दर्ज कर सकते हैं।

अपनी एप्लीकेशन ट्रैक जरूर करते रहें

वोटर आईडी कार्ड के लिए महज अप्‍लाई कर देने से काम नहीं चलेगा। और न ही आप सरकारी कर्मचारियों के भरोसे बैठ सकते हैं। जी हां अगर आपने वोटर कार्ड के लिए अप्‍लाई किया है, तो उसे नियमित रूप से ट्रैक करते रहें। ट्रैक करने का विकल्प भी चुनाव आयोग की साइट पर दिया गया है।

क्यों जरूरी है मतदाता पहचान पत्र?

मतदाता पहचान पत्र भारतीय चुनावी प्रणाली में एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसे आधिकारिक तौर पर चुनावी फोटो पहचान पत्र (ईपीआईसी) के रूप में भी जाना जाता है। भारतीय चुनाव प्रक्रिया में वोटर आईडी कार्ड, व्यक्ति के पहचान प्रमाण और मतदान के अधिकार का प्रयोग करने की कुंजी दोनों के रूप में कार्य करता है। ग्राम पंचायत, नगर निगम, विधान सभा या लोकसभा हर किसी चुनाव में आपको मतदान करने का अधिकार वोटर आईडी के साथ ही मिलता है। जिनके पास वोटर कार्ड नहीं है, वो चुनाव में अपना वोट नहीं डाल सकते हैं।

वोटर आईडी कार्ड में क्या क्या विवरण होते हैं?

चुनावी फोटो पहचान पत्र या ईपीआईसी में व्यक्ति की फोटो, उसका नाम, पिता का नाम, उसका पता और एक विशिष्ट पहचान संख्या होती है। यह चुनाव के दौरान मतदाताओं की पहचान को प्रमाणित करने, पारदर्शिता को बढ़ावा देने और धोखाधड़ी को रोकने के लिए एक विश्वसनीय साधन के रूप में कार्य करता है।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
If your age is 18 and you still don't have voter ID card, then you must register for it today. Election Commission of India is on the final stage of voter list. Make sure your name should be there in the list. Know how ro register online for Voter ID Card.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+