ये हैं दुनिया से सबसे शक्तिशाली Passport, जानिए भारत का स्थान

हर साल ढ़ेरों लोग भारत से अन्य देशों में यात्रा करने जाते हैं और कई लोग भारत यात्रा के लिए आते हैं। देशों में बीच यात्रा विजा के माध्यम से की जाती है। इसका अर्थ ये हैं कि भारत से किसी को यदि अमेरिका या ब्रिटेन जैसे किसी अन्य देश में घुमने या किसी भी अन्य कारण से जाना होगा तो उसे सबसे पहले विजा प्राप्त करना होगा। बिना विजा के आप उन देशों की यात्रा नहीं कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं। इसमें कई ऐसे देश हैं और भारत की यात्रा बिना विजा के कर सकते हैं। या फिर भारत के लोग करीब 59 देशों की यात्रा वीजा मुक्त होकर सकते हैं।

हर साल एक लिस्ट जारी की जाती है जिसके माध्यम से जानकारी प्राप्त होती है कि किस देश का पासपोर्ट सबसे शक्तिशाली है तो किस देश का कमजोर। साल की शुरुआत में ही हेनले पास्पोर्ट इंडेक्स द्वारा एक लिस्ट जारी की गई है जिसके माध्यम से सबसे शक्तिशाली और सबसे कमजोर पासपोर्ट वाले देश की जानकारी प्राप्त होती है। साथ ही ये भी पता लगता है कि कौना देश कितन अन्य देशों में वीजा मुक्ट यात्रा कर सकता है। आपको बता दें जारी इस लिस्ट में सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट में जापान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है तो वहीं सबसे कमजोर पासपोर्ट वाले में अफगानिस्तान में। साथ ही इस लिस्ट में भारत ने 85वां स्थान प्राप्त किया है।

ये हैं दुनिया से सबसे शक्तिशाली Passport, जानिए भारत का स्थान

आइए आपको इस लेख के माध्यम से बताएं विश्व के सबसे अधिक शक्तिशाली पासपोर्ट वाले देश कौन से और सबसे अधिक कमजोर पासपोर्ट वाले देश कौन से हैं।

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स जिसे शॉर्ट में एचपीआई भी कहा जा सकता है। हर साल विश्व के देशों के पासपोर्ट को रैंक करता है और जानकारी देता है कि किस देश का पासपोर्ट अधिक शक्तिशाली है और कमजोर है। ये रैंकिंग पासपोर्ट धारकों द्वारा स्वतंत्रता यात्रा के अनुसार वैश्विक रैंकिंग करता है। ये रैंकिंग प्रक्रिया इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट अथॉरिची द्वारा प्रदान की जाती है। जिसके डाटा के अनुसार रैंकिंग तैयार की जाती है। इस रैंकिंग में आपको जानकारी प्राप्त होती है कि किस देश के लोग वहां के पासपोर्ट के माध्यम से विश्व के कितने अन्य देशों मं वीजा मुक्त यात्रा कर सकते हैं। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स की स्थापना 2006 में हेनले एंड पार्टनर्स वीजा प्रतिबंध सूचकांक के रूप में की गई थी। लेकिन वर्ष 2018 में संसोधन कर इसका नाम बदल कर हेनले पासपोर्ट इंडेक्स रखा गया। आइए आपको देशों की जानकारी दें।

विश्व के शक्तिशाली पासपोर्ट वाले देश

जापान - 193
सिंगापुर, दक्षिण कोरिया - 192
जर्मनी, स्पेन - 190
फिनलैंड, इटली, लक्ज़मबर्ग - 189
ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, नीदरलैंड, स्वीडन - 188
फ्रांस, आयरलैंड, पुर्तगाल, यूनाइटेड किंगडम - 187
बेल्जियम, चेक गणराज्य, न्यूजीलैंड, नॉर्वे, स्विट्जरलैंड, संयुक्त राज्य अमेरिका - 186
ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ग्रीस, माल्टा - 185
हंगरी, पोलैंड - 184
लिथुआनिया, स्लोवाकिया - 183
लातविया, स्लोवेनिया - 182
एस्टोनिया - 181
आइसलैंड - 180
मलेशिया - 179
लिकटेंस्टीन, संयुक्त अरब अमीरात - 178
साइप्रस - 177
रोमानिया - 175
बुल्गारिया, चिली, क्रोएशिया, मोनाको - 174
हांगकांग (एसएआर चीन) - 171
अर्जेंटीना, ब्राजील - 170

विश्व के कमजोर पासपोर्ट वाले देश

अफगानिस्तान - 27
इराक - 29
सीरिया - 30
पाकिस्तान - 32
यमन - 34
सोमालिया - 35
फिलिस्तीनी - 38
नेपाल - 38
उत्तर कोरिया -40
लीबिया - 41

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
At the beginning of the year, a list has been released by the Henley Passport Index, through which information about the countries with the most powerful and weakest passports is obtained. Along with this, it is also known that which country can travel visa-free to how many other countries. Let us tell you that in this list, Japan has got the first place in the most powerful passport, while Afghanistan has the weakest passport. Also, India has secured 85th position in this list.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+