Happy National Education Day Wishes:राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर भेजें शुभकामनाएं और संदेश, शेयर करें व्हाट्सअप पर

Happy National Education Day 2024 Wishes, Quotes, Message, Greetings, WhatsApp Status in hindi: शिक्षा के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय शिक्षा दिवस 2024 मनाया जाता है। इस दिन समाज में शिक्षा के योगदान के महत्व का संदेश देते हुए लोगों में जागरूकता बढ़ाई जाती है।

राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर बेस्ट शुभकामनाएं, एसएमएस, संदेश

आज महान स्वतंत्रता सेनानी और स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जन्म जयंती है। अबुल कलाम के जन्मदिवस के अवसर पर हर साल 11 नवंबर को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है। शिक्षा के प्रचार एवं प्रसार के लिए अबुल कलाम आजाद ने अथक प्रयास किये और भारत के उज्ज्वल भविष्य की कल्पना की। इसलिए उनके जन्मदिवस के अवसर पर राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाए जाने का निर्णय लिया गया।

11 नवंबर 1888 में मौलाना अबुल कलाम आजाद का जन्म सऊदी अरब के मक्का में हुआ था। वे हमारे देश भारत के पहले शिक्षा मंत्री हैं। अबुल कलाम का पूरा नाम अबुल कलाम गुलाम मुहियुद्दीन है। मौलाना आज़ाद की पहचान एक कवि, लेखक, विद्वान, राजनीतिज्ञ और एक प्रखर नेता के रूप में की जाती है। उन्होंने शिक्षा मंत्री का पदभार संभालते हुए भारत में शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य किए। अबुल कलाम ने अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE), विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC), भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) और जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय की स्थापना की। इससे आज देश के करोड़ों युवा लाभ उठा रहे हैं।

यदि आप भी इस राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर अपने दोस्तों, शिक्षकों या अपने किसी प्रियजनों को शुभकामना संदेश भेजना चाहते हैं तो इस लेख को अवश्य पढ़ें। यहां राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर बेस्ट शुभकामनाएं, संदेश, एसएमएस और बधाई नोट प्रस्तुत किए जा रहे हैं। आप इन्हें डायरेक्ट मैसेज में भेज सकते हैं। आप राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर शुभकामना संदेशों को व्हाट्सअप, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी शेयर कर सकते हैं।

National Education Day 2024: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर बेस्ट शुभकामनाएं, एसएमएस, संदेश

ये याद कर लें कि शिक्षा ही वह ताकत है, जो आपके जीवन को उज्जवल बना सकती है। राष्ट्रीय शिक्षा दिवस की शुभकामनाएं!

हमे ये कभी नहीं भूलना चाहिए कि शिक्षा की शक्ति से हम हर मुश्किल को पार कर सकते हैं। आपको राष्ट्रीय शिक्षा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान देना नहीं, बल्कि व्यक्तित्व का निर्माण करना है। राष्ट्रीय शिक्षा दिवस की बधाई।

शिक्षा ही वो हथियार है जिससे समाज में बदलाव लाया जा सकता है। शिक्षा दिवस की हार्दिक बधाई।

जिस प्रकार ज्ञान से बड़ा कोई धन नहीं ठीक उसी प्रकार शिक्षा से बड़ा कोई आभूषण नहीं। आपको राष्ट्रीय शिक्षा दिवस की शुभकामनाएं।

शिक्षा, जीवनभर हमारा मार्गदर्शन करती है। राष्ट्रीय शिक्षा दिवस की शुभकामनाएं।

आज शिक्षा के महत्व को समझने का और इसके प्रसार में योगदान देने का दिन है। शिक्षा दिवस की शुभकामनाएं।

शिक्षा प्राप्त करने वाले व्यक्ति के जीवन में कभी अंधेरे में नहीं रहता। शिक्षा दिवस की बधाई।

शिक्षा जीवन का सबसे मूल्यवान उपहार है। राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर सभी को शुभकामनाएं।

ज्ञान के बिना जीवन अधूरा है। शिक्षा के महत्व का सम्मान करें और बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित करें। शिक्षा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के एसएमएस, संदेश और व्हाट्सअप मैजेस

शिक्षा ही हमारे भविष्य की नींव है। इसलिए शिक्षा से नाता कभी ना छोड़े। राष्ट्रीय शिक्षा दिवस की शुभकामनाएं।

शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार पाना नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण करना भी होना चाहिए। शिक्षा दिवस की शुभकामनाएं।

हर बच्चा शिक्षा का हकदार है। आइए इस राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर हम सब मिलकर बच्चों को शिक्षित करने का ठान लें।

शिक्षा से ही समाज में परिवर्तन संभव है। राष्ट्रीय शिक्षा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

मौलाना आज़ाद ने हमें सिखाया कि शिक्षा ही असली स्वतंत्रता है। शिक्षा दिवस की बधाई।

शिक्षा का दीपक जलता रहे, यही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। शिक्षा दिवस की शुभकामनाएं।

हर व्यक्ति को शिक्षा का अधिकार है। इस राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर इस संदेश को फैलाएं।

शिक्षा ही वह पुल है जो आपको सपनों की दुनिया से हकीकत की दुनिया तक ले जाता है। शिक्षा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

शिक्षा की यात्रा जीवनभर चलती है। इसका आनंद लें। राष्ट्रीय शिक्षा दिवस की शुभकामनाएं।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Happy National Education Day 2024, Hindi WhatsApp Status, National Education Day Greetings, Quotes, Messages, and Wishes Details of Rashtriya Shiksha Diwas
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+