Guru Nanak Dev Ji Quotes In Hindi श्री गुरु नानक देव जी के 30 अनमोल उपदेश जिसमें छुपी है सफलता की कुंजी

Guru Nanak Dev Ji Quotes In Hindi सिखों के पहले गुरु, गुरु नानक देव जी की जयंती 8 नवंबर 2022 को मनाई जा रही है। इस बार गुरु नानक जी की 553वीं जयंती मनाई जा रही है। गुरु नानक जयंती कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है।

By Careerindia Hindi Desk

Guru Nanak Dev Ji Quotes In Hindi 2022 सिखों के पहले गुरु, गुरु नानक देव जी की जयंती 8 नवंबर 2022 को मनाई जा रही है। इस बार गुरु नानक जी की 553वीं जयंती मनाई जा रही है। गुरु नानक जयंती कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। सभी लोग एक दूसरे को गुरु नानक जयंती हार्दिक शुभकामनाएं संदेश भेजते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनों को गुरु नानक देव जी की जयंती पर शुभकामनायें संदेश भेजना चाहते हैं तो हम आपके लिए गुरु नानक देव जी के 30 अमोल विचार, गुरु नानक देव जी के कोट्स, गुरु नानक देव के उपदेश आदि लेकर आये हैं। जिनकी मदद से आप आसानी से अपनों को गुरु नानक देव जी की जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दे सकते हैं।

Guru Nanak Dev Ji Quotes In Hindi श्री गुरु नानक देव जी के 30 अनमोल उपदेश जिसमें छुपी है सफलता की कु

गुरु नानक देव जी ने श्री करतारपुर साहिब गुरुद्वारा की नींव रखी थी। गुरु नानक के अनुयायी उन्हें नानक, नानक देव जी, बाबा नानक और नानकशाह नामों से संबोधित करते हैं। गुरु पर्व या प्रकाश पर्व गुरु नानक देव के जन्मदिन के दिन मनाया जाता है। गुरु नानक देव जी का जन्म राय भोई की तलवंडी (राय भोई दी तलवंडी) नामक जगह पर हुआ था, जो अब पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के ननकाना साहिब में है।

Guru Nanak Jayanti 2021 गुरु नानक जयंती का इतिहास, महत्वपूर्ण तथ्य, निबंध और भाषण समेत पूरी जानकारीGuru Nanak Jayanti 2021 गुरु नानक जयंती का इतिहास, महत्वपूर्ण तथ्य, निबंध और भाषण समेत पूरी जानकारी

गुरु नानक देव जी के उपदेश (Guru Nanak Dev Ji Quotes)

1. ईश्वर एक है।

2. सदैव एक ही ईश्वर की उपासना करो।

3. ईश्वर सब जगह और प्राणी मात्र में मौजूद है।

4. ईश्वर की भक्ति करने वालों को किसी का भय नहीं रहता।

5. ईमानदारी से और मेहनत कर के उदरपूर्ति करनी चाहिए।

6. बुरा कार्य करने के बारे में न सोचें और न किसी को सताएं।

7. सदैव प्रसन्न रहना चाहिए। ईश्वर से सदा अपने लिए क्षमा मांगनी चाहिए।

8. मेहनत और ईमानदारी की कमाई में से ज़रूरतमंद को भी कुछ देना चाहिए।

9. सभी स्त्री और पुरुष बराबर हैं।

10. भोजन शरीर को जि़ंदा रखने के लिए ज़रूरी है पर लोभ-लालच व संग्रहवृत्ति बुरी है।

11. प्रभु के लिए खुशियों के गीत गाओ, प्रभु के नाम की सेवा करो, और उसके सेवकों के सेवक बन जाओ।

12. ना मैं एक बच्चा हूं , ना एक नवयुवक, ना ही मैं पौराणिक हूं, ना ही किसी जाति का हूं।

13. तेरी हजारों आँखें हैं और फिर भी एक आंख भी नहीं, तेरे हज़ारों रूप हैं फिर भी एक रूप भी नहीं।

14. धन-समृद्धि से युक्त बड़े बड़े राज्यों के राजा-महाराजों की तुलना भी उस चींटी से नहीं की जा सकती है जिसमे में ईश्वर का प्रेम भरा हो।

15. उसकी चमक से सबकुछ प्रकाशमान है।

16. मेरा जन्म नहीं हुआ है, भला मेरा जन्म या मृत्यु कैसे हो सकती है।

17. दुनिया में किसी भी व्यक्ति को भ्रम में नहीं रहना चाहिए। बिना गुरु के कोई भी दुसरे किनारे तक नहीं जा सकता है।

18. भगवान एक है, लेकिन उसके कई रूप हैं। वो सभी का निर्माणकर्ता है और वो खुद मनुष्य का रूप लेता है।

19. सांसारिक प्यार को जला दो, राख को रगड़ कर उसकी स्याही बना लो, दिल को कलम , बुद्धि को लेखक बना लो,वो लिखो जिसका कोई अंत ना हो...कोई सीमा ना हो।

20. वह जिसे खुद में भरोसा नहीं है उसे कभी ईश्वर में भरोसा नहीं हो सकता।

21. दुनिया एक नाटक है, जो एक सपने में मंचित है।

22. केवल वो बोलो जो जो तुम्हारे लिए सम्मान लेकर आये।

23. जिन्होंने प्रेम किया है वे वो हैं जिन्होंने प्रेम को ढूंढ लिया है।

24. आपकी दया मेरी सामाजिक स्थिति है।

25 एक योगी को किस बात का भय? पेड़, पौधे, और जो कुछ भी अन्दर और भाहर है वह खुद ही है।

26. नानक, पूरी दुनिया संकट में है. वह जो उसके नाम में यकीन करता है, विजयी हो जाता है।

27. वह जो सभी लोगों को बराबर मानता है धार्मिक है।

28. अपने अस्तित्व के निवास में शांति से रहो, और मृत्यु दूत तुम्हे छू भी नहीं पायेंगे।

29. इस दुनिया में जब तुम खुशियाँ मांगते हो दर्द सामने आ जाता है।

30. सत्य को जानना हर एक चीज से बड़ा है। उससे भी बड़ा है सच्चाई से जीना।

Guru Nanak Jayanti Essay Speech गुरु नानक जयंती पर निबंध भाषण कैसे लिखें जानिएGuru Nanak Jayanti Essay Speech गुरु नानक जयंती पर निबंध भाषण कैसे लिखें जानिए

Guru Purnima Quotes In Hindi: वेद व्यास जी के ये 10 अनमोल विचार बदल देंगे आपका जीवनGuru Purnima Quotes In Hindi: वेद व्यास जी के ये 10 अनमोल विचार बदल देंगे आपका जीवन

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Guru Nanak Dev Ji Quotes In Hindi 2022 The birth anniversary of the first Guru of Sikhs, Guru Nanak Dev Ji is being celebrated on 8 November 2022. This time the 553th birth anniversary of Guru Nanak is being celebrated. Guru Nanak Jayanti is celebrated on the day of Kartik Purnima. Everyone sends Guru Nanak Jayanti heartfelt messages to each other. In such a situation, if you also want to send best wishes to your loved ones on the birth anniversary of Guru Nanak Dev ji, then we have brought for you 30 priceless thoughts of Guru Nanak Dev ji, quotes of Guru Nanak Dev ji, teachings of Guru Nanak Dev etc. With the help of which you can easily wish your loved ones a very happy birth anniversary of Guru Nanak Dev Ji.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X