Check List of Festivals in October 2024: त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। अक्टूबर 2024 का महीना त्योहारों से भरा हुआ है। यह समय विभिन्न संस्कृतियों और धार्मिक परंपराओं के संगम का है। अक्टूबर में कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और धार्मिक उत्सव मनाए जाते हैं। आइए जानें अक्टूबर 2024 में कौन-कौन से प्रमुख त्यौहार हैं, उनकी तिथि, समय और कैसे मनाया जाता है।

आमतौर पर अक्टूबर के महीने में नवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। देश के विभिन्न प्रांतों में नवरात्रि के उत्सव को दुर्गा पूजा के नाम से भी जाना जाता है। नवरात्रि के दसवें दिन दशहरा का उत्सव मनाया जाता है। तिथियों के अनुसार, इस वर्ष अक्टूबर के महीने में ही धनतेरस, नरक चतुर्दशी एवं दीवाली का त्योहार मनाया जायेगा।
भारत में विभिन्न त्यौहार मनाए जाते हैं। ये त्यौहार न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक हैं, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखते हैं। हिंदू कैलेंडर अक्टूबर 2024 के महीने में कुछ विशेष और खास त्योहार मनाए जायेंगे। इनमें नवरात्रि, दुर्गा अष्टमी, दशहरा, करवा चौथ, धनतेरस और दीपावाली आदि प्रमुख हैं। अक्टूबर के पूरे महीने मनाए जाने वाले प्रमुख त्योहारों, व्रतों और महत्वपूर्ण दिनों की विस्तृत सूची जानने के लिए इस लेख को अवश्य पढ़ें।
यहां हम आपको अक्टूबर 2024 में मनाए जाने वाले प्रमुख त्यौहारों और व्रतों की सूची, उनके तिथियां, समय और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कर रहे हैं। अक्टूबर 2024 कैलेंडर व्रत और त्योहारों की सूची निम्नलिखित है।
अक्टूबर 2024 त्योहारों की सूची| October 2024 Calendar List of Vrats and Festivals
| त्योहार | तिथि | दिन |
|---|---|---|
| चतुर्दशी श्राद्ध | 1 अक्टूबर 2024 | मंगलवार |
| आश्विन, कृष्ण अमावस्या | 2 अक्टूबर 2024 | बुधवार |
| सूर्य ग्रहण वलयाकार | 2 अक्टूबर 2024 | बुधवार |
| दर्श अमावस्या | 2 अक्टूबर 2024 | बुधवार |
| अश्विन अमावस्या | 2 अक्टूबर 2024 | बुधवार |
| महाराजा अग्रसेन जयंती | 3 अक्टूबर 2024 | गुरुवार |
| नवरात्रि आरंभ | 3 अक्टूबर 2024 | गुरुवार |
| घटस्थापना | 3 अक्टूबर 2024 | गुरुवार |
| चंद्र दर्शन | 4 अक्टूबर 2024 | शुक्रवार |
| विनायक चतुर्थी | 6 अक्टूबर 2024 | रविवार |
| उपंग ललिता व्रत | 7 अक्टूबर 2024 | सोमवार |
| बिल्व निमंत्रण | 8 अक्टूबर 2024 | मंगलवार |
| स्कंद षष्ठी | 8 अक्टूबर 2024 | मंगलवार |
| सरस्वती आह्वान | 9 अक्टूबर 2024 | बुधवार |
| कल्पारंभ | 9 अक्टूबर 2024 | बुधवार |
| अकाल बोधन | 9 अक्टूबर 2024 | बुधवार |
| सरस्वती पूजा | 10 अक्टूबर 2024 | गुरुवार |
| अश्विन नवपद ओली आरंभ | 10 अक्टूबर 2024 | गुरुवार |
| दुर्गा अष्टमी | 11 अक्टूबर 2024 | शुक्रवार |
| संधि पूजा | 11 अक्टूबर 2024 | शुक्रवार |
| महानवमी | 11 अक्टूबर 2024 | शुक्रवार |
| सरस्वती बलिदान | 11 अक्टूबर 2024 | शुक्रवार |
| मासिक दुर्गाष्टमी | 11 अक्टूबर 2024 | शुक्रवार |
| सरस्वती विसर्जन | 12 अक्टूबर 2024 | शनिवार |
| आयुध पूजा | 12 अक्टूबर 2024 | शनिवार |
| दुर्गा विसर्जन | 12 अक्टूबर 2024 | शनिवार |
| विजयादशमी | 12 अक्टूबर 2024 | शनिवार |
| दशहरा | 12 अक्टूबर 2024 | शनिवार |
| बंगाल महानवमी | 12 अक्टूबर 2024 | शनिवार |
| दक्षिण सरस्वती पूजा | 12 अक्टूबर 2024 | शनिवार |
| बुद्ध जयंती | 12 अक्टूबर 2024 | शनिवार |
| बंगाल विजयादशमी | 13 अक्टूबर 2024 | रविवार |
| विद्यारम्भम दिवस | 13 अक्टूबर 2024 | रविवार |
| माधवाचार्य जयंती | 13 अक्टूबर 2024 | रविवार |
| दशहरा | 13 अक्टूबर 2024 | रविवार |
| पापांकुशा एकादशी | 13 अक्टूबर 2024 | रविवार |
| पद्मनाभ द्वादशी | 14 अक्टूबर 2024 | सोमवार |
| प्रदोष व्रत | 15 अक्टूबर 2024 | मंगलवार |
| कोजागरा पूजा | 16 अक्टूबर 2024 | बुधवार |
| शरद पूर्णिमा | 16 अक्टूबर 2024 | बुधवार |
| वाल्मिकी जयंती | 17 अक्टूबर 2024 | गुरुवार |
| मीराबाई जयंती | 17 अक्टूबर 2024 | गुरुवार |
| तुला संक्रांति | 17 अक्टूबर 2024 | गुरुवार |
| अश्विन नवपद ओली समाप्त | 17 अक्टूबर 2024 | गुरुवार |
| अश्विना पूर्णिमा व्रत | 17 अक्टूबर 2024 | गुरुवार |
| कार्तिक आरंभ *उत्तर | 18 अक्टूबर 2024 | शुक्रवार |
| मासिक कार्तिगाई | 19 अक्टूबर 2024 | शनिवार |
| करवा चौथ | 20 अक्टूबर 2024 | रविवार |
| अतला ताड़े | 20 अक्टूबर 2024 | रविवार |
| वक्रतुंड संकष्टी चतुर्थी | 20 अक्टूबर 2024 | रविवार |
| रोहिणी व्रत | 21 अक्टूबर 2024 | सोमवार |
| अहोई अष्टमी | 24 अक्टूबर 2024 | गुरुवार |
| राधा कुंड स्नान | 24 अक्टूबर 2024 | गुरुवार |
| कालाष्टमी | 24 अक्टूबर 2024 | गुरुवार |
| मासिक कृष्ण जन्माष्टमी | 24 अक्टूबर 2024 | गुरुवार |
| गोवत्स द्वादशी | 28 अक्टूबर 2024 | सोमवार |
| रमा एकादशी | 28 अक्टूबर 2024 | सोमवार |
| धनतेरस | 29 अक्टूबर 2024 | मंगलवार |
| यम दीपम | 29 अक्टूबर 2024 | मंगलवार |
| यम पंचक आरंभ | 29 अक्टूबर 2024 | मंगलवार |
| प्रदोष व्रत | 29 अक्टूबर 2024 | मंगलवार |
| काली चौदस | 30 अक्टूबर 2024 | बुधवार |
| हनुमान पूजा | 30 अक्टूबर 2024 | बुधवार |
| मासिक शिवरात्रि | 30 अक्टूबर 2024 | बुधवार |
| नरक चतुर्दशी | 31 अक्टूबर 2024 | गुरुवार |
| तमिल दीपावली | 31 अक्टूबर 2024 | गुरुवार |
| काली पूजा | 31 अक्टूबर 2024 | गुरुवार |
अक्टूबर 2024 में त्यौहारों की पूरी सूची|Festivals in October 2024 Complete list
1. नवरात्रि
तिथि: 3 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2024
नवरात्रि में देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। घरों और पंडालों में माँ दुर्गा की मूर्तियों की स्थापना की जाती है। लोग उपवास रखते हैं और गरबा तथा डांडिया जैसे नृत्यों का आयोजन करते हैं।
2. दुर्गा अष्टमी
तिथि: 10 अक्टूबर 2024
दुर्गा अष्टमी नवरात्रि के आठवें दिन को मनाया जाता है। इस दिन माँ दुर्गा की पूजा और कन्या पूजन का आयोजन किया जाता है। लोग अपने घरों में कन्याओं को भोजन कराते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
3. दशहरा या विजयादशमी
तिथि: 12 अक्टूबर 2024
दशहरा को भारत के कई प्रांतों में खासतौर पर पश्चिम बंगाल में विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है। यह दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दिन रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया जाता है। रामलीला का आयोजन भी इस दिन प्रमुख आकर्षण होता है।
4. करवा चौथ
तिथि: 20 अक्टूबर 2024
करवा चौथ व्रत उत्तर भारत में विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए करती हैं। महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और रात को चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोलती हैं।
5. शरद पूर्णिमा
तिथि: 16 अक्टूबर 2024
शरद पूर्णिमा को चांद की रोशनी में खीर रखने की परंपरा है। इसे रात को खुले आकाश के नीचे रखा जाता है और सुबह इसका प्रसाद बांटा जाता है। माना जाता है कि इस दिन चांद की किरणों में औषधीय गुण होते हैं।
6. वाल्मीकि जयंती
तिथि: 17 अक्टूबर 2024
वाल्मीकि जयंती महर्षि वाल्मीकि के जन्मदिन के रूप में मनाई जाती है, जो रामायण के रचयिता थे। इस दिन उनकी शिक्षाओं और जीवन पर चर्चा की जाती है।
7. धनतेरस
तिथि: 29 अक्टूबर 2024
धनतेरस हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है। इसे धनत्रयोदशी भी कहते हैं। इस दिन भगवान धन्वंतरि का जन्म हुआ था, जो आयुर्वेद के देवता हैं। इस दिन लोग सोना, चांदी, बर्तन आदि खरीदते हैं, क्योंकि मान्यता है कि ऐसा करने से घर में धन का आगमन होता है। यह त्योहार दीपावली से दो दिन पहले मनाया जाता है।
8. हनुमान पूजा
तिथि: 30 अक्टूबर 2024
हनुमान जी के भक्त इस दिन व्रत रखते हैं और हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं। मंदिरों में विशेष पूजा और प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाता है।
9. काली पूजा
तिथि: 31 अक्टूबर 2024
काली पूजा हिंदू धर्म खासतौर पर बंगाली समुदाय के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण पूजा है। माता काली को शक्ति और उर्जा की देवी माना जाता है। इस पूजा में काली माता को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के अनुष्ठान किए जाते हैं। काली पूजा को दिवाली के समय मनाया जाता है।


Click it and Unblock the Notifications











