Fathers Day 2023 Celebration Ideas: पिता कहने को दो अक्षरों का शब्द है लेकिन इसके साथ कितनी भावनाएं और जिम्मेदारियां जुड़ी हैं इसका अंदेशा शायद ही कभी लगाया जा सकता है। पिता वो होता है जो अपने बच्चों की फरमाइशों को पूरा करने और उनके भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत करता है, ताकि अपने बच्चों को केवल मुस्कुराते हुए देख सकें। एक पिता भले ही अपनी भावनाएं सामने से व्यक्त न कर सकें लेकिन उनके लगाव और प्यार को कभी आंका तक नहीं जा सकता है।
ये सच है कि बच्चे का जुड़ाव अपनी माँ से अधिक होते हैं, लेकिन माँ के प्यार के आगे पिता के प्यार को कम नहीं ठहराया जा सकता है। दोनों ही अपने-अपने तरीकों से बच्चें को एक खुशहाल जीवन देने का प्रयत्न करते हैं। 'पिता' जो अपनी इच्छी को दबा कर अपने बच्चों की जरूरतों को आगे रख उन्हें पूरा करने का प्रयास करते है, जो उन्हें नहीं मिला है वो वह अपने बच्चों को देने की कोशिश में लगे रहते हैं।

पिता के निस्वार्थ प्रेम और सर्वस्व न्योछावर कर देने वाली भावना को सम्मान देने के लिए प्रति वर्ष जून के 5वें रविवार को 'फादर्स डे' मनाया जाता है, ताकि बच्चे जान सके उनके पिता उनके लिए क्या नहीं करते हैं, बस फर्क इतना है कि वह अपने भावनाओं व्यक्त नहीं कर पाते है। इस साल फादर्स डे 18 जून को मनाया जा रहा है। तो क्यों ना इस 'फादर्स डे' आप अपने पिता को बताएं कि वह आपके जीवन में क्या महत्व रखते हैं उनके समर्पण को समझते हुए अपनी भावनाएं उनके साथ साझा करें और उनके लिए 'फादर्स डे' का ये दिवस यादगार बनाएं।
फादर्स डे को इन टिप्स से बनाएं यादगार
पापा के लिए फादर्स डे को खास बनाने के लिए कुछ बेहतरीन आईडिया -
अपने पिता के लिए यादगार भाषण तैयार करें
हमारे मन में कई ऐसी भावनाएं होती है, जो हम अपने पिता के साथ शेयर करना चाहते, उन्हें बताना चाहते हैं कि वह हमारे लिए कितने महत्वपूर्ण है, उनकी अहमियत हमारे जीवन में कितनी है लेकिन आज तक कह नहीं पाये है। हमारे जीवन को साकार बनाने के लिए उन्होंने कई समर्पण किए है। उनके समर्पण और उनके साथ बिताए हुए बेहतरीन लम्हों को याद करते हुए एक भाषण तैयार करें और उन्हें सुनाएं। यकीन मानिए ये एक भावुक लम्हा होगा और आपको एहसास होगा कि उनकी अहमियत जितनी आप सोचते हैं उससे कहीं अधिक है।

उन्हें उनके जीवन का एक छोटा हिस्सा दें
अपने बच्चे के सपने और भविष्य के लिए वह अपना पूरा समय उसे साकार बनाने में लगा देते हैं और अपने जीवन को पूरी तरह उन्हीं के लिए समर्पित कर देते हैं। ऐसे में उन्हें उनके जीवन का एक छोटा हिस्सा वापस देना कोई मुश्किल काम नहीं होगा। 'फादर्स डे' पर अपने पिता के लिए पार्टी प्लान करें जिसमें ना केवल परिवार के लोग बल्कि उनके पुराने दोस्तों को भी शामिल करें और कुछ फन एक्टिविटी प्लान करें। ऐसा करने से वह कुछ पुराने पलों को एक बार फिर जी पाएंगे।
हैंडमेड तोहफा दें
पिता का जीवन में क्या महत्व होता है, इसे दर्शाया नहीं जा सकता है लेकिन फिर भी अपने पिता को उनके महत्व के बारे में बताने के लिए उन्हें अपने दोनों हाथों से एक प्यारा सा तोफा या क्राफ्ट बना के दें। इस तरह के तोहफे तैयार करने के लिए सबसे अच्छा तरीका होगा कि आप अपने पिता की कुछ पुरानी तस्वीरें ले और कुछ फोटो अपने साथ वाली लें कर उन्हें एक पिक्चर बुक के तौर पर तैयार करें और अपनी भावनाएं उस पर लिखकर उन्हें प्रेजेंट करें या फिर एक ग्रीटिंग कार्ड आदि बना कर दें।
छोटी सी ट्रिप प्लान करें
पिता के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए सबसे बेहतर होगा कि आप उनके साथ एक छोटी सी ट्रिप प्लान करें। अपने आस-पास के क्षेत्र में जाएं या ये पता लगाएं कि आपके पिता कहां घूमने जाना चाहते हैं। उन्हें घुमाएं, कुछ उनकी सुनें तो कुछ अपनी कहें।
पिता के साथ पैतृक घर की यात्रा करें
यदि आपका पैतृक स्थान कहीं और है तो अपने पिता के साथ वहां की यात्रा करें और अपने दादा-दादी से मिले। ऐसे में आप अपने पिता और वह अपने पिता के साथ समय बिता पाएंगे। अपने पिता के बचपन के किस्से सुने और उनके साथ समय बिताएं। इससे आपको अपने पिता और उनके जीवन से संबंधित कई बातें जानने को मिलेगी। इससे उनके लिए एक अच्छा तोहफा तैयार करने में या फिर कुछ और प्लान करने में सहायता भी मिलेगी साथ ही साथ आपको अपने पिता के साथ कुछ मी टाइम भी मिलेगा।

फादर्स डे को खास बना के लिए दावत तैयार करें
अपने पिता को खुश करने के लिए सबसे बेहतर होगा आप उनके लिए दावत तैयार करें। अपने पिता के पसंद की सारी चीजें बनाएं और उन्हें खुश करें। इसके अलावा आप उनके साथ मिल कर भी खाना बना सकते हैं।
पिता के पसंदीदा कार्य में हिस्सा लें
पिता की पसंद की एक्टिविटी या हॉबी का हिस्सा बनें और उनके साथ समय बिताएं और मस्ती करें। हमारी समस्याओं और इच्छाओं को पूरा करने के लिए वह अपने पसंद के कार्य को छोड़ देते हैं। उन्हें ऐसा लगता है कि इन सब में समय बिताने से बेहतर होगा का वह अपने बच्चे को समय दें। इसलिए अपने पापा के साथ उनकी पसंद की एक्टिविटी में भाग ले सकते हैं।
एक ऐसा तोफा दें जो उन्हें हमेशा से चाहिए था
हमारी तमाम ख्वाहिशे पूरा करने के लिए पापा अपनी कई इच्छाओं और जरूरतों को मार देते हैं, ताकि हमें किसी प्रकार की कमी न हो सकें। उनकी एक ख्वाहिश जिसके बारे में आपने उन्हें सोचते देखा हो उसका पता लगाएं और उसे पूरा करने के लिए उन्हें वही गिफ्ट दें। जरूरी नहीं है कि तोफा बढ़ा ही हो। आप अपनी क्षमता को ध्यान में रखते हुए इसका फैसला करें।
खुद धूप में खड़े होकर हमें छाव देने वाले, दुख और परेशानियों को झेलते हुए हमें खुशियां देने वाले पिता के महत्व को समझते हुए अपने पापा के लिए 'फादर्स डे' को बनाएं दी गई टिप्स से यादगार! सभी को फादर्स डे की शुभकामनाएं...


Click it and Unblock the Notifications











