गुरु शब्द संस्कृत भाषा का शब्द है जिसका अर्थ शिक्षक, एक्सपर्ट और मार्गदर्शक होता है। शिक्षक को मुख्य तौर पर मार्गदर्शक इसलिए कहा जाता है क्योंकि एक शिक्षक ही होते हैं जो अपने ज्ञान का सारा भंडार अपने छात्रों को दे देते हैं। वह छात्रों को उनके भविष्य के लिए तैयार करते हैं। विश्व शिक्षक दिवस हर वर्ष 5 अक्टूबर को 1994 से मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर भारत में शिक्षक दिवस 5 सितंबर को मनाया जाता है। इस दिन भारत के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म हुआ था। उनके जन्म दिवस को भारत शिक्षक दिवस के रूप में हर वर्ष मनाया जाता है। सभी स्कूलों और कॉलेजों में छात्र मिलकर शिक्षक दिवस को मनाते हैं और अपने सभी शिक्षकों को उनके द्वारा दिए मार्गदर्शन के लिए शुक्रिया कहते हैं। ये वहीं शिक्षक हैं जिनके योगदान से हम अपने जीवन में सफल हो पाए उनके द्वारा सीखाई हुई चीजे आज भी किसी न किसी तरह हमारे काम आती है। जिसे भूलाया नहीं जा सकता है।
1). शिक्षक दिवस की कहानी
डॉ एस राधाकृष्णन भारत के पूर्व राष्टपति के कुछ दोस्तों ने उनसे उनके जन्मदिन को मनाने की बात की थी। लेकिन उन्होंने इसे जन्मदिन के तौर पर मनाने से मना कर दिया और इस दिन को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के रूप में मनाने के लिए कहा। तभी से भारत में उनके जन्मदिवस 5 सितंबर को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।
2). महान शिक्षक
डॉ एस राधाकृष्णन और डॉ एपीजे अब्दुल कलाम भारत के वह महान शिक्षक हैं जिन्होंन शिक्षक शब्द को सही मायने दिए हैं।
3). विश्व शिक्षक दिवस
विश्व स्तर पर बात करें तो विश्व शिक्षक दिवस हर वर्ष 5 अक्टूबर को मनाया जाता है। यूनेस्को ने शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए इस परंमपरा की शुरुआत किया। पहला विश्व शिक्षक दिवस 5 अक्टूबर 1994 में मनाया गया था।
4). शिक्षक एक मार्गदर्शक
छात्रों के लिए शिक्षक एक मित्र, दार्शनिक और मार्गदर्शक होता है। जो हमरा हाथ थाम के हमारें मस्तिष्क को खोलता है और हमे आगे बढ़ने की राह दिखाता है।
5). शिक्षक एक निस्वार्थ जॉब
शिक्षक पूरे जीवन निस्वारथ होकर कार्य करते हैं वह हमेशा ही अपने छात्रों को अपने से आगे जाते हुए देखने की इच्छा रखते हैं। एक शिक्षक से ज्यादा निस्वारथ कोई नहीं हो सकता है।
6). ज्ञान के स्रोत शिक्षक
शिक्षक कभी अपना ज्ञान छात्रों से बाटने से पिछे नहीं हटते वह अपना सारा ज्ञान चारों तरफ बाटते हैं इसी कारण से उन्हें कहा जाता है कि शिक्षक निस्वार्थ होकर शिक्षा प्रदान करते हैं।
7). शिक्षक एक मार्गदर्शक
शिक्षक हमारे लिए एक मार्गदर्शन की शक्ति के रूप में कार्य करते हैं वह हमे एक बेहतर इंसान बनने में सहायता करते हैं। शिक्षक वो होते हैं जो हमे न केवल प्रोफेशनल रूप से दिशानिर्देश प्रदान करते हैं बल्कि व्यक्तिगत तौर पर भी वह हमारी सहायता करने के लिए तत्पर रहते हैं।
8). शिक्षक एक रोल मॉडल
शिक्षक ही वह होते हैं जो हमे कड़ी से कड़ी महेनत करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं और कभी हार न मान कर लगातार प्रयास करने के लिए प्ररित करते हैं। जब भी हमे जीवन में किसी प्रकार की प्रेरणा की आवश्यकता पड़ती है तो हम अपने शिक्षक की ओर ही देखते हैं और वह हमें कभी निराश नहीं करते है। छात्रों के लिए शिक्षक से अच्छा रोल मॉडल कोई नहीं हो सकता है।
9). भविष्य निर्माता
हम युवाओं के भविष्य का निर्माण अपने कभी नहीं कर सकते है लेकिन एक अच्छे भविष्य के लिए युवा का निर्माण जरूर कर सकते हैं और ये कार्य हमारे शिक्षक करते हैं। सही मायनों में वह राष्ट्र का निर्माण करते हैं।
10). नेल्सन मंडेला के वचन
विद्वान नेल्सन मंडेला ने एक बार कहा था कि शिक्षा दुनिया का सबसे शक्तिशाली हथिया है। जिसके माध्यम में आप दुनिया में बदलाव जा सकते हैं। वास्तव में ही शिक्षा दुनिया का सबसे शक्तिशाली हथियार है जिसे नकारा नहीं जा सकता है। देखा जाए तो शिक्षक बिना शिक्षा अधुरी होती है।
शिक्षक दिवस पर सभी लोग शिक्षकों के द्वारा दिए प्रोत्साहन, मार्गदर्शन और योगदान के लिए उनका धन्यवाद करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











