Shaheed Diwas 2025: 30 जनवरी शहीद दिवस पर निबंध कैसे लिखें?

Shaheed Diwas 2025: शहीद दिवस, नाम से ही स्पष्ट है कि शहीदों को श्रद्धांजलि और सम्मान देने के उद्देश्य से इस दिन को खास रूप से मनाया जाता है। हर साल 30 जनवरी को भारत में शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन की महत्वपूर्ण बात यह है कि इसे भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

क्या हुआ था 30 जनवरी को, क्यों मनाया जाता है शहीद दिवस?

शहीद दिवस के दिन महात्मा गांधी की पुण्यतिथि होती है। गौरतलब हो कि 30 जनवरी 1948 को बिड़ला हाउस में शाम की प्रार्थना सभा के दौरान नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की हत्या कर दी थी। इसलिए इस दिन गांधी जी का स्मरण किया जता है। यह दिन उन सभी शहीदों को समर्पित है, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता और सम्मान की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।

महात्मा गांधी को'राष्ट्रपिता' और बापू कह कर बुलाया जाता था। बापू ने सत्य, अहिंसा और शांति के मार्ग पर चलते हुए भारत को स्वतंत्रता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी हत्या ने पूरे देश को गहरे शोक में डाल दिया था और तब से यह दिन शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। शहीद दिवस के अवसर पर महात्मा गांधी और अन्य शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाती है जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।

शहीद दिवस के दिन स्कूलों, सरकारी संस्थानों, और विभिन्न संगठनों में इस दिन को विशेष रूप से मनाया जाता है। विद्यार्थी, शिक्षक और समाज के विभिन्न वर्गों के लोग इस दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं। इनमें निबंध प्रतियोगिता, भाषण, चित्रांकण, क्विज और देशभक्ति के गीत शामिल होते हैं। इस दिन का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना और शहीदों के बलिदान को याद करना होता है।

गांधी जी की पुण्यतिथि और शहीद दिवस के अवसर पर नीचे तीन अलग-अलग सरल शहीद दिवस पर निबंध प्रस्तुत किए गए हैं। इन्हें विभिन्न शब्द सीमाओं अर्थात 100, 200, और 300 शब्दों में लिखा गया है। ये शहीद दिवस निबंध स्कूल के बच्चों के लिए उपयुक्त हैं। स्कूली बच्चें शहीद दिवस पर निबंध लिखने के लिए इस लेख से सहायता ले सकते हैं-

100 शब्दों में शहीद दिवस पर निबंध Shaheed Diwas Essay in Hindi

शहीद दिवस भारत में 30 जनवरी को मनाया जाता है। यह दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के रूप में मनाया जाता है। महात्मा गांधी ने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और सत्य और अहिंसा का संदेश दिया। 30 जनवरी 1948 को उनकी हत्या कर दी गई थी। तब से इस दिन को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन, सभी शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाती है जिन्होंने देश की आजादी और सम्मान के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए। शहीद दिवस का मुख्य उद्देश्य देशभक्ति की भावना को जागृत करना और शहीदों के बलिदान को याद रखना है। पूरे देश में दो मिनट का मौन रखा जाता है और स्कूलों, कॉलेजों व सरकारी कार्यालयों में देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। महात्मा गांधी सत्य, अहिंसा और समानता के समर्थक थे। उन्होंने असहयोग आंदोलन, भारत छोड़ो आंदोलन और दांडी मार्च के माध्यम से भारत को स्वतंत्रता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी शिक्षाएं हमें सत्य, अहिंसा और एकता का संदेश देती हैं।

200 शब्दों में शहीद दिवस पर निबंध Shaheed Diwas Essay in Hindi

शहीद दिवस भारत में 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर मनाया जाता है। इस दिन को उन सभी वीर स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों की याद में मनाया जाता है जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। महात्मा गांधी, जिन्हें 'बापू' और 'राष्ट्रपिता' कहा जाता है, ने स्वतंत्रता संग्राम में अहिंसा और सत्याग्रह के सिद्धांतों पर आधारित आंदोलन का नेतृत्व किया। 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे द्वारा उनकी हत्या कर दी गई थी, और तब से इस दिन को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है।

शहीद दिवस के अवसर पर देश भर में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, और अन्य बड़े नेता नई दिल्ली के राजघाट में स्थापित महात्मा गांधी की समाधि पर जाकर पुष्पांजलि अर्पित करते हैं। स्कूलों और सरकारी संस्थानों में भी इस दिन शहीदों के सम्मान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। यह दिन हमें शहीदों के बलिदान की याद दिलाता है और देशभक्ति की भावना को प्रेरित करता है। पूरे देश में दो मिनट का मौन रखा जाता है और स्कूलों, कॉलेजों व सरकारी कार्यालयों में देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

300 शब्दों में शहीद दिवस पर निबंध Shaheed Diwas Essay in Hindi

शहीद दिवस हर साल 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के रूप में मनाया जाता है। यह दिन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के उन सभी वीर शहीदों की स्मृति में समर्पित है, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर देश को स्वतंत्रता दिलाई। महात्मा गांधी को प्यार और स्नेह से'राष्ट्रपिता' के नाम से जाना जाता है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में सत्य, अहिंसा और आत्मबलिदान के मार्ग पर चलकर लोगों को प्रेरित किया। 30 जनवरी 1948 को गोडसे ने उनकी हत्या कर दी थी। इस दुखद घटना ने देशभर को गहरे शोक में डाल दिया और तब से यह दिन शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है।

इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करना है जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। शहीद दिवस पर राजघाट, नई दिल्ली में महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की जाती है। यहां राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, और अन्य नेता श्रद्धांजलि देते हैं। इसके अलावा देशभर में शहीदों की स्मृति में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी संस्थानों में इस दिन विशेष कार्यक्रम होते हैं। इन कार्यक्रमों में भाषण, निबंध प्रतियोगिता, क्विज, ड्राइंग और देशभक्ति के गीत शामिल होते हैं। शहीद दिवस का महत्व हमें शहीदों के बलिदान की याद दिलाना और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करने की प्रेरणा देना है।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Shaheed Diwas Essay 2025: Read a well-structured essay on Shaheed Diwas (30 January) for school kids in 100, 200, and 300 words. Find a simple and informative Shaheed Diwas nibandh in Hindi.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+