Navratri Essay In Hindi 2022: नवरात्रि हिंदुओं का सबसे प्रमुख त्योहार है। नवरात्रि साल में नवरात्रि चार बार आती है- चैत्र, आषाढ़, अश्विन और माघ के महीनों में। लेकिन मुख्य रूप से चैत्र और अश्विन महीने की नवरात्रि लोकप्रिय है। नवरात्रि के नौ दिनों में देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि के आठवें दिन अष्टमी और नौवें दिन रामनवमी मनाई जाती है। अश्विन महीने में दशहरा मनाया जाता हैं। नवरात्रि पवित्रता, शक्ति और दिव्यता का प्रतीक हैं। 'नवरात्रि' शब्द का अर्थ है 'नौ रातें'। यह वर्ष का सबसे लंबा हिंदू त्योहार है, जो नौ रातों और दस दिनों तक चलता है। आइये जानते हैं नवरात्रि पर निबंध कैसे लिखें।

नवरात्रि पर निबंध | Essay On Navratri
नवरात्रि देवी दुर्गा के नौ अवतारों या स्वरूपों की पूजा करने का सबसे प्रसिद्ध हिंदू त्योहार है, जिसे शक्ति या देवी के रूप में भी जाना जाता है। यह त्योहार एक बार वसंत के दौरान चैत्र नवरात्रि और शरद ऋतु के दौरान शरद नवरात्रि के रूप में मनाया जाता है। शरद नवरात्रि अश्विन के महीने के दौरान मनाई जाती है, जो आमतौर पर सितंबर या अक्टूबर में आती है। नवरात्रि अत्यंत भक्ति के साथ मनाया जाता है और चैत्र नवरात्रि के पहले दिन को हिंदू नव वर्ष की शुरुआत के रूप में भी माना जाता है। यह देवी दुर्गा को समर्पित है, जिन्हें नव दुर्गा के रूप में नौ दिव्य रूपों में पूजा जाता है। दुनिया भर में लोग इन दिनों के दौरान देवी की पूजा करते हैं। लोग छोटी कन्याओं के पैर छूते हैं और उन्हें देवी की तरह मानते हैं। नवरात्रि हिंदू धर्म का एक बहुत ही पवित्र त्योहार है।
शरद नवरात्रि अक्टूबर में आते हैं, जिन्हें सभी नवरात्रियों में से भी अधिक लोकप्रिय और महत्वपूर्ण नवरात्रि माना जाता है। शरद नवरात्रि के दसवें दिन, दशहरा या विजय दशमी को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। नवरात्रों के दौरान, नौ अलग-अलग दिनों में देवी शक्ति के नौ रूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि के नौ दिन तक मां शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्री, महागौरी और सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है।
नवरात्रि के पहले दिन "घटस्थापना" की जाती है, जिसमें एक कलश में पानी भरकर पूजा के स्थान पर रखा जाता है। व्रत रखने वाले लोग एक 'अखंड' दीया जलाते हैं, जो पूरे नौ दिनों तक लगातार जलता है। लगातार नौ दिनों तक देवी को भोग लगाया जाता है और उनकी पूजा की जाती है। दसवें दिन 9 कन्याओं को घर बुलाया जाता है और कन्या पूजन किया जाता है।
चैत्र नवरात्रि का उल्लेख उत्तर भारत में देखने को मिलता है, इसके साथ ही नौवें दिन को राम नवमी के रूप में जाना जाता है। राम नवमी को भगवान राम का जन्मदिन के रूप में भी मनाया जाता है। चैत्र नवरात्रि की शुरुआत महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा से होती है और आंध्र प्रदेश में उगादी से होती है।
माघ और आषाढ़ के महीनों में पड़ने वाले नवरात्रों को गुप्त नवरात्रि के रूप में जाने जाते हैं। इसलिए इनके बारे बहुत काम लोगों को पता होता है। इन नवरात्रि में विशेष रूप से काली की पूजा की जाती है और तंत्र साधना की जाती है। नवरात्रि में उपवास के दौरान, साबूदाना, खिचड़ी सिंघारे का हलवा और कुट्टू के आटे की रोटी खाई जाती है।
Odisha Foundation Day 2022 1 अप्रैल को उत्कल दिवस क्यों मनाया जाता है जानिए FACTS
April Fool's Day 2022 1 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है अप्रैल फूल, जानिए इतिहास महत्व आदि