Eid essay in hindi: ईद खुशियों का त्योहार है। मुसलमान समुदाय के लोग ईद पवित्र मानते हैं और इसे एक महत्वपूर्ण त्योहार के रूप में मनाया जाता है। ईद का त्योहार मनाने का उत्साह केवल भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर के कई देशों में है, जहां मुसलमान समुदाय के लोगों के साथ ही साथ कई अन्य लोग ईद मनाते हैं।

ईद का यह त्योहार हर साल पूरी दुनिया में धूमधाम से मनाया जाता है। ईद का मतलब होता है 'खुशी' और इस दिन लोग आपस में गले मिलकर एक-दूसरे को बधाई देते हैं। यह त्योहार धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक दृष्टिकोण से अत्यधिक महत्व रखता है। इस दिन लोग न केवल नमाज अदा करते हैं, बल्कि अपने परिवार और दोस्तों के साथ खुशियां भी बांटते हैं। ईद के मौके पर लोग एक-दूसरे से सारे गिले-शिकवे दूर करते हैं और समाज में भाईचारे और प्रेम का संदेश देते हैं।
ईद के अवसर पर जरूरतमंदों की मदद करना और गरीबों में दान देना भी एक महत्वपूर्ण कार्य माना जाता है। भारतीय संस्कृति के अंतर्गत मनाए जाने वाले ईद के त्योहार से हम काफी कुछ सिखाते हैं। यह त्योहार हमें समाज में प्यार, सम्मान और समानता को बढ़ावा देने के लिए प्ररित करता है। ईद के माध्यम से हम यह समझ सकते हैं कि धर्म का मुख्य उद्देश्य आपसी प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देना है।
ईद का त्योहार अपने आप में सद्भाव, सेवा, और समाज के सभी लोगों के साथ मिलजुल कर जीवन जीने का एक महत्वपूर्ण संदेश देता है। इस त्योहार को मनाते समय, हमें अपने अंदर की अच्छाई और मानवता को जागृत करना चाहिए और अपने आस-पास के लोगों को खुशियों से भरने की कोशिश करनी चाहिए।
अक्सर स्कूल में भारतीय त्योहारों के विषय पर छात्रों के लिए निबंध लेखन, भाषण, क्विज समेत अन्य कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस लेख के माध्यम से हम स्कूल के बच्चों के लिए ईद पर निबंध प्रस्तुत कर रहे हैं। ईद पर निबंध प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले छात्र यहां दिए गए तीन अलग-अलग निबंध प्रारूप प्रस्तुत किए जा रहे हैं।
100 शब्दों में ईद पर निबंध
ईद मुसलमानों का प्रमुख त्योहार है। यह रमजान के महीने के अंत में मनाया जाता है। इस दिन लोग सुबह नमाज पढ़ते हैं और फिर एक-दूसरे को ईद मुबारक कहते हैं। ईद का त्योहार प्यार, भाईचारा और एकता का संदेश देते हुए मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने घरों में स्वादिष्ट पकवान बनाते हैं और जरूरतमंदों में दान देते हैं। ईद के दिन सभी लोग नए कपड़े पहनते हैं और परिवार और दोस्तों के साथ खुशियां मनाते हैं। इस त्योहार का उद्देश्य समाज में शांति और सद्भावना को बढ़ावा देना है।
200 शब्दों में ईद पर निबंध
ईद मुसलमानों का एक महत्वपूर्ण त्योहार है। यह पूरे विश्व में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। ईद का मतलब है 'खुशी का दिन' और इसे रमजान के महीने के खत्म होने पर मनाया जाता है। रमजान के पूरे महीने में मुसलमान रोजा रखते हैं और अपने जीवन में अनुशासन, संयम का पालन करते हैं। ईद के दिन अल्लाह की इबादत पर ध्यान देते हैं। ईद के दिन लोग सुबह-सुबह मस्जिद में जाकर नमाज अदा करते हैं। इसके बाद सभी लोग एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते हैं।
ईद के दिन गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करना अच्छा माना जाता है। ईद के दिन दान देना बहुत महत्व रखता है, जिसे जकात कहा जाता है। यह त्योहार हमें सिखाता है कि हमें समाज के हर व्यक्ति का ख्याल रखना चाहिए और आपसी प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देना चाहिए। ईद के मौके पर तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं, जिनमें सेवइयां प्रमुख हैं। यह दिन सभी के लिए खुशी और सद्भाव का प्रतीक होता है।
300 शब्दों में ईद पर निबंध
ईद का त्योहार दुनिया भर में मुसलमानों के लिए सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। इसे ईद-उल-फितर के नाम से भी जाना जाता है, और यह रमजान के पवित्र महीने के अंत में मनाया जाता है। रमजान के दौरान मुसलमान रोजा रखते हैं, जिसका उद्देश्य आत्म-नियंत्रण, धैर्य और अल्लाह की इबादत करना होता है। ईद का दिन इस महीने के समाप्त होने और नई शुरुआत का प्रतीक होता है। इस दिन लोग सुबह-सुबह मस्जिद में जाकर सामूहिक नमाज अदा करते हैं।
ईद का त्योहार विशेष रूप से गरीबों और जरूरतमंदों के प्रति दया और करुणा का संदेश देता है। इस दिन मुसलमान जकात, यानी अपने धन का एक हिस्सा दान करते हैं, ताकि गरीब लोग भी इस खुशी के दिन का आनंद उठा सकें। ईद पर सेवइयां, बिरयानी और अन्य स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जाते हैं, जिन्हें लोग अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ बांटते हैं।
ईद का त्योहार हमें कई महत्वपूर्ण सीख देता है। यह त्योहार समाज में शांति, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देना चाहिए। यह दिन न केवल धार्मिक महत्व का होता है, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण होता है। इस दिन लोग एक-दूसरे के गिले-शिकवे भूलकर नये सिरे से रिश्तों की शुरुआत करते हैं। ईद का त्योहार अपने आप में सद्भाव, प्रेम और मानवता का संदेश देता है।


Click it and Unblock the Notifications











