National Sports Day 2024 Speech in Hindi: भारत के खिलाड़ियों की पहचान विश्व पटल पर होती रही है। चाहे ओलंपिक्स की बात करें या क्रिकेट वर्ल्ड कप की। भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत का लोहा हर खेल में मनवाया है। भारतीय खिलाड़ियों के सम्मान में और भारत में विभिन्न खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया जाता है।

भारत में खेलों और शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय खेल दिवस प्रत्येक वर्ष नियमित रूप से मनाया जाता है। यह दिन महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जन्म जयंती के उपलक्ष्य पर मनाया जाता है। ध्यानचंद ने अपने अद्वितीय खेल कौशल से भारत को कई स्वर्ण पदक दिलाए और ओलंपिक में भारत का नाम रोशन किया।
खेल दिवस का उद्देश्य बच्चों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना और उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास को प्रोत्साहित करना है। इस अवसर पर स्कूलों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। इस दौरान स्कूलों में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। यहां हमने बच्चों की सहायता के लिए 100, 200, और 300 शब्दों में राष्ट्रीय खेल दिवस पर भाषण के कुछ प्रारूप प्रस्तुत किए हैं।
स्कूल के बच्चों के लिए स्वतंत्रता दिवस पर 100, 200, 300 शब्दों में आसान भाषण प्रारूप नीचे दिये गये हैं-
भाषण 1: 100 शब्दों में राष्ट्रीय खेल दिवस पर भाषण
प्रिय मित्रों,
आज हम राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने के लिए एकत्र हुए हैं। यह दिन हमारे देश के महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी की याद में मनाया जाता है। खेल हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह हमें स्वस्थ और मजबूत बनाता है। खेल से हमें टीम भावना, अनुशासन और मेहनत की शिक्षा मिलती है। हमें रोज़ खेलों में हिस्सा लेना चाहिये। खेलों के बिना जीवन अधूरा है। आज के दिन, हम सभी को खेलों के महत्व को समझना चाहिए और अपने पसंदीदा खेल में भाग लेना चाहिये। धन्यवाद।
भाषण 2: 200 शब्दों में राष्ट्रीय खेल दिवस पर भाषण
सम्मानित शिक्षकगण और मेरे प्यारे दोस्तों,
यहां उपस्थित सभी टीचर्स और मेरे सहपाठियों को मेरा नमस्कार। आज हम सभी यहां राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने के लिए इकट्ठे हुए हैं। यह दिन हमारे देश के महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के रूप में मनाया जाता है। खेल दिवस का मुख्य उद्देश्य खेलों के प्रति बच्चों में जागरूकता बढ़ाना और उन्हें शारीरिक रूप से सक्रिय बनाना है।
खेल हमारे शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। इससे हमारी सेहत अच्छी रहती है और हम मजबूत बनते हैं। खेलों से हमें अनुशासन, आत्मविश्वास और टीमवर्क की शिक्षा मिलती है। जब हम खेलते हैं, तो हम हार-जीत के महत्व को समझते हैं और अपनी गलतियों से सीखते हैं।
मुझे बहुत खुशी हो रही है कि आज हमारे स्कूल में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है। हमें खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिये और अपनी खेल भावना को मजबूत बनाना चाहिये। आइए, हम सभी खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ और खुशहाल जीवन जिएं। धन्यवाद।
यहां पढ़ें- National Sports Day 2024: क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय खेल दिवस, जानिए थीम, इतिहास, महत्व
भाषण 3: 300 शब्दों में राष्ट्रीय खेल दिवस पर भाषण
आदरणीय प्रधानाचार्य, शिक्षकगण और मेरे प्रिय सहपाठियों,
आज हम राष्ट्रीय खेल दिवस मना रहे हैं। भारत में यह दिन विशेष महत्व रखता है क्योंकि इसे हमारे देश के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के रूप में मनाया जाता है। मेजर ध्यानचंद को हॉकी का जादूगर कहा जाता है। उन्होंने अपनी अद्भुत खेल प्रतिभा से पूरे विश्व में भारत का नाम विश्व पटल पर रोशन किया है।
राष्ट्रीय खेल दिवस का मुख्य उद्देश्य खेलों और शारीरिक गतिविधियों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना है। खेल न केवल हमारे शरीर को स्वस्थ बनाते हैं, बल्कि हमारे मानसिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से हम अनुशासन, धैर्य, और नेतृत्व के गुण सीखते हैं।
खेलों का महत्व सिर्फ स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमें जीवन के कठिनाइयों का सामना करने की भी शिक्षा देता है। खेल हमें हार और जीत दोनों को समान रूप से स्वीकार करना सिखाता है। यह हमारे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाता है और हमें कठिनाइयों से लड़ने की शक्ति देता है।
आज, हमारे स्कूल में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है। यह हमारे लिए एक अवसर है कि हम अपनी खेल भावना को प्रदर्शित करें और टीमवर्क के महत्व को समझें। आइए, हम सभी इस खेल दिवस के अवसर पर संकल्प लें कि हम रोजाना खेलों में भाग लेंगे और अपने जीवन को खुशहाल और स्वस्थ बनायेंगे। धन्यवाद।
यहां पढ़ें- Major Dhyan Chand Biography in Hindi: ...जब ध्यानचंद ने हिटलर को कहा "भारत बिकाऊ नहीं है"


Click it and Unblock the Notifications











