Easy Speech Ideas for Primary Kids on Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के लिए देश का हर नागरिक उत्साहित है। इस वर्ष 15 अगस्त को हम भारतीय 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। इस खास अवसर पर स्कूलों, कॉलेजों में विशेष कार्यक्रमों की तैयारियां चल रही हैं।

देश की स्वतंत्रता का जश्न नागरिकों, खासतौर पर युवा पीढ़ी में देशभक्ति की भावना पैदा करता है। इस अवसर पर भाषण और निबंध जैसी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाता है। यदि आपका बच्चा भी प्राइमरी स्कूल में पढ़ता है स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के लिए भाषण की तैयारी कर रहा है, तो यहां हम आपकी सहायता के लिए स्वतंत्रता दिवस पर प्राइमरी के बच्चों के लिए 100, 200, 300 शब्दों में भाषण लिखने के कुछ प्रारूप पेश कर रहे हैं।
इन भाषण लेखन प्रारूप के माध्यम से राष्ट्र के प्रति अपने प्रेम को व्यक्त कर सकते हैं। ये प्रारूप स्वतंत्रता के सार और हमारे पूर्वजों द्वारा किए गए बलिदानों को दर्शाते हैं। यहां ऐसे भाषण प्रारूप की पेशकश की जा रही है जो याद रखने और लिखने में बेहद सरल है। इस लेख में हम प्राइमरी स्कूल के बच्चों के लिए कई तरह के भाषण प्रारूप प्रदान कर रहे हैं। ये संक्षिप्त 100, 200, 300 शब्दों में स्वतंत्रता दिवस भाषण प्रारूप के लिए उपयोग किये जा सकते हैं। इन भाषणों को समझने में आसान बनाने के लिए तैयार किया गया है, ताकि बच्चे स्कूल की सभाओं या कक्षा प्रस्तुतियों में आत्मविश्वास से इन्हें दे सकें।
इसके अतिरिक्त, जो लोग हिंदी में अपनी बात कहना पसंद करते हैं, उनके लिए हम हिंदी में स्वतंत्रता दिवस भाषण प्रारूप प्रदान कर रहे हैं। चाहे आपके बच्चे को संक्षिप्त भाषण की आवश्यकता हो या अधिक विस्तृत, ये प्रारूप उन्हें स्वतंत्रता दिवस की सच्ची भावना को गर्व और उत्साह के साथ व्यक्त करने में मदद करेंगे।
प्राइमरी स्कूल के बच्चों के लिए स्वतंत्रता दिवस पर 100, 200, 300 शब्दों में आसान भाषण प्रारूप निम्नलिखित हैं-
भाषण 1: स्वतंत्रता दिवस का महत्व
सभी को सुप्रभात, आदरणीय शिक्षकगण और मेरे प्यारे मित्रों। आज हम स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। यह सभी भारतीयों के लिए बहुत गर्व का दिन है। इस दिन 1947 में भारत ब्रिटिश शासन से मुक्त हुआ था। महात्मा गांधी, भगत सिंह और जवाहरलाल नेहरू जैसे हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आजादी के लिए एक लंबी लड़ाई लड़ी। उनके योगदानों की वजह से ही आज हम स्वतंत्र रूप से रह सकते हैं। इस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हमें अपने देश और इसकी समृद्ध संस्कृति पर गर्व है। यह हमें अपनी स्वतंत्रता का सम्मान करना और भारत को और भी बेहतर बनाने के लिए कड़ी मेहनत करना भी सिखाता है। जय हिंद!
भाषण 2: हमारे स्वतंत्रता सेनानी
सभी को सुप्रभात। आज, जब हम स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं, मैं हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में बात करना चाहता हूँ। महात्मा गांधी, रानी लक्ष्मी बाई और सुभाष चंद्र बोस जैसे लोग भारत से इतना प्यार करते थे कि उन्होंने इसकी स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ी। उन्होंने हमें बहादुरी, बलिदान और एकता के मूल्य सिखाए। उनकी वजह से ही हम स्कूल जाने, खेलने और शांति से रहने के लिए स्वतंत्र हैं। हमें उनके प्रयासों को कभी नहीं भूलना चाहिए और अच्छे नागरिक बनकर हमेशा उनकी यादों का सम्मान करना चाहिए। धन्यवाद, और जय हिंद!
भाषण 3: मैं अपने देश से क्यों प्यार करता हूँ
सुप्रभात आदरणीय शिक्षकों और मित्रों। आज स्वतंत्रता दिवस पर, मैं आप सबसे ये चाहता हूँ कि मैं अपने भारत देश से क्यों प्यार करता हूँ। क्योंकि हमारा देश भारत कई संस्कृतियों, भाषाओं और परंपराओं वाला एक सुंदर देश है। उत्तर में हिमालय से लेकर दक्षिण में महासागरों तक, भारत अजूबों से भरा हुआ है। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने बहादुरी, समर्पण और बलिदान दी ताकि हम इस सारी सुंदरता का आनंद ले सकें और देश की उन्नति में अपना योगदान दे सकें। इस खास दिन पर आइए हम अपने देश से हमेशा प्यार और सम्मान करने का वादा करें और इसे और भी महान बनाने के लिए मिलकर काम करें। जय हिंद!
भाषण 4: हमारे झंडे के रंग
यहां उपस्थित सभी को सुप्रभात। आज हम स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहे हैं, तो आइए अपने खूबसूरत राष्ट्रीय ध्वज के बारे में कुछ असनुने तथ्य जानते हैं। हमारे झंडे में तीन रंग हैं। केसरिया, सफेद और हरा। केसरिया साहस और बलिदान का प्रतीक है, सफेद शांति और सच्चाई का प्रतीक है, और हरा विकास और समृद्धि का प्रतीक है। बीच में अशोक चक्र प्रगति और न्याय का प्रतिनिधित्व करता है। हमारा झंडा भारत के गौरव और स्वतंत्रता का प्रतीक है। आइए हम हमेशा अपने देश के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा का सम्मान करें और अपने स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा किए गए बलिदानों को याद रखें। जय हिंद!
भाषण 5: स्वतंत्रता के बाद से भारत की उपलब्धियां
सुप्रभात आदरणीय शिक्षकों और प्यारे दोस्तों। आज स्वतंत्रता दिवस पर आइए भारत की उपलब्धियों का जश्न मनाएं। 1947 से भारत ने बहुत प्रगति की है। हम आज विकासशील भारत से विकसित भारत की ओर निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। स्वतंत्रता के बाद आज हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्रों में से एक बन गए हैं और हम विज्ञान, प्रौद्योगिकी और खेल जैसे लगभग सभी क्षेत्रों में अग्रणी हैं। उपग्रहों को लॉन्च करने से लेकर ओलंपिक में पदक जीतने तक, भारत के नव युवा कई क्षेत्रों में चमत्कार कर रहे हैं और भारत का नाम दुनिया भर में रोशन कर रहे हैं। युवा भारतीयों के रूप में, यह हमारा कर्तव्य है कि हम प्रगति की इस यात्रा को जारी रखें और अपने देश को गौरवान्वित करें। आइए कड़ी मेहनत करें और भारत के उज्ज्वल भविष्य में योगदान दें। जय हिंद!


Click it and Unblock the Notifications











