क्रिसमस डे पर भाषण निबंध 10 लाइन | Speech On Christmas Day

Essay Speech On Christmas Day 10 Line In Hindi क्रिसमस डे 25 दिसंबर पर भाषण 10 लाइन, क्रिसमस डे का महत्व और क्रिसमस पर कविता कैसे लिखें, इसको लेकर छात्र अक्सर परेशान रहेते हैं।

By Careerindia Hindi Desk

Essay Speech On Christmas Day 10 Line In Hindi 2022 क्रिसमस डे 25 दिसंबर पर भाषण 10 लाइन, क्रिसमस डे का महत्व और क्रिसमस पर कविता कैसे लिखें, इसको लेकर छात्र अक्सर परेशान रहेते हैं। क्रिसमस इसाई समुदाय का सबसे बड़ा त्योहार होता है, जो हर साल 25 दिसंबर ईसाईयों के भगवान ईसामसीह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। ईसाई धर्म के लोग प्रभु यीशु की प्रार्थना और प्रभु यीशु के भजन गाते हैं। क्रिसमस पर सांता क्लोज जिंगल बेल बजाते हुए, बच्चों के लिए क्रिसमस का उपहार लाते हैं। क्रिसमस का त्योहार 24 दिसंबर की रात में शुरू होता है, जिसे क्रिसमस ईवनिंग कहा जाता है। सोशल मीडिया पर लोग एक दूसरे को क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं संदेश, क्रिसमस की शायरी, क्रिसमस पर कविता, हैप्पी मेरी क्रिसमस डे, क्रिसमस मैसेज, क्रिसमस कोट्स, क्रिसमस फोटो आदि भेजते हैं। स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थानों आदि में क्रिसमस पर निबंध लिखने की प्रतियोगिता आयोजित होती है। ऐसे में अगर क्रिसमस डे पर निबंध, क्रिसमस पर 10 लाइन, क्रिसमस का महत्व, क्रिसमस का इतिहास, भगवान यीशु के जन्मदिवस यानी क्रिसमस का त्योहार कैसे मनाएं और 25 दिसंबर पर निबंध लेख आदि की जानकारी आप नीचे पढ़ सकते हैं।

क्रिसमस डे पर भाषण | Speech On Christmas Day

क्रिसमस डे पर भाषण निबंध (Essay On Christmas Day Speech In Hindi)
क्रिसमस पूरे विश्व में 25 दिसंबर को बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। यह ईसा मसीह के जन्म दिन के उत्सव के रूप में मनाया जाता है। क्रिसमस का उत्सव केवल ईसाई धर्म के लोग ही नहीं, बल्कि अन्य धर्म के लोग भी इसे सेलिब्रेट कारते हैं। अधिकांश शैक्षणिक संस्थान और स्कूल क्रिसमस पर विभिन्न एक्टिविटी, जैसे क्रिसमस निबंध, क्रिसमस पर गीत और क्रिसमस पर ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित करते हैं। क्रिसमस पर निबंध या भाषण लिखने के लिए छात्रों को टॉपिक दिए जाते हैं। इसलिए करियर इंडिया आपके लिए क्रिसमस पर भाषण का ड्राफ्ट लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आप आसानी से क्रिसमस पर भाषण लिख सकते हैं।

क्रिसमस का दिन बहुत पवित्र दिन होता है, जिसे ईसाई समुदाय के लोग आनंद और खुशी के साथ मनाते हैं। क्रिसमस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। क्रिसमस डे पर भाषण कक्षा 1,2,3,4,5,6,7,8,9,10,11, और 12वीं के छात्र कैसे लिखें इसकी प्लानिंग नीचे दी गई है।

क्रिसमस पर निबंध भाषण कैसे लिखें? (How To Write An Essay Speech On Christmas?)

  • छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे क्रिसमस के निबंध भाषण को इसके महत्व और सार्थकता के साथ शुरू करें।
  • उन्हें अपने निबंध भाषण में क्रिसमस की तैयारी और उत्सव को अधिक महत्व देने की सलाह को शामिल करें।
  • सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं का मसौदा तैयार करना चाहिए और निबंध भाषण शुरू करने से पहले एक प्रभावी रूपरेखा तैयार करनी चाहिए।
  • क्रिसमस डे पर निबंध भाषण लिखते समय, तथ्यों और आंकड़ों के साथ कभी भी गलत न करें।
  • परिचय का भाग व्यापक नहीं होना चाहिए। मुख्य कॉपी में विषय पर विस्तृत वर्णन किया जाना चाहिए।
  • क्रिसमस के निबंध और भाषण में व्याकरण की त्रुटियों या वर्तनी की गलतियां न करें।

क्रिसमस डे पर निबंध भाषण (Christmas Speech Essay In Hindi)
परिचय
क्रिसमस ईसाइयों का त्योहार है। यह हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है। लेकिन आज के समय में, क्रिसमस का त्योहार सभी धर्म के लोग बड़ी धूम धाम से मनाते हैं।

क्रिसमस का इतिहास
क्रिसमस खुशी और शांति का प्रतिक है। यह यीशु मसीह के जन्म दिवस को सेलिब्रेट करने का दिन होता है। क्रिसमस 25 दिसंबर (यीशु के जन्म) से 6 जनवरी (एपिफेनी) तक 12 दिनों के लिए मनाया जाता है। पश्चिमी ईसाई चर्च ने चौथी शताब्दी के मध्य में 25 दिसंबर को क्रिसमस डे के रूप में मनाने की मान्यता प्रदान की, जिसके बाद सन 1870 में अमेरिका ने आधिकारिक तौर पर 25 दिसंबर को क्रिसमस के दिन फेडरेल हॉलिडे मनाने की घोषणा की।

क्रिसमस सेलिब्रेशन की तैयारियां
क्रिसमस एक सांस्कृतिक त्योहार है। क्रिसमस समारोह में lओग अपने परिवार के साथ समय बिताते हैं, पूरे घर को अंदर और बाहर सजाते हैं, दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ इस दिन को एन्जॉय करते हैं। परिवार के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट करने के लिए घर में नए नए पकवान बनाते हैं। इस दिन परिवार के सभी सदस्य के बनाने के साथ एक बड़ा क्रिसमस डिनर तैयार करते हैं। बच्चे एक-दूसरे को नए उपहार और खिलौने देते हैं।

क्रिसमस की शाम
क्रिसमस से एक दिन पहले क्रिसमस की पूर्व संध्या 24 दिसंबर की शाम को शुरू होती है। इस दिन क्रिसमस-ट्री को अच्छे से सजाया जाता और उसमें गिफ्ट रखे जाते हैं और फिर आधी रात को पोप द्वारा क्रिसमस मनाने की शुरुआत की जाती है।

क्रिसमस कैसे मनाएं
तैयारी के लिए समय निकालें: जब आप क्रिसमस की सुबह उठते हैं, तो अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताएं, क्रिसमस की तैयारी के लिए प्लान करें।

चर्च जाकर प्राथना करें: क्रिसमस के दिन सुबह से शाम तक एक दूसरे की मदद करें। चर्च जाकर सबके लिए प्राथना करें और क्रिसमस के दिन किस का दिल न दुखाएं।

परिवार के लिए समय निकालें: क्रिसमस के दिन अपने परिवार के लिए एक समय निकालें है। इसके साथ ही आप यह सुनिश्चित करें कि आपके लिए जो सबसे ज्यादा मायने रखते हैं उनके लिए समय निकालें। ध्यान रहे क्रिसमस पर कोई भी अकेला नहीं रहना चाहिए।

अपनों के लिए केक बनाएं: अपने परिवार के साथ आनंद लेने के लिए क्रिसमस पर केक, चॉकलेट मोल्ड्स, कुकीज आदि चीजें बनाएं।

अपनों को गिफ्ट दें: देने का महत्व प्राप्त करने के आनंद से कहीं अधिक बड़ा होता है। किसी चैरिटी के लिए दान करना चाहिए या किसी को क्रिसमस पर भोजन खिलाएं। एक दूसरे को गिफ्ट देकर सम्मान करें।

वे देश जो क्रिसमस नहीं मनाते
जैसा कि क्रिसमस कई देशों में मनाया जाता है, ऐसे कुछ देश हैं जहां क्रिसमस निश्चित रूप से एक औपचारिक त्योहार नहीं है जिसमें अफगानिस्तान और भूटान, कंबोडिया, चीन शामिल हैं।

भारत में क्रिसमस
भारत में ईसाइयों की आबादी अधिक नहीं है, लेकिन फिर भी यहां सभी धर्म के लोग क्रिसमस के त्योहार को सेलिब्रेट करते हैं। क्रिसमस एक त्यौहार है जो सभी धर्मों और आस्था के लोगों द्वारा मनाया जाता है। हम सभी को एक साथ त्योहार मनाना चाहिए।

Motivational Christmas Essay In Hindi: क्रिसमस पर निबंध की बेस्ट 15 लाइनMotivational Christmas Essay In Hindi: क्रिसमस पर निबंध की बेस्ट 15 लाइन

Christmas Essay In Hindi 2022 क्रिसमस डे पर निबंध कैसे लिखें जानिए क्रिसमस पर निबंध लिखने का आईडियाChristmas Essay In Hindi 2022 क्रिसमस डे पर निबंध कैसे लिखें जानिए क्रिसमस पर निबंध लिखने का आईडिया

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Essay Speech On Christmas Day 10 Line In Hindi 2022: Christmas is the biggest festival of the Christian community, which is celebrated every year on 25 December as the birthday of the Lord Jesus Christ. The Christmas festival begins on the night of 24 December, which is called Christmas Evening.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X