सेंट्रल बोर्ड ऑफ एजुकेशन सीबीएसई ने कक्षा 12वीं के सैंपल पेपर कुछ समय पहले ही जारी किए है। अधिसूचना के माध्यम से परीक्षा तिथि जारी करने से पहले सीबीएसई ने हर साल की तरह इस साल भी छात्रों की सहायता करने के लिए सैंपल प्रश्न पेपर जारी किए है। सीबीएसई ने परीक्षा 2023 की तिथि जारी की है। जारी ये तिथि केवल परीक्षा के प्रारंभ होने की तिथि है। विषयों के आधर पर डेटशीट जारी होने में अभी समय है। कक्षा 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम से पढ़ रहे छात्रों के लिए अपने विषय के आधार पर सैंपल पेपर देखाना आवश्यक है। ताकि वह उसके अनुसार टॉपिक को कवर कर सकें। कक्षा 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम के विषय राजनीतिक विज्ञान का सैंपल पेपर छात्र सीधा इस लेख के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। राजनीतिक विज्ञान का सैपंल पेपर 2022-23 लेख के अंत में दिया गया है।
अन्य विषयों के सैंपल पेपर डाउनलोड करने के लिए छात्र को सीबीएसई की आधिकारिक वबेसाइट पर जाना होगा। सैंपल पेपर पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किए गए हैं। छात्र कक्षा 12वीं के सैंपल पेपर cbseacademic.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों को बता दें की सीबीएसई ने परीक्षा का आयोजन करने कि तिथि 15 फरवरी 2023 जारी की है। इस दिन से कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा आरंभ की जा सकती है। जारी अधिसूचना में ये भी बताया गया है। कोरोना महामारी कि स्थिति को देखते हुए परीक्षा की तिथि में बदलाव भी किया जा सकता है। जिसके लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

कैसे करें कक्षा 12वीं का सेंपल पेपर 2022-23 डाउनलोड
1. कक्षा 12वीं सीबीएसई सैंपल पेपर 2022-23 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को cbseacademic.nic.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
2. होमपेज पर एकेडमी के सेक्शन में सैंपल पेपर के लिंक पर क्लिक करना है।
कक्षा 12वीं सैंपल पेपर डायरेक्ट लिंक
3. दिए गए इस लिंक पर क्लिक करने पर आपके सामने एक अधिसूचना खुलेगी।
4. इस अधिसूचना में कक्षा वाइज सैंपल पेपर लिंक है आपको अपनी कक्षा के आधर पर लिंक पर क्लिक करना है।
5. लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने कक्षा 12वीं का विषय अधारित सैंपल पेपर खुल जाएगा।
6. अब यहां से आप अपना सैंपल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं।
सीबीएसई 12वीं राजनीतिक विज्ञान का सैंपल पेपर डाउनलोड करें-


Click it and Unblock the Notifications











