Capricorn: मकर राशि का करियर होरोस्कोप 2025 - इस साल आपको मिलेगी नई पहचान

कर्क (22 दिसंबर-19 जनवरी): नये साल पर राशिफल तो हर कोई देखना चाहता है, उसमें भी अगर करियर राशिफल हो तो एक बार तो देखना बनता है। हम बात करने जा रहे हैं मकर राशि के करियर की। 2025 मकर राशि वालों के लिए बदलाव और तरक्की का साल रहेगा। शक्तिशाली ग्रहों के गोचर और दृष्टि के कारण करियर में उन्नति, आर्थिक विकास, और वैश्विक पहचान के अवसर मिल सकती है। यूं कहिये कि आपको एक अलग पहचान मिलेगी। यह करियर होरोस्कोप आचार्य अजय द्विवेदी द्वारा हमारी लाइफस्टाइल वेबसाइट बोल्‍डस्काई को बताये गये राशिफल का अंश है। पूरे वार्षिक राशिफल का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Capricorn: मकर राशि का करियर होरोस्कोप 2025 - इस साल आपको मिलेगी नई पहचान

आइए, मकर राशि के करियर होरोस्कोप का डिटेल में विश्लेषण करते हैं-

29 मार्च तक: शनि की साढ़े साती जारी रहेगी, जिससे कार्यस्थल या सहकर्मियों के साथ विवाद जैसी चुनौतियां आ सकती हैं। लेकिन अगर आप मेहनत और लगन से काम करेंगे, तो सम्मान और लाभ कमा पाएंगे। यही मौका है जो आपको नई पहचान दिला सकता है।

6 जून तक: मंगल की विशेष उच्च दृष्टि आपके आत्मविश्वास और दृढ़ता को बढ़ाएगी, जिससे आप रुकावटों को पार कर सकेंगे। लेकिन 14 मई तक बृहस्पति की कमजोर दृष्टि वित्तीय मामलों में सावधानी बरतने की सलाह देती है।

14 जनवरी से 12 फरवरी: सूर्य का मकर राशि में गोचर होगा, जिससे गुस्सा और तनाव बढ़ सकता है। इस दौरान आय कम और खर्चे ज्यादा हो सकते हैं। भाई-बहनों और पिता-पुत्र के रिश्तों में भी मतभेद होने की संभावना है।

सभी राशियों का करियर होरोस्कोप

13 अप्रैल से 13 मई: सूर्य के उच्च स्थान पर होने से आय और सम्मान में बढ़ोतरी होगी। लेकिन सूर्य और शनि के बीच दृष्टि संबंध के कारण पारिवारिक रिश्तों में तनाव और गुस्से की स्थिति बन सकती है। इस दौरान बेवजह भागदौड़ और मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

16 जुलाई से 15 अगस्त: सूर्य की दृष्टि और 20 अगस्त से 14 सितंबर तक शुक्र की सप्तम दृष्टि के कारण काम पूरे होने में बाधाएं आ सकती हैं। सरकारी या ऑफिस से जुड़े मामलों में देरी हो सकती है। हालांकि, आय में वृद्धि होगी, लेकिन खर्चे भी बढ़ेंगे।

18 अक्टूबर से 5 दिसंबर: बृहस्पति की कमजोर सप्तम दृष्टि संघर्ष और मुश्किलें बढ़ा सकती है। इस दौरान सेहत का खास ध्यान रखें क्योंकि केतु की स्थिति आठवें भाव में तनाव और शारीरिक समस्याएं पैदा कर सकती है।

पूरा राशिफल इस वीडियो में देखें-

शुभ दिन एवं रंग

शुभ दिन: शुक्रवार, शनिवार, बुधवार, और सोमवार।

शुभ रंग: नीला, काला और लाल।

शनि और बृहस्पति की ऊर्जा आपके प्रयासों और अवसरों को संतुलित करेगी। 2025 मकर राशि वालों के लिए प्रोफेशनल ग्रोथ, आर्थिक लाभ, और करियर में स्थिरता का साल है। अनुशासन बनाए रखें, नए अवसरों का फायदा उठाएं, और ग्रहों के प्रभाव को अपनी तरक्की के लिए इस्तेमाल करें।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Career Horoscope for Capricorn in 2025 in Hindi: 2025 will be a year of change and growth for Capricorns. Powerful planetary transits and aspects may bring opportunities for career advancement, financial growth, and global recognition.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+