Career Horoscope in Hindi: मकर राशि के वार्षिक राशिफल में से अगर करियर की चीजों को अलग करें तो सबसे अधिक प्रभाव शुक्र और मंगल ग्रह का दिखाई देता है। शुक्र संबंधों को मजबूत बनाता है और मंगल आपकी रक्षा करता है। मंगल अच्छा हो तो शनि अपने आप सकारात्मक प्रभाव दिखाने लगता है और मकर राशि वालों का स्वामी ग्रह तो शनि ही है, मतलब इस वर्ष शनि ग्रह आपको सफलता की ओर लेकर जाएगा।

सबसे पहले आपको बता दें कि शनि की दृष्टि हमेशा खराब नहीं होती। अगर शनि ग्रह का अच्छा प्रभाव किसी की जिंदगी पर पड़ जाये तो वो रंक से राजा बन सकता है। वर्ष 2024 में शनि का गोचर आत्म-अनुशासन, जिम्मेदारी पर अधिक जोर देगा और दीर्घकालिक योजनाओं पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। जैसा कि आप जानते हैं कि शनि मकर राशि का स्वामी ग्रह है, इसलिए आगे का रास्ता आपके करियर जीवन में चीजों को आसान बनाने का काम करेगा।
यही कारण है कि जो लोग इंजीनियरिंग, मेडिकल, सीए, या यूपीएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए राहें थोड़ी आसान हो सकती हैं। हो सकता है वही प्रश्न आ जायें जो आपने हाल ही में पढ़े हों। लेकिन हां ध्यान रहे, शनि ग्रह उन्हीं के साथ रहता है जो कड़ी मेहनत करते हैं।
नौकरी पर चल रहा संकट खत्म होगा
वर्ष की शुरुआत यानि जनवरी से मार्च तक शुक्र उन्नति और लाभ के कुछ अच्छे अवसर लेकर आ सकता है। बुध आपके कार्यस्थल पर मौजूदा स्थिति को बेहतर ढंग से समझने में आपकी मदद कर सकता है। आपने जो लक्ष्य निर्धारित किया है उसे हासिल करने के लिए शनि आपको कड़ी मेहनत करने के लिए मजबूर करेगा। फरवरी माह के आसपास मंगल के प्रभाव से आपकी नौकरी पर चल रहा संकट खत्म हो जाएगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपको कुछ बड़े सौदे करने के कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं।
जून के आसपास से आपके करियर का ग्राफ धीरे-धीरे बढ़ेगा और यदि आप सहकर्मियों के साथ अपने संबंधों को बेहतर बनाने के लिए अधिक प्रयास करेंगे। शुक्र और बुध का संयुक्त प्रभाव आपकी स्थिति को मजबूत कर सकता है।
सभी राशियों का करियर होरोस्कोप 2024
जुलाई के आसपास आपके रास्ते में कुछ कड़ी चुनौतियाँ आ सकती हैं। हालांकि जैसा कि ऊपर हम बता चुके हैं कि जो लोग जेईई एडवांस, एनडीए, सीडीएस, यूपीएससी या अन्य पीसीएस पदों के लिए तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह बहुत अच्छा समय है। साल 2024 के सेकेंड हाफ यानि अगस्त के बाद जब शनि दसवें घर में जाएगा, तब थोड़ी बहुत दिक्कतें आ सकती हैं। थोड़ी बहुत चुनौतियां आ सकती हैं।
कुल मिलाकर सरकारी नौकरी चाहने वालों और प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने वालों के लिए यह साल शानदार रहेगा। कड़ी मेहनत का फल मिल सकता है और आत्मविश्वास में वृद्धि होने की उम्मीद है।


Click it and Unblock the Notifications











