Best Wishes on Rashtriya Balika Bivas: राष्ट्रीय बालिका दिवस पूरे भारत में हर साल 24 जनवरी को मनाया जाता है। जिसकी शुरूआत महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 2008 में की गई थी। राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने के पीछे का उद्देश्य देश की लड़कियों को हर संभव सहायता और अवसर प्रदान करना है। इसका उद्देश्य बालिकाओं के अधिकारों के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना और बालिकाओं की शिक्षा, उनके स्वास्थ्य और पोषण के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना भी है।
राष्ट्रीय बालिका दिवस 2023 के अवसर अपने परिवार, दोस्तों और अपनी बेटियों को भी भेजें राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं।

1. जिसके घर में बेटी का जन्म होता है उसके घर में स्वयं मां लक्ष्मी का जन्म होता है...। राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं।
2. लड़कियों को उड़ने के लिए पंख दो, रोने और मरने का दर्द नहीं। राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं।
3. एक छोटी सी बच्ची भी समाज को प्रोत्साहित और सशक्त करने में सक्षम है। राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं।
4. हमारा पहला कर्तव्य बेटी को बचाना है और हमारा दूसरा कर्तव्य बेटी को पढ़ाना है, उसे आत्मा- निर्भार बनाना है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ। राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं।
5. जब हम एक बेटी को शिक्षित करते हैं तो हम एक परिवार को शिक्षित करते हैं। राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं।
6. राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर, मैं कामना करती हूं कि हमारे निरंतर प्रयासों से दुनिया बालिकाओं के लिए एक बेहतर और सुरक्षित स्थान बने।
7. एक लड़की के लिए आप जो सबसे अच्छी चीज कर सकते हैं, वह है उसे बढ़ने, पढ़ने और अपनी पसंद की चीजें करने के लिए एक सुरक्षित वातावरण देना...। राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं।
8. मैं वास्तव में एक बेटी पाकर धन्य हूं जो मेरी सभी मुस्कानों और मेरे सभी गर्व का कारण है...। राष्ट्रीय बालिका दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
9. बेटी में वो क्षमता तो है ही जो एक बेटे में होती है और उसमें वो ममता, प्यार और अपनापन भी है जो आज कल बेटों में नहीं होता है। राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं।
10. बेटी को बचाओ और उसका सम्मान करो क्योंकि वह तुम्हारे परिवार और समाज का भविष्य है। राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं।
यह खबर पढ़ने के लिए धन्यवाद, आप हमसे हमारे टेलीग्राम चैनल पर भी जुड़ सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











