Bank holidays in March 2025: मार्च में 14 दिनों के लिए बंद रहेंगे बैंक, देखें बैंक हॉलिडे लिस्ट यहां

Bank holidays in March 2025: मार्च बैंक हॉलिडे कैलेंडर 2025 में बैंकों में कई छुट्टियां पड़ने वाली हैं। इनमें राष्ट्रीय और राज्य-स्तरीय त्योहारों के अलावा साप्ताहिक अवकाश यानी वीकेंड शनिवार और रविवार भी शामिल हैं। बता दें कि बैंक अवकाश की योजना भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा निर्धारित की जाती है। हालांकि आरबीआई द्वारा निर्धारित हॉलिडे विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों के अनुसार भिन्न हो सकती है।

मार्च में किस-किस दिन बैंक बंद रहेंगे, देखें हॉलिडे लिस्ट

इस महीने होली, शब-ए-कद्र, जुमा-उल-विदा और ईद-उल-फितर जैसे प्रमुख त्योहारों के चलते बैंक बंद रहेंगे। कुल मिलाकर, मार्च 2025 में बैंकों में लगभग 14 दिनों की छुट्टियां रहेंगी, जिसमें साप्ताहिक अवकाश (शनिवार और रविवार) और विभिन्न त्योहारों के अवसर पर होने वाले अवकाश शामिल हैं।

इसके अलावा हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार के साथ-साथ प्रत्येक रविवार को भी बैंक अवकाश रहेगा। हालांकि इन छुट्टियों के दौरान ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम सेवाएं सुचारू रूप से कार्य करती रहेंगी। बैंकों की इन सुविधाओं का उद्देश्य है कि ग्राहकों को आवश्यक वित्तीय सेवाओं में किसी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े।

यदि आपको बैंक से संबंधित कोई आवश्यक कार्य करना है, तो अवकाश की सूची देखकर पहले से योजना बना लें ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके। राज्य विशेष अवकाश को ध्यान में रखते हुए अपनी बैंक शाखा से संपर्क कर सही जानकारी प्राप्त करें। डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का उपयोग कर, लेन-देन को आसानी से प्रबंधित किया जा सकता है।

मार्च 2025 में बैंक छुट्टियों की पूरी सूची यहां देखें

तिथिअवकाश का नामछुट्टी प्रभावित राज्य/क्षेत्र
1 मार्च (शनिवार)सप्ताहांत अवकाश (शनिवार)सभी राज्य
2 मार्च (रविवार)सप्ताहांत अवकाश (रविवार)सभी राज्य
7 मार्च (शुक्रवार)चापचर कुटमिजोरम
8 मार्च (शनिवार)दूसरा शनिवारसभी राज्य
9 मार्च (रविवार)सप्ताहांत अवकाश (रविवार)सभी राज्य
13 मार्च (गुरुवार)होलिका दहनराजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड
14 मार्च (शुक्रवार)होलीअहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद - आंध्र प्रदेश, हैदराबाद - तेलंगाना, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, श्रीनगर
15 मार्च (शनिवार)होली/ योसांगमणिपुर, त्रिपुरा, अगरतला, भुवनेश्वर, इम्फाल, पटना
16 मार्च (रविवार)सप्ताहांत अवकाश (रविवार)सभी राज्य
22 मार्च (शनिवार)चौथा शनिवारसभी राज्य
22 मार्च (शनिवार)बिहार दिवसबिहार में बैंक बंद
23 मार्च (रविवार)सप्ताहांत अवकाश (रविवार)सभी राज्य
27 मार्च (गुरुवार)शब-ए-कद्रजम्मू और कश्मीर
28 मार्च (शुक्रवार)जुमा-उल-विदाजम्मू और कश्मीर
30 मार्च (रविवार)सप्ताहांत अवकाश (रविवार)सभी राज्य
31 मार्च (सोमवार)ईद-उल-फितरअधिकांश राज्य
For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
When are the bank holidays in March 2025? Check out the complete list of state-wise bank holidays as per RBI and know when banks will be closed in your state.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+