August Calendar 2023 Festival Holidays, Important National and International Days: विविधताओं से भरा देश भारत, जहां सभी जातियों, धर्मों, संस्कृति, सभ्यताओं को एस समान माना जाता है। अलग-अलग वर्ग, धर्म और जाति के होने के बावजूद सब एकता के सूत्र से बंधे है और एक दूसरे त्योहारों में हिस्सा उन्हें धूम-धाम से मनाते हैं। भारत में 12 के 12 महीनों में कोई न कोई महत्वपूर्ण दिवस, त्यौहार या दिन होता है। जिसके बारे में हम आपको इस लेख में बताएंगे। आइए जानें...

अगस्त महीना आते-आते पूरे भारत में पतंगों को उठाने का उत्सव शुरू हो जाता है, क्योंकि 15 अगस्त का इंतजार जो होता है। पूरे माह में सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक जो। इसके अलावा 6 अगस्त को मित्र दिवस, 7 अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस, 8 अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन दिवस, 10 अगस्त विश्व शेर दिवस, 12 अगस्त अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस, 13 अगस्त विश्व अंगदान दिवस, 19 अगस्त विश्व फोटोग्राफी दिवस, 20 अगस्त भारतीय अक्षय ऊर्जा दिवस, 29 अगस्त राष्ट्रीय खेल दिवस, 30 अगस्त रक्षाबंधन और 31 अगस्त संस्कृत दिवस जैसे कई महत्वपूर्ण दिवस मनाए जाएंगे। आइए आपके साथ शेयर करें अगस्त माह के महत्वपूर्ण दिनों की पूरी लिस्ट।
पूरे हाल ढेरो प्रतियोगिता परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है, जिन में महत्वपूर्ण दिनों, ऐतिहासिक घटनाओं, अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय दिनों, त्योहारों आदि से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। इसी में आपकी सहायता करने के लिए लेख में नीचे पूरी सूची दी गई है।
जुलाई महीने के महत्वपूर्ण दिनों की सूची
| तिथि | दिवस |
| 1 अगस्त | राष्ट्रीय पर्वतारोहण दिवस |
| 1 अगस्त से 7 अगस्त तक | विश्व स्तनपान सप्ताह |
| 4 अगस्त | अमेरिकी तटरक्षक दिवस |
| 6 अगस्त | हिरोशिमा दिवस |
| 6 अगस्त | फ्रेंडशिप डे (अगस्त का पहला रविवार) |
| 7 अगस्त | राष्ट्रीय हथकरघा दिवस |
| 9 अगस्त | भारत छोड़ो आंदोलन दिवस |
| 9 अगस्त | नागासाकी दिवस |
| 9 अगस्त | विश्व के स्वदेशी लोगों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस |
| 12 अगस्त | अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस |
| 12 अगस्त | विश्व हाथी दिवस |
| 13 अगस्त | अंतर्राष्ट्रीय वामपंथी दिवस |
| 13 अगस्त | विश्व अंगदान दिवस |
| 15 अगस्त | भारत में स्वतंत्रता दिवस |
| 15 अगस्त | राष्ट्रीय शोक दिवस (बांग्लादेश) |
| 16 अगस्त | पारसी नव वर्ष |
| 16 अगस्त | बेनिंगटन युद्ध दिवस |
| 17 अगस्त | इंडोनेशियाई स्वतंत्रता दिवस |
| 19 अगस्त | विश्व फोटोग्राफी दिवस |
| 19 अगस्त | विश्व मानवतावादी दिवस |
| 20 अगस्त | विश्व मच्छर दिवस |
| 20 अगस्त | सद्भावना दिवस |
| 20 अगस्त | भारतीय अक्षय ऊर्जा दिवस |
| 23 अगस्त | दास व्यापार की स्मृति और उसके उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस |
| 23 अगस्त | स्टालिनवाद और नाज़ीवाद के पीड़ितों के लिए यूरोपीय स्मरण दिवस |
| 26 अगस्त | महिला समानता दिवस |
| 29 अगस्त | राष्ट्रीय खेल दिवस |
| 30 अगस्त | लघु उद्योग दिवस |
| 30 अगस्त | रक्षाबंधन |
| 31 अगस्त | मलेशिया राष्ट्रीय दिवस |
| 31 अगस्त | संस्कृत दिवस |
| 31 अगस्त | नारली पूर्णिमा |
1 अगस्त - राष्ट्रीय पर्वतारोहण दिवस
प्रतिवर्ष 1 अगस्त को राष्ट्रीय पर्वतारोहण दिवस मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिवस की स्थापना बॉबी मैथ्यूज और उनके दोस्त जोश मैडिगन द्वारा न्यूयॉर्क राज्य के एडिरोंडैक पर्वत की 46 ऊंची चोटियों पर सफलतापूर्वक चढ़ाई करने के लिए की गई थी।
1 अगस्त - यॉर्कशायर दिवस
यॉर्कशायर ब्रिटेन का सबसे बड़ा शहर है, जिसके ऐतिहासिक काउंटी को बढ़ावा देने के लिए प्रतिवर्ष 1 अगस्त को मनाया जाता है। इस दिवस की शुरुआत यॉर्कशायर राइडिंग सोसाइटी द्वारा 1975 में की गई थी। इस दिवस को 1974 में स्थानीय सरकार के पुनर्गठन के खिलाफ हुए एक विरोध आंदोलन के रूप मनाया जाता है।
1-7 अगस्त - विश्व स्तनपान सप्ताह
1 से 7 अगस्त को विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जाता है। ये एक वैश्विक अभियान है। ये दिवस पहली बार 1992 में मनाया गया था। ये दिवस 120 से अधिक देशों द्वारा मनाया जाता है।
6 अगस्त - हिरोशिमा दिवस
हिरोशिमा दिवस 1945 की उस घटना की याद दिलाता है, जब जापान के हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराया गया था। इस घटना में 200,000 से अधिक लोगों घायल हुए थे और 140,000 से अधिक लोगों ने अपनी जान गवाई थी।
6 अगस्त - फ्रेंडशिप डे
प्रतिवर्ष अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। फ्रेंडशिप डे की शुरुआत अमेरिका से हुई थी, जब दोस्तों को सम्मान देने के लिए एक दिन समर्पित किया गया था। धीरे-धीरे भारत समेत कई अन्य देशों ने इस दिवस की शुरुआत की। भारत में इसके अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाता है। जो इस बार 6 अगस्त को पड़ रहा है।
7 अगस्त - राष्ट्रीय हथकरघा दिवस
ये दिवस हथकरघा बुनकरों को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है। हथकरघा कला भारत की संस्कृति को दर्शाती है। केंद्र सरकार द्वारा 2015 में 7 अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाए जाने की घोषणा की गई थी। तब से आज तक इस दिवस को मनाया जा रहा है।
8 अगस्त - भारत छोड़ो आंदोलन दिवस
गांधी द्वारा 8 अगस्त 1942 में बम्बई की अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अधिवेशन में भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की गई थी। बता दें की इसे अगस्त क्रांति के नाम से भी जाना जाता है।
9 अगस्त - नागासाकी दिवस
जापान के हिरोशिमा के बाद 9 अगस्त 1945 में अमेरिका ने जापान के नागासाकी में दूसरा परमाणु बम गिराया था, जिसे 'फैट मैन' के नाम से भी जाना जाता है।
10 अगस्त - विश्व शेर दिवस
शेरों और उनके संरक्षण के लिए प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए प्रतिवर्ष 10 अगस्त को विश्व शेर दिवस के रूप में मनाया जाता है।
12 अगस्त - अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस
युवाओं के विकास और उनकी सुरक्षा पर लोगों को ध्यान खींचने के लिए अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस की स्थापना की गई थी। उसके बाद से प्रतिवर्ष दुनिया भर में 12 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है।
12 अगस्त - विश्व हाथी दिवस
हाथियों की सुरक्षा और उनके संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए विश्व हाथी दिवस प्रतिवर्ष मनाया जाता है।
13 अगस्त - विश्व लैफ्टहैंडर्स दिवस
लैफ्टहैंडर्स दिवस उन लोगों की समस्याओं और कठिनाई को लोगों के सामने रखने के लिए मनाया जाता है, जो बाएं हाथ से काम करते हैं या जिन्हें हम लैफ्टहैंडर्स कहते हैं। लेफ्ट हैंडर्स लोगों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, जिसके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए इस दिवस की शुरुआत की गई थी।
15 अगस्त - भारतीय स्वतंत्रता दिवस
15 अगस्त 1947 में भारत ने अंग्रेजों से स्वतंत्रता प्राप्त की थी। उसी साल से प्रतिवर्ष भारत अपनी स्वतंत्रता का जश्न 15 अगस्त को मनाता है। इससे एक दिन पहले स्कूलों में कई कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है और स्वतंत्रता के लिए अपनी जान गवाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों की गाथाएं बच्चों को बताई जाती है।
17 अगस्त - मलयालम नव वर्ष
विशु भारत के केरल, तमिलनाडु और माहे में 17 अगस्त को मलयालम नव वर्ष मनाया जाता है। बता दें विशु मलयालयम कैलेंडर के मेदम महीने के पहले की दिन पड़ता है और जो आपके और हमारे लिए 17 अगस्त को है।
19 अगस्त - विश्व फोटोग्राफी दिवस
समय के साथ लोगों में फोटोग्राफी का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। यादे बनाने के लिए लोगों अक्सर फोटो खींचते रहते हैं। इसे एक उभरते हुए पेशे के रूप में भी देखा जा रहा है। फोटोग्राफी के महत्व को समझाने के लिए 19 अगस्त को फोटोग्राफी दिवस मनाया जाता है।
19 अगस्त - हरियाली तीज
हरियाली तीज त्योहार शिव पार्वती के पुनर्मिलन को याद करने के लिए मनाया जाता है। ये त्यौहार हिंदू धर्म के लिए विशेष महत्व रखता है। हरियाली तीज माता पार्वती को समर्पित है। इस दिन महिलाएं व्रत रखकर माता पार्वती की पूरे विधि-विधान से करती है।
20 अगस्त - गणेश चतुर्थी
गणेश चतुर्थी को गणेशोत्सव के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन हिंदू भगवान गणेश जी का जन्म हुआ था।
20 अगस्त - विश्व मच्छर दिवस
1897 में इसी दिन ब्रिटिश डॉक्टर सर रोनाल्ड रॉस की एक खोज से पता चला था कि मलेरिया मादा मच्छर के कारण मनुष्यों के बीच फैलता है। इसलिए इस दिवस को प्रतिवर्ष 20 अगस्त को मनाया जाता है।
20 अगस्त - सद्भावना दिवस
दिवंगत प्रधानमंत्री राजीव गांधी की स्मृति में प्रतिवर्ष सद्भावना दिवस 20 अगस्त को मनाया जाता है।
20 अगस्त - भारतीय अक्षय ऊर्जा दिवस
भारतीय अक्षय ऊर्जा दिवस नवीकरणीय ऊर्जा के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए एक अभियान है, जिसकी शुरुआत 2004 में की गई थी। उस वर्ष से आज तक इसे 20 अगस्त को मनाया जाता है। इसका पहला समारोह नई दिल्ली में आयोजित किया गया था। ये दिवस विकेन्द्रीकृत बिजली उत्पादन के लिए नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों को अपनाने के लिए नवाचार को बढ़ावा देता है।
29 अगस्त - राष्ट्रीय खेल दिवस
फील्ड हॉकी खिलाड़ी ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 में हुआ था। उन्हें सम्मानित करने के लिए उनकी जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाई जाती है।
30 अगस्त - लघु उद्योग दिवस
लघु उद्योगों को समर्थन देने और उन्हें बढ़ावा देने के लिए प्रतिवर्ष 30 अगस्त को लघु उद्योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। ये लघु उद्योग भारतीय अर्थव्यवस्था को बनाए रखने में अपना योगदान देते हैं।
30 अगस्त - रक्षा बंधन
रक्षा बंधन भाई-बहन का त्योहार, जिसे प्रतिवर्ष श्रावण की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस साल रक्षा बंधन 30 अगस्त को मनाया जा रहा है।
31 अगस्त - संस्कृत दिवस
विश्व संस्कृत दिवस जिसे संस्कृत दिनम के नाम से भी जाना जाता है भारतीय प्राचीन भाषा संस्कृत पर केंद्रित है। इस दिवस का उद्देश्य इसके पुनरुद्धार और रखरखाव को बढ़ावा देना और इसके लिए लोगों में जागरूकता बढ़ाना है।
31 अगस्त - नारली पूर्णिमा
नारली पूर्णिमा जिसे नारियाल पूर्णिमा या नारियल दिवस भी कहा जाता है, महाराष्ट्र और कोंकण क्षेत्र का महत्वपूर्ण त्योहार है। जो इस वर्ष 31 अगस्त को मनाया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











