कुंभ (20 जनवरी - 18 फरवरी): 2025 कुंभ राशि वालों के लिए चुनौतियों और नए मौके दोनों लेकर आ रहा है। शनि आपके राशि में रहेंगे, राहु आपकी आर्थिक स्थिति को प्रभावित करेगा, और बृहस्पति महत्वपूर्ण भावों में गोचर करेंगे। ग्रहों की ये चाल मेहनत, फोकस और सही चीजों को समझने की मांग करती है। सही जगह फोकस करते ही बात बन जायेगी। यह करियर होरोस्कोप आचार्य अजय द्विवेदी द्वारा हमारी लाइफस्टाइल वेबसाइट बोल्डस्काई को बताये गये राशिफल का अंश है। पूरे वार्षिक राशिफल का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

आइए, जानते हैं कि 2025 का साल कुंभ राशि वालों के करियर और प्रोफेशनल लाइफ के लिए कैसा रहेगा।
शनि की साढ़े साती का असर: 2025 में कुंभ राशि पर साढ़े साती का प्रभाव जारी रहेगा। हालांकि, 29 मार्च से शनि कुंभ से मीन राशि में गोचर करेंगे, जिससे थोड़ी राहत मिलेगी। साल के बाकी समय शनि आपके दूसरे भाव में रहेंगे।
मंगल का प्रभाव: साल की शुरुआत से 20 जून तक और 2 अप्रैल से 28 जुलाई तक मंगल की शत्रु दृष्टि कुंभ राशि पर रहेगी। इस दौरान बेवजह भागदौड़ और काम में देरी हो सकती है। बिजनेस से जुड़ी परेशानियां और करीबी रिश्तेदारों से विवाद के योग भी बन सकते हैं।
सभी राशियों का करियर होरोस्कोप
राहु की स्थिति: 18 मई से साल के अंत तक राहु कुंभ राशि में रहेंगे। इस दौरान काम में देरी, मानसिक तनाव, एकाग्रता की कमी और बिजनेस में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अचानक धन लाभ और अप्रत्याशित नुकसान के योग भी रहेंगे।
बृहस्पति का शुभ प्रभाव: 14 मई से 18 अक्टूबर तक बृहस्पति का शुभ दृष्टि आपके अधूरे काम पूरे करवाने में मददगार साबित होगी। बाहरी मदद से कई रुकावटें दूर होंगी। इस समय पारिवारिक उत्सव और धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी।
सूर्य-शनि योग: 16 सितंबर से 16 अक्टूबर तक सूर्य और शनि का योग सप्तम भाव में बनेगा, जिससे प्रोफेशनल लाइफ में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस समय चोट या दुर्घटना के खतरे भी बने रहेंगे। अपनी सेहत का ख्याल रखें और झगड़ों से बचें।
पूरा राशिफल इस वीडियो में देखें-
शुभ दिन और रंग
शुभ दिन: शुक्र, शनि, और बुध के दिन आपके लिए अनुकूल रहेंगे।
शुभ रंग: नीला और लाल रंग आपके लिए भाग्यशाली साबित होंगे।
2025 में मेहनत और स्मार्ट प्लानिंग से आप इन चुनौतियों का सामना कर सकते हैं। सही समय पर सही फैसले लें और नए अवसरों का भरपूर फायदा उठाएं।


Click it and Unblock the Notifications












