करियर होरोस्कोप 2024: ज्योतिष एक विज्ञान है और यहां पर ग्रह की दिशा जातक के जीवन पर प्रभाव डालती है। बात अगर कुंभ राशि वालों की करें तो वर्ष 2024 में कुंभ राशि वालों पर मुख्य रूप से शनि का प्रभाव रहेगा। जैसा कि आप जानते हैं शनि सूर्य के पुत्र हैं और अगर आप सूर्य की पूजा करते हैं, तो शनि आपको निश्चित रूप से अच्छे फल देगा।

वर्ष 2024 में कुंभ राशि वालों को सबसे पहले आत्मनिरीक्षण करने की जरूरत है। आपको जहां अपनी वीकनेस दिखाई देती है, उसे पहले सुदृढ़ करें उसके बाद अपनी गति को बढ़ायें ये तीनों मिलकर आपको सफलता के द्वार तक ले जाएंगे। बाकी ग्रहों को देखते हुए यह साफ है कि वर्ष 2024 कुंभ राशि वालों के लिए करियर में उन्नति लेकर आएगा।
जनवरी से ही शनि तीसरे, सातवें और दसवें भाव में स्थित होगा, जो सफलता की संभावना का संकेत दे रहा है। कड़ी मेहनत से सार्थक परिणाम मिलेंगे। इसका प्रभाव आपको आने वाले छह महीने तक दिखायी देगा।
नई नौकरी की संभावनाएं
मंगल ग्रह रक्षा कवच की तरह होता है और प्रगति का चिन्ह होता है। यानि की आपके व्यवसाय पर फिलहाल हर प्रकार के संकट को दूर करने में आपकी मदद करेगा। वहीं फरवरी के महीने में बुध आपके कार्यस्थल पर कुछ आशाजनक अवसर ला सकता है।बुध का प्रभाव आपके करियर प्रोफ़ाइल में बड़े बदलाव करेगा। पदोन्नति की प्रबल संभावना है। यह ग्रह अगले वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में नौकरी बदलने का सही समय लाएगा।
सभी राशियों का करियर होरोस्कोप
बृहस्पति बुद्धिमता का प्रतीक होता है। अगर आप अपनी विधा में कौशल प्राप्त करने में सफल रहे तो आपको सफलता में कोई नहीं रोक सकता। यह ग्रह आपके करियर में उन्नति के संकेत दे रहा है। आपको अपने चल रहे प्रोजेक्ट में बड़ी सफलता मिल सकती है। हालांकि जुलाई के बाद आपको बहुत सावधान रहना होगा। कार्यस्थल पर आपके अपने ही साथी आपके लिए समस्याएँ खड़ी कर सकते हैं। इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करें।
पुराने कनेक्शन से मिलेगी नई नौकरी
मई-जून के महीने के आसपास आपके कुछ पुराने कनेक्शन से फिर से संपर्क हो सकता है, जिससे आपको नौकरी बदलने के लिए नए दिशा मिलेगी। दरअसल मंगल और शुक्र आपके करियर के लिए अत्यधिक लाभकारी प्रतीत होते हैं। चूंकि शुक्र प्रेम और संबंध का प्रतीक माना जाता है, इसलिए पुराने लोगों से आपके जितने अच्छे संबंध होंगे, नई नौकरी मिलने की संभावना उतनी ही प्रबल होगी। जुलाई से अगस्त तक आपके कामकाज में सक्रियता बढ़ सकती है और अगस्त से अक्टूबर तक बदलाव संभव है। जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठ रहे हैं, उन्हें अपने सीनियर छात्रों से मदद मिलने की पूरी संभावना है।
जो लोग विदेश जाने की योजना बना रहे हैं उन्हें अगस्त से नवंबर के बीच अच्छी खबर मिल सकती है। विदेश यात्रा के योग दिख रहे हैं।
शुक्र अगस्त माह के आसपास करियर विकास के लिए आशाजनक दौर ला सकता है। यह एकमात्र ग्रह है जो आपको आपके ही साथियों की साजिश से बचाएगा। नवंबर माह के आसपास मंगल एक बार फिर कुंभ राशि पर प्रभाव डालेगा। इस साल के अंत के आसपास का समय करियर-उन्मुख लोगों के लिए शानदार समय हो सकता है। वहीं बृहस्पति का दूसरे भाव में गोचर कुंभ राशि के लोगों के लिए आत्म-सम्मान और भौतिक लाभ में वृद्धि ला सकता है।
लेखक परिचय- पं राम नारायण पांडेय लखनऊ के ज्योतिष हैं।


Click it and Unblock the Notifications











