Hindi Diwas 2022: हिंदी दिवस से जुडे़ 10 रोचक तथ्य

14 सितंबर 1953 में पहला हिंदी दिवस मनाया गया था और तब से आज तक इस दिवस को हिंदी के विद्वान बुहत हर्ष- उल्लास के साथ मनाते है। लेकिन इस भाषा को राष्ट्रभाषा का दर्जा कभी नहीं दिया गया। हिंदी दिवस को मनाने का सबसे मुख्य कारण इसे राष्ट्रभाषा के रूप में बढ़ावा देना है। 1949 में इसे आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया गया था। लेकिन तब भी इस भाषा को राष्ट्रभाषा बनाने की मांग तेज थी। उस समय के कई लोगों का मानन था की हिंदी को राष्ट्रभाषा न बनाने से आजादी के क्या मायने रह जाएंगे। भारत विविधताओं से भरा देश हैं यहां कई भाषाएं बोली जाती है कई ऐसे राज्य हैं जहां हिंदी भाषा नहीं बोली जाती जिस कारण से हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा नहीं मिल पाया। लेकिन आज भी कई साहित्यकार और अन्य लोग हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने के लिए प्रयास कर रहें। आज हिंदी दिवस पर इस लेख के माध्यम से जानते हैं हिंदी से जुड़े कुछ रोचक तथ्यो के बारे में।

Hindi Diwas 2022: हिंदी दिवस से जुडे़ 10 रोचक तथ्य

हिंदी भाषा से जुड़े 10 रोचक तथ्य

1. पूरे विश्व में हिंदी भाषा अंग्रेजी और मंदारिन के बाद तीसरे स्थान पर सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। विश्व में करीब 651 मिलियन लोगों द्वारा बोली जाती है।

2. हर साल दुनिया की सबसे प्रसिद्ध ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में हिंदी भाषा के कई शब्दों को शामिल किया गया है। 2017 में इस जिक्शनरी में 70 भारतीय शब्दों को शामिल किया गया था जिसमें अकेले हिंदी के 3 शब्द थे।

3. भारत के साथ-साख नेपाल, मॉरिशस, गुयाना, सूरीनाम, त्रिनिदाद, फिलीपिंस, तिब्बत, पाकिस्तान, टोबैगो और फिजी जैसे देशों में हिंदी भाषा बोली जाती है।

4. प्रशांत महासागर क्षेत्र में फिजी एक छोटा सा द्विप है जहां हिंदी आधिकारिक भाषा है। 1997 में फिजि के संविधान में इसे "हिंदुस्तानी" के रूप में शामिल किया गया था, लेकिन 2013 में बदलाव करके इस अब केवल "हिंदी" कहा जाता है।

5. वैश्विक स्तर पर हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के 1975 में विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया गया था और उसक के बाद से विश्व स्तर पर 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया गया। भारत में राष्ट्रीय स्तर पर हिंदी दिवस 14 सितंबर को मनाया जाता है।

6. 1963 में केंद्रिय हिंदी संस्थान की स्थापना की गई थी। इस संस्थान की स्थापना हिंदी में उच्च शोध के लिए की गई थी।

7. विश्व स्तर पर तीसरे स्थान पर सबसे अधिक बोले जानी वाली भाषा होने के कारण विश्व के कई शिक्षण संस्थानों में हिंदी भाषा की पढ़ाई भी की जाती है।

8. हिंदी का शब्द फारसी भाषा के एक शब्द हिंद से लिया गया है। फारसी भाषा के शब्द का हिंद का अर्थ है सिंधु नदी की भूमि। सिंधु नदी के किनारे बोली जाने वाली भाषा को हिंदी भाषा का नाम दिया गया था।

9. हिंदी भाषा को संयुक्त अरब अमीरात में एक अल्पसंखय भाषा के तौर पर मान्यता दी गई है।

10. गांधी जी चाहते थे कि हिंदी राष्ट्रभाषा बने, उन्होंने हिंदी को जनमानस की भाषा भी कहा था। 1918 में आयोजित एक हिंदी सम्मेलन में इसे राष्ट्रभाषा बनाने की मांग उठी। लंबे विचार के बाद 1949 में संविधान सभा ने इसे आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया इसे राजभाषा तो बनाया गया लेकिन राष्ट्रभाषा नहीं।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
The first Hindi Day was celebrated on 14 September 1953 and since then till date, Hindi scholars celebrate this day with great enthusiasm. But this language was never given the status of national language. The main reason for celebrating Hindi Day is to promote it as a national language. It was given the status of an official language in 1949. But even then there was a strong demand to make this language the national language.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X