AFCAT Admit Card 2025: एफकैट प्रवेश पत्र 7 फरवरी को जारी किया जाएगा, कैसे डाउनलोड करें, यहां देखें

AFCAT Admit Card 2025: भारतीय वायुसेना में भर्ती की इच्छा लिए लाखों की संख्या में उम्मीदवार एफकैट एडमिट कार्ड 2025 जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। भारतीय वायु सेना ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि 2025 के लिए एफकैट एडमिट कार्ड आगामी 7 फरवरी 2025 को शाम 5 बजे से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे।

एफकैट एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें

वायु सेना कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT-01/2025) की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दें कि वे अपने एफकैट 2025 हॉल टिकट प्राप्त करने के लिए भारतीय वायुसेना एफकैट की आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जा सकते हैं। वेबसाइट पर उपलबद्ध लिंक की मदद से उम्मीदवार अपने एफकैट प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

यह अधिसूचना उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें उन्हें एडमिट कार्ड के लिए अपनी पंजीकृत ईमेल आईडी की जांच करने का भी निर्देश दिया गया है। एफकैट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में समस्या आने की स्थिति में उम्मीदवारों को आईएएफ ने C-DAC, पुणे में एफकैट क्वेरी सेल का संपर्क विवरण प्रदान किया है, जिसमें सहायता के लिए फ़ोन नंबर और ईमेल पता शामिल है। ध्यान रहे कि एफकैट 2025 परीक्षा के लिए एडमिच कार्ड उम्मीदावारों को ईमेल में प्राप्त नहीं होता है।

एफकैट 2025 परीक्षा योजना

आगामी 22 और 23 फरवरी, 2025 को होने वाली एफकैट 2025 परीक्षा कई इच्छुक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। इसमें सामान्य जागरूकता, अंग्रेजी में मौखिक क्षमता, संख्यात्मक क्षमता, तर्क और सैन्य योग्यता परीक्षण जैसे विषयों पर आधारित 100 प्रश्नों की परीक्षा शामिल है। अधिकतम 300 अंक और 2 घंटे की अवधि के साथ, यह परीक्षा वायु सेना के भीतर भूमिकाओं के लिए उम्मीदवार की उपयुक्तता का एक व्यापक मूल्यांकन है। आधिकारिक विवरणिका में विस्तृत यह जानकारी आवेदकों के लिए आगामी परीक्षा के लिए पर्याप्त रूप से तैयार होने के लिए आवश्यक है।

एफकैट एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें?

एफकैट परीक्षा देने के इच्छुक उम्मीदवार आसान प्रक्रिया का पालन कर अपने एफकैट एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवार एफकैट हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं-

चरण 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाएं।
चरण 2- होमपेज पर 'एफकैट एडमिट कार्ड 2025' लिंक प्राप्त कर सकते हैं।
चरण 3- इस लिंक पर क्लिक करने और आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करने पर, एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा।
चरण 4- उम्मीदवारों को भविष्य के संदर्भ और परीक्षा के दिन की आवश्यकताओं के लिए एडमिट कार्ड की एक प्रति डाउनलोड करने और प्रिंट करने की सलाह दी जाती है।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Check AFCAT Admit Card 2025 release date at afcat.cdac.in. AFCAT February exam details in Hindi and important updates on admit card download process.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+