डब्लूबीजेईई बोर्ड ने आज डब्लूबीजेईएलईटी रिजल्ट 2022 की घोषणा की, यहां देखें अपना रिजल्ट

पश्चिम बंगाल जेईई बोर्ड ने डब्लूबीजेईएलईटी परीक्षा 2022 के रिजल्ट आज जारी कर दिए है। पश्चिम बंगाल ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन बोर्ड ने आज 24 जून 2022 को डब्लूबीजेईएलईटी रिजल्ट 2022 की घोषणा कर दी है। जिन भी छात्रों ने डब्लूबीजेईएलईटी की परीक्षा दी वह छात्र डब्लूबीजेईई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर जा कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते है। डब्लूबीजेईएलईटी परीक्षा का आयोजन 14 मई 2022 को हुआ था। 1 महीने 10 दिन के बाद जाकर परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 24 जुन 2022 को जारी किया गया है। डब्लूबीजेईएलईटी परीक्षा की उत्तर कुंजी 23 जून 2022 को रिलीज की गई थी।

डब्लूबीजेईई बोर्ड ने आज डब्लूबीजेईएलईटी रिजल्ट 2022 की घोषणा की, यहां देखें अपना रिजल्ट

कैसे और कहां से करें डब्लूबीजेईएलईटी रिजल्ट 2022

1. डब्लूबीजेईएलईटी रिजल्ट 2022 को डाउनलोड करने के लिए छात्रों को डाउनलोड पश्चिम बंगाल ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर जाना है।

2. वेबसाइट के होम पेज पर छात्रों को जेईएलईटी पर क्लिक करना है। इस पर क्लिक करते ही एक नया पेज आपके सामने खुल जाएगा।

3. इस पेज पर आपको जेईएलईटी 2022 रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना है।

4. दिए गए इस लिंक पर क्लिक करने के बाद परीक्षार्थीयों को अपना परीक्षा रोल नंबर और आवेदन पत्र का नंबर विवरण में भरना है।

5. सभी विवरण भरने के बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना है।

6. सबमिट होने के बाद आपका जेईएलईटी 2022 रिजल्ट आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पा आ जाएगा।

7. अपने स्कोर कार्ड को डाउनलोड करिए और इसका एक प्रिंट भी जरूर लें।

डबलूबीजेईएलईटी 2022 की परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की गई थी जो पश्चिम बंगाल के विश्वविद्यावयों और कॉलेजमें बीई, बीटेक, और बी फार्मा में लेटरल एंट्री के द्वारा प्रवेश लेने के इच्छुक हैं। लेटरल एंट्री के माध्यम से छात्र कोर्स के दूसरें साल में सीधा प्रवेश लेते हैं। डबलूबीजेईएलईटी 2022 की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 20 मार्च 2022 में शुरु होकर 20 अप्रैन 2022 में संपन्न हुई। इसके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरे एक महीने तक चली और उसके बाद परीक्षा का आयोजन 14 मई 2022 में किया गया। परीक्षा का रिजल्ट आ गया छात्र इसकी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना परीक्षा रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट के कुछ समय बाद इसके दाखिले की प्रक्रिया भी पूरी कर दी जाएगी।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
WBJEE has declared the result of WBJELET. student can check their result at WBJEE official website. WBJELET havs been released today, 24 june 2022.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X