UPTET Admit Card 2022 Download Link यूपीटीईटी एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करें

UPTET Admit Card 2022 Download Link उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड 14 जनवरी को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए यूपीटीईटी एडमिट कार्ड 2022 जारी कर दिया। यूपीटीईटी परीक्षा 2022 में 23 जनवरी को आयोजित की जाएगी।

By Careerindia Hindi Desk

UPTET Admit Card 2022 Download Link उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड ने 14 जनवरी को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए यूपीटीईटी एडमिट कार्ड 2022 जारी कर दिया है। यूपीटीईटी परीक्षा 2022 में 23 जनवरी को आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने यूपीटीईटी 2021 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वह यूपी डीएलएड की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in से यूपीटीईटी एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीटीईटी एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक और अन्य विवरण नीचे दिया गया है।

UPTET Admit Card 2022 Download Link यूपीटीईटी एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करें

बता दने कि उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए पहले यूपीटीईटी एडमिट कार्ड 2021 कल 12 जनवरी 2022 को जारी होने वाली थी, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया था। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, यूपीटीईटी एडमिट कार्ड 2022 14 जनवरी को आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार पहले उम्मीदवारों के लिए मुफ्त यात्रा आदेश का नोटिस जारी किया, उसके बाद यूपीटीईटी एडमिट कार्ड 2022 जारी किया गया। हालांकि यूपीटीईटी एडमिट कार्ड 2022 जारी होने की तिथि की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई थी। यूपीटीईटी एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने की आसान प्रक्रिया नीचे दी गई है।

यूपीटीईटी 2021 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। यूपीटीईटी 2021 23 जनवरी 2022 को आयोजित किया जाएगा और उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र पर ले जाने की आवश्यकता होगी। यूपीटीईटी 2021 मूल रूप से 28 नवंबर को आयोजित होने वाला था, लेकिन पेपर लीक विवाद के कारण परीक्षा उसी दिन रद्द कर दी गई थी। इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था। जिसके बाद उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यूपीटीईटी 2021 की संशोधित तिथियां जारी की थी।

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यूपीटीईटी एडमिट कार्ड 2022 विवरण

बोर्ड उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड
परीक्षा उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)
यूपीटीईटी एडमिट कार्ड तिथि 14 जनवरी 2022
यूपीटीईटी 2021 परीक्षा तिथि 23 जनवरी 2022
यूपीटीईटी प्रीलिम्स आंसर की 27 जनवरी 2022
यूपीटीईटी फाइनल आंसर की 23 फरवरी 2022
यूपीटीईटी रिजल्ट तिथि 25 फरवरी 2022
यूपीटीईटी आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in

UPTET Admit Card 2022 Download Direct Link

यूपीटीईटी एडमिट कार्ड 2021 कैसे डाउनलोड करें?

  1. सबसे पहले यूपीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर आपको यूपीटीईटी एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करना होगा।
  3. अब आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा, इसमें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य विवरण भरें।
  4. अब आपकी स्क्रीन पर यूपीटीईटी एडमिट कार्ड 2021 दिखाई देगा, इसकी जांच करें।
  5. यूपीटीईटी एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट ले लें।

इस साल 21 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने यूपीटीईटी परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है। यूपीटीईटी 2021 दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।

यूपीटीईटी 2021 संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, यूपीटीईटी प्रीलिम्स आंसर की 2022 में 27 जनवरी को जारी की जाएगी और उम्मीदवार 1 फरवरी 2022 तक यूपीटीईटी आंसर की 2022 पर आपत्ति उठा सकते हैं। यूपीटीईटी फाइनल आंसर की 2022 में 23 फरवरी को जारी की जाएगी और यूपीटीईटी रिजल्ट 2022 में 25 फरवरी को जारी किया जाएगा।

UPTET Paper Leak Latest News यूपीटीईटी परीक्षा 2021 रद्द, पेपर लीक मामले में गिरफ्तारी हुईUPTET Paper Leak Latest News यूपीटीईटी परीक्षा 2021 रद्द, पेपर लीक मामले में गिरफ्तारी हुई

ESIC Recruitment 2022 Notification ईएसआईसी यूडीसी एमटीएस स्टेनो भर्ती के लिए 10वीं पास आवेदन करेंESIC Recruitment 2022 Notification ईएसआईसी यूडीसी एमटीएस स्टेनो भर्ती के लिए 10वीं पास आवेदन करें

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
UPTET Admit Card 2022 Download Link Uttar Pradesh Basic Education Board has released the UPTET Admit Card 2022 for Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test on 14th January. UPTET Exam 2022 will be held on 23rd January. Candidates who have registered for the UPTET 2021 exam can download the UPTET admit card 2022 from the official website of UP DElEd at updeled.gov.in.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X