UPSC Result 2022: यूपीएससी सिविल सेवा रिजल्ट 2022 नेम वाइज पीडीएफ लिस्ट जारी

UPSC Mains Result 2022 Name Wise PDF Download Link संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के लिए यूपीएससी मेंस रिजल्ट 2022 घोषित कर दिया है। यूपीएससी सिविल सेवा मेंस रिजल्ट 2022 रोल नंबर वाइज़ 6 दिसंबर को जारी किया

UPSC Mains Result 2022 Name Wise PDF Download: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के लिए यूपीएससी मेंस रिजल्ट 2022 घोषित (UPSC Mains Result 2022) कर दिया है। यूपीएससी सिविल सेवा मेंस रिजल्ट 2022 रोल नंबर वाइज़ 6 दिसंबर को जारी किया गया। आज 7 दिसंबर को यूपीएससी सिविल सेवा मेंस रिजल्ट 2022 नाम वाइज़ (UPSC IAS Result 2022 List) जारी किया गया है। यूपीएससी मेंस रिजल्ट 2022 में 2079 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए सफल घोषित किया गया है। यूपीएससी मेन्स परीक्षा में क्वालीफाई करने वाले योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से यूपीएससी मेंस रिजल्ट 2022 मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीएससी सिविल सेवा मेंस रिजल्ट 2022 नेम वाइज़ पीडीएफ डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।

UPSC Mains Result 2022 Name Wise PDF Download Link

यूपीएससी सिविल सेवा रिजल्ट 2022 नेम वाइज पीडीएफ लिस्ट जारी

यूपीएससी मेंस रिजल्ट 2022 इंटरव्यू डीएएफ फॉर्म
बता दें कि जिन उम्मीदवारों ने यूपीएससी मेन्स परीक्षा में क्वालीफाई किया है, वह यूपीएससी सिविल सेवा इंटरव्यू 2022 के लिए योग्य हैं। इसलिए परीक्षा के नियमों के प्रावधानों के अनुसार, इन सभी उम्मीदवारों को केवल DAF-II ऑनलाइन भरना और जमा करना होगा। यूपीएससी डीएएफ फॉर्म संघ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट (https: // upsconline. nic.in) पर 08 दिसंबर 2022 से 14 दिसंबर 2022 तक शाम 6:00 बजे तक की अवधि के दौरान भर सकते हैं। ऐसा न करने पर उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी और इस संबंध में आयोग द्वारा कोई पत्राचार नहीं किया जाएगा। इसके अलावा ऐसे उम्मीदवारों को कोई ई-समन पत्र भी जारी नहीं किया जाएगा।

यूपीएससी सिविल सेवा इंटरव्यू 2022 तिथि
उम्मीदवारों को व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) के समय उनकी पात्रता/आरक्षण दावों के समर्थन में मूल प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने की आवश्यकता होगी। जैसे समय आयु, शैक्षिक योग्यता, समुदाय, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, बेंचमार्क विकलांगता पीडब्ल्यूबीडी वाले व्यक्ति और अन्य दस्तावेज जैसे टीए फॉर्म आदि। कृपया ध्यान दें कि व्यक्तित्व परीक्षण की तारीखों की घोषणा अभी नहीं की गई है। व्यक्तित्व परीक्षण के लिए ई-सम्मन पत्र यथासमय आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

यूपीएससी मेंस रिजल्ट 2022 कैसे डाउनलोड करें?
यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं। होमपेज पर यूपीएससी लिखित परिणाम (नाम के साथ) 2022 पीडीएफ डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें। यूपीएससी सिविल सेवा मेंस रिजल्ट 2022 नेम वाइज़ पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी। यूपीएससी सिविल सेवा मेंस रिजल्ट 2022 नेम वाइज़ पीडीएफ में अपना नाम चेक करें। यूपीएससी सिविल सेवा मेंस रिजल्ट 2022 नेम वाइज़ पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका एक प्रिन्ट आउट ले लें।

यूपीएससी सिविल सेवा इंटरव्यू 2022
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जल्द ही यूपीएससी सिविल सेवा इंटरव्यू की तिथियां जारी की जाएगी। यूपीएससी सिविल सेवा साक्षात्कार संघ लोक सेवा आयोग के कार्यालय धौलपुर हाउस, शाहजहां रोड, नई दिल्ली में आयोजित किए जाएंगे। यूपीएससी सिविल सेवा रिजल्ट से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

Interior Design Business Tips: कम बजट में कैसे शुरू करें इंटीरियर डिजाइन का काम, जानिए बेस्ट टिप्सInterior Design Business Tips: कम बजट में कैसे शुरू करें इंटीरियर डिजाइन का काम, जानिए बेस्ट टिप्स

Speaking Tips: पब्लिक स्पीकिंग स्किल्स मजबूत करने के लिए अपनाएं ये 10 टिप्सSpeaking Tips: पब्लिक स्पीकिंग स्किल्स मजबूत करने के लिए अपनाएं ये 10 टिप्स

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
UPSC Mains Result 2022 Name Wise PDF Download: Union Public Service Commission has declared UPSC Mains Result 2022 for Civil Services Main Examination. UPSC Civil Services Mains Result 2022 Roll Number Wise was released on 6th December. Today on 7th December UPSC Civil Services Mains Result 2022 Name Wise has been released. In UPSC Mains Result 2022, 2079 candidates have been declared successful for the interview. Eligible candidates who have qualified in the UPSC Mains exam can download the UPSC Mains Result 2022 Merit List PDF through the official website of the commission, upsc.gov.in. Direct link to download UPSC Civil Services Mains Result 2022 Name Wise PDF is given below.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X