UPSC IES ISS 2025: संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी भारतीय आर्थिक सेवा (आईईएस) एवं भारतीय सांख्यिकी सेवा (आईएसएस)भर्ती 2025 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यूपीएससी आयोग ने आईईएस और आईएसएस पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। बुधवार को संघ लोक सेवा आयोग की ओर से इस संबंध में एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई।

यूपीएससी आईईएस/आईएसएस परीक्षा 2025 के लिए आवेदन करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.gov.in के माध्यम से परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। यूपीएससी द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, यूपीएससी आईईएस/आईएसएस भर्ती परीक्षा 2025 के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज 12 फरवरी से ही शुरू हो गई है। योग्य उम्मीदवारों को बता दें कि आवेदन भरने की अंतिम तिथि 4 मार्च 2025 निर्धारित है।
यूपीएससी नोटिस के अनुसार, यूपीएससी आईईएस/आईएसएस परीक्षा 2025 आवेदन पत्र जमा करने के सुधार विंडो 5 मार्च 2025 से लेकर 11 मार्च 2025 तक खुली रहेगी। अपने आवेदन में सामान्य परिवर्तन करने के इच्छुक उम्मीदवार इस दौरान आवेदन पत्र के विवरणों में सुधार कर सकते हैं। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, यूपीएससी आईईएस/आईएसएस परीक्षा के तहत विभिन्न मंत्रालयों में इन पदों पर कुल 47 रिक्तियों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।
यूपीएससी आईईएस/आईएसएस परीक्षा 2025 नोटिफिकेशन, पात्रता मानदंड, आयु सीमा, रिक्तियों की संख्या, आवेदन प्रक्रिया समेत अन्य जानकारी के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।
क्या है यूपीएससी आईईएस/आईएसएस परीक्षा 2025 ?
गौरतलब हो कि भारतीय सांख्यिकी सेवा के साथ भारतीय आर्थिक सेवा, भारत सरकार की कार्यकारी शाखा की केंद्रीय सिविल सेवा समूह ए के तहत प्रशासनिक अंतर-मंत्रालय संबंधी सिविल सेवा है। भारत में आर्थिक नीतियों और कार्यक्रमों को तैयार करने और कार्यान्वित करने के लिए भारतीय आर्थिक सेवा की शुरुआत की गई थी। वर्ष 1991 में बड़े पैमाने पर आर्थिक सुधारों की शुरुआत और सरकार की नियामक भूमिका के प्रसार के साथ, सेवा के क्षेत्र में इस प्रकार के विश्लेषण और सलाह में कई गुना वृद्धि हुई है। भारतीय सांख्यिकी सेवा के लिए विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के सभी सांख्यिकीय पदों को सेवा के प्रारंभिक गठन में साथ रखा गया था।
यूपीएससी आईईएस/आईएसएस परीक्षा 2025 हाइलाइट्स
| भर्ती संगठन का नाम | संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) |
|---|---|
| भर्ती का नाम | यूपीएससी भर्ती 2025 |
| पद का नाम | आईईएस/आईएसएस |
| नौकरी का प्रकार | सरकारी |
| रिक्तियों की संख्या | 47 पद |
| अधिसूचना जारी होने की तिथि | 12 फरवरी 2025 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आवेदन की प्रारंभिक तिथि | 12 फरवरी 2024 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 04 मार्च 2024 |
| आयु सीमा | 21 वर्ष से लेकर 30 वर्ष |
| आवेदन शुल्क | 100 रुपये |
| चयन प्रक्रिया | प्रीलिम्स, लिखित और साक्षात्कार |
| आधिकारिक वेबसाइट | upsconline.gov.in |
UPSC IES/ISS Recruitment 2025 रिक्तियों का विवरण
यूपीएससी आईईएस/आईएसएस भर्ती 2025 नोटिफिकेशन के अनुसार भारतीय आर्थिक सेवा (आईईएस) एवं भारतीय सांख्यिकी सेवा (आईएसएस)भर्ती 2025 के लिए कुल 47 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। यूपीएससी आईईएस/आईएसएस भर्ती 2025 रिक्तियों का विवरण निम्नलिखित है-
भारतीय आर्थिक सेवा (आईईएस) - 12 पद
भारतीय सांख्यिकी सेवा (आईएसएस) - 35 पद
UPSC IES/ISS Vacancy 2025 Application Process आवेदन पत्र कैसे भरें?
यूपीएससी आईईएस आईएसएस भर्ती 2025 आवेदन पत्र भरने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए विस्तृत चरणों का पालन कर सकते हैं-
चरण 1: यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.gov.in पर जाएं।
चरण 2: यूपीएससी वेबसाइट के होमपेज पर "परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर)" लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: "नया पंजीकरण" लिंक पर क्लिक करें
चरण 4: विवरण भरकर यूपीएससी पंजीकरण फॉर्म पूरा करें
चरण 5: पंजीकरण प्रक्रिया के बाद अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के साथ लॉग इन करें।
चरण 6: डैशबोर्ड पर "सक्रिय अधिसूचना" अनुभाग पर यूपीएससी आईईएस आईएसएस 2025 आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
चरण 7: आईईएस आईएसएस आवेदन पत्र पूरा करें
चरण 8: संबंधित परीक्षा के लिए निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
चरण 9: आवश्यक दस्तावेज, हस्ताक्षर और फोटो पहचान पत्र दस्तावेज अपलोड करें।
चरण 10: आईईएस आईएसएस भर्ती 2025 आवेदन पत्र सबमिट करें।
चरण 11: आवेदन पत्र डाउनलोड करें।
चरण 12: भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी एक प्रति अपने पास रख लें।


Click it and Unblock the Notifications











