यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन - UPSC यूपीएससी ईसीई 2023 को लेकर बुधवार 14 सितंबर 2022 को यानी की आज एक अधिसूचना जारी करने वाले है। ये सूचना यूपीएससी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगी। अधिसूचना में परीक्षा संबंधी जानकारी जैसे सिलेबस, परीक्षा पैटर्न और परीक्षा योग्यता के साथ-साथ और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। उम्मीदवार यूपीएससी ईसीई 2023 की अधिसूचला upsc.gov.in वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
इस अधिसूचना के साथ कमीशन यूपीएससी ईसीई 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू करेगा। यूपीएससी ईसीई 2022 की आवेदन प्रक्रिया आज 14 सितंबर 2022 से शुरू की जाएगी। जिसकी अंतिम तिथि 4 अक्टूबर 2022 है। उम्मीवार यूपीएससी ईसीई 2023 के लिए आवेदन यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सक कर सकते हैं। जो उम्मीदवार यूपीएससी ईसीई 2023 के लिए आवेदन करना चाहते हैं वह अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर खुद को रजिस्टर कर सकते हैं। रजिस्टर करने के बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत जानकारी, एजुकेशन डिटेल्स आदि भरने मांगे गए डाकयूमेंट्स अपलोड करने के बाद आपको आवेदन शुल्क का भुगतान करना है और फाइन सबमिट करके इस आवेदन फॉर्म का प्रिंट ले और इसका एक पीडीएफ भी जरूर बनाएं।

यूपीएससी ईसीई 2023 : महत्वपूर्ण तिथियां
यूपीएससी ईसीई अधिसूचना 2023 : 14 सितंबर 2022
यूपीएससी ईसीई 2023 आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत : 14 सितंबर 2022
यूपीएससी ईसीई 2023 आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि : 4 अक्टूबर 2022
यूपीएससी ईसीई 2023 योग्यता
यूपीएसई ईसीई 2023 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र सीमा 21 से 32 के बीच होनी चाहिए।
आरक्षित श्रेणी वाले उम्मीदवारों को उम्र सीमा में छूट दी गई है।
यूपीएसई ईसीई के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से बैचलर इन इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए।
यूपीएससी के लिए आवश्यक चीजें
- वैलेड एक्टिवेट मोबाइन नंबर
- वैलेड ई-मेल
- एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स
- फोटो आईडी प्रूफ (आधार कार्ड, वोटन आईडी पेन कार्ड या ड्राविंग लाइसेंस)
- आवेदन शुल्क के भुगतान के लिए डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ नेट बैंकिंग


Click it and Unblock the Notifications











