UPSC CMS 2025 Notification OUT: मेडिकल सेवा परीक्षा में उपस्थित होने की तैयारी कर रहे हैं तो इस खबर को अवश्य पढ़ लें। संघ लोक सेवा आयोग ने संयुक्त चिकित्सा सेवा (UPSC CMS) 2025 परीक्षा के लिए आवेदन शुरू हो चुकी है। यूपीएससी सीएमएस 2025 के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन पत्र 11 मार्च 2025 संध्या 6.00 बजे के भीतर जमा कर सकते हैं।

यूपीएससी सम्मिलित मेडिकल सेवा परीक्षा 2025 में शामिल होने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। इस संबंध में आयोग की ओर से यूपीएससी सीएमएस भर्ती 2025 अधिसूचना जारी की गई है। इस अधिसूचना के अनुसार, मेडिकल सेवा परीक्षा में बैठने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल https://upsconline.gov.in के माध्यम से आवेदन करना होगा।
बता दें कि उम्मीदवारों के पास यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपने आवेदन जमा करने के लिए 11 मार्च 2025 तक का समय है। इच्छुक चिकित्सा पेशेवरों की भर्ती के लिए यूपीएससी सीएमएस परीक्षा 2025 आगामी 20 जुलाई, 2025 को आयोजित की जाएगी। अधिसूचना के अनुसार, पंजीकरण के बाद प्रतिभागियों को यदि आवश्यक हो तो अपने आवेदन में संशोधन करने का मौका मिलेगा। आवेदन सुधार विंडो 12 से 18 मार्च 2025 तक खुली रहेगी।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, परीक्षा के लिए आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवारों के लिए यूपीएससी सीएमएस प्रवेश पत्र निर्धारित परीक्षा तिथि से पूर्व सप्ताह के अंतिम कार्य दिवस पर जारी किया जाएगा। सम्मिलित सेवा परीक्षा एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्द्ध होगा। उम्मीदवारों को परीक्षा में उपस्थित होने के लिए यहां से हॉल टिकट डाउनलोड करने होंगे।
यूपीएससी सीएमएस भर्ती परीक्षा 2025 नोटिफिकेशन, पात्रता मानदंड, आयु सीमा, रिक्तियों की संख्या, आवेदन प्रक्रिया समेत अन्य जानकारी के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।
यूपीएससी सीएमएस भर्ती परीक्षा 2025 हाइलाइट्स
| भर्ती संगठन का नाम | संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) |
|---|---|
| भर्ती का नाम | यूपीएससी भर्ती 2025 |
| पद का नाम | सीएमएस (सम्मिलित सेवा परीक्षा) |
| नौकरी का प्रकार | सरकारी |
| रिक्तियों की संख्या | अधिसूचना देखें |
| अधिसूचना जारी होने की तिथि | 19 फरवरी 2025 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आवेदन की प्रारंभिक तिथि | 19 फरवरी 2024 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 11 मार्च 2024 |
| पात्रता मानदंड | अधिसूचना देखें |
| आयु सीमा | 21 वर्ष से लेकर 30 वर्ष |
| आवेदन शुल्क | 100 रुपये |
| चयन प्रक्रिया | प्रीलिम्स, लिखित और साक्षात्कार |
| आधिकारिक वेबसाइट | upsconline.gov.in |
यूपीएससी मेडिकल सेवा परीक्षा 2025 आवेदन कैसे करें?
यूपीएससी सम्मिलित सेवा भर्ती 2025 आवेदन पत्र भरने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए विस्तृत चरणों का पालन कर सकते हैं-
चरण 1: यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.gov.in पर जाएं।
चरण 2: यूपीएससी वेबसाइट के होमपेज पर "परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर)" लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: "नया पंजीकरण" लिंक पर क्लिक करें
चरण 4: विवरण भरकर यूपीएससी पंजीकरण फॉर्म पूरा करें
चरण 5: पंजीकरण प्रक्रिया के बाद अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के साथ लॉग इन करें।
चरण 6: डैशबोर्ड पर "सक्रिय अधिसूचना" अनुभाग पर यूपीएससी सीएमएस 2025 आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
चरण 7: सम्मिलित सेवा परीक्षा 2025 आवेदन पत्र पूरा करें
चरण 8: निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
चरण 9: आवश्यक दस्तावेज, हस्ताक्षर और फोटो पहचान पत्र दस्तावेज अपलोड करें।
चरण 10: यूपीएससी सीएमएस भर्ती 2025 आवेदन पत्र सबमिट करें।
चरण 11: आवेदन पत्र डाउनलोड करें।
चरण 12: भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी एक प्रति अपने पास रख लें।


Click it and Unblock the Notifications











