UPSC CSE प्रिलिम्स परीक्षा 2023 के आवेदन की अंतिम तिथि आज, ऐसे करें आवेदन

संघ लोक सेवा आयोग- यूपीएससी द्वारा सिविल सेवा परीक्षा का के लिए 1 फरवरी 2023 में एक आवेदन को लेकर एक अधिसूचना जारी की गई थी। इस अधिसूचना में सिविल सेवा परीक्षा की अंतिम तिथि 21 फरवरी 2023 बताई गई थी। जिन उम्मीदवारों को यूपीएससी सीएसई प्रिलिम्स परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किए हैं। उन्हें सलाह है कि वह और इंताजर न करें और आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। यूपीएससी सीएसई प्रिलिम्स परीक्षा के लिए आवेदन उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in से कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइल है।

यूपीएससी सीएसई प्रिलिम्स परीक्षा का आयोजन 1,105 पदों की भर्ती के लिए जाएगा। जो उम्मीदवारों के प्रदर्शन पर निर्भर करता है। यूपीएससी सीएसई प्रिलिम्स परीक्षा की तिथियां भी जारी हो चुकी है, जिसके अनुसार परीक्षा का आयोजन 28 मई 2023 को किया जाएगा। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद से आवश्यक बदलावों के लिए विंडों 7 दिन तक खुली रहेगी, लेकिन बदलाव करने इसमें उम्मीदवार ओटीआर प्रोफाइल में किसी प्रकार बदलाव नहीं कर पाएंगे।

UPSC CSE प्रिलिम्स परीक्षा 2023 के आवेदन की अंतिम तिथि आज, ऐसे करें आवेदन

कैसे करें यूपीएससी सीएसई परीक्षा के लिए आवेदन

चरण 1 - यूपीएससी सीएसई प्रिलिम्स परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाना है।

चरण 2 - आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए "वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) एग्जामिनेशन ऑफ यूपीएससी ऑनलाइन एप्लिकेशन" पर क्लिक करना है।

चरण 3 - उम्मीदवारों के सामने एक नया पेज खुलेगा। इस पेज पर उन्हें ई-मेल आईडी आदि के माध्यम से खुद को रजिस्टर करना है।

चरण 4 - रजिस्टर करने के बाद उम्मीदवार क्रिएट किए गए लॉगिन विवरण के माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर पाएंगे।

चरण 5 - आवेदन में उम्मीदवारों को आवश्यक सारी जानकारी और दस्तावेजों को अपलोड करना है और आवेदन पूरा कर उसके शुल्क का भुगतान करना है।

चरण 6 - आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद उम्मदवारा आवेदन फॉर्म का पीडीएफ बनाएं और सुरक्षा के लिए एक प्रिंट भी लें जो भविष्य के लिए सहायक होगा।

यूपीएससी सीएसई प्रिलिम्स परीक्षा 2023 का डायरेक्ट लिंक

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
A notification was issued by the Union Public Service Commission- UPSC regarding an application for the Civil Services Examination on 1 February 2023. In this notification, the last date for the Civil Services Examination was mentioned as 21 February 2023. Candidates can apply for UPSC CSE Prelims exam through the official website of UPSC, upsc.gov.in or upsconline.nic.in.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+