UPSC Calendar 2023 PDF Download यूपीएससी कैलेंडर 2023 पीडीएफ डाउनलोड करें

UPSC Calendar 2023 PDF Download UPSC Exam 2023 Dates Schedule Time Registration Notification संघ लोक सेवा आयोग ने वार्षिक परीक्षा के लिए यूपीएससी कैलेंडर 2023 जारी कर दिया है। यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 28 मई

UPSC Calendar 2023 PDF Download UPSC Exam 2023 Dates Schedule Time Registration Notification संघ लोक सेवा आयोग ने वार्षिक परीक्षा के लिए यूपीएससी कैलेंडर 2023 जारी कर दिया है। यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 28 मई 2023 को आयोजित की जाएगी। जबकि यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2023 में 15 सितंबर को आयोजित होगी, जो 5 दिनों तक चलेगी। भारतीय वन सेवा प्रारम्भिक परीक्षा 2023 में 28 मई आयोजित होगी और भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा 2023 में 26 नवंबर को होगी, जो 10 दिनों तक चलेगी। जो उम्मीदवार यूपीएससी परीक्षा 2023 में शामिल होंगे, वह यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से यूपीएससी कैलेंडर 2023 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2023-24 पीडीएफ डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक और अन्य विवरण करियर इंडिया के इसी पेज पर नीचे दिया गया है।

UPSC Calendar 2023 PDF Download यूपीएससी कैलेंडर 2023 पीडीएफ डाउनलोड करें

वर्ष 2023 के लिए यूपीएससी वार्षिक परीक्षा कैलेंडर 4 मई 2022 को जारी किया गया। यूपीएससी कैलेंडर 2023 के अनुसार, यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 28 मई को आयोजित की जाएगी। यूपीएससी परीक्षा 2023 नोटिफिकेशन 01 फरवरी 2023 को जारी किया जाएगा। यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 फरवरी 2023 तक निर्धारित की गई है। यूपीएससी के उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर यूपीएससी वार्षिक परीक्षा कैलेंडर 2022 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने यूपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2023 upsc.gov.in पर जारी किया है। यूपीएससी परीक्षाओं जैसे आईएएस, एनडीए, सीडीएस, सीएपीएफ और अन्य परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवार, यूपीएससी कैलेंडर 2023 के अनुसार अपनी यूपीएससी परीक्षा की योजना बना सकते हैं।

UPSC Calendar 2023 PDF Download

यूपीएससी परीक्षा 2023 महत्वपूर्ण तिथियां
इंडिया इंजीनियरिंग सर्विसेज (प्रारंभिक) परीक्षा 2023: 19 फरवरी 2023
संयुक्त भू-वैज्ञानिक (मुख्य) परीक्षा 2023: 24 जून 2022
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) और नौसेना अकादमी (एनए) परीक्षा I: 16 अप्रैल 2023
सीडीएस परीक्षा (I), 2023: 16 अप्रैल 2023
सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2023: 28 मई 2023
भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2023: 28 मई 2023
आईईएस/आईएसएस परीक्षा 2023: 23 जून 2023
संयुक्त भू-वैज्ञानिक (मुख्य) परीक्षा, 2023: 24 जून 2023
इंजीनियरिंग सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2023: 25 जून 2023
संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा, 2023: 16 जुलाई 2023
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (एसी) परीक्षा, 2023: 6 अगस्त 2023
सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2023: 15 सितंबर 2023
भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा 2023: 26 नवंबर 2023
एसओ/स्टेनो (जीडी-बी/जीडी-I) एलडीसीई: 9 दिसंबर 2023

यूपीएससी कैलेंडर 2023 पीडीएफ कैसे डाउनलोड करें
चरण 1: यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर उपलब्ध 'परीक्षा' विकल्प पर क्लिक करें।
चरण 3: 'कैलेंडर' विकल्प पर क्लिक करें। एक नया वेबपेज खुलेगा।
चरण 4: यूपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2023 पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।
चरण 5: यूपीएससी कैलेंडर 2023 पीडीएफ डाउनलोड करें और प्रिन्ट आउट ले लें।

बता दें कि यूपीएससी वार्षिक कैलेंडर 2023 प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के लिए विभिन्न परीक्षाओं के लिए जारी किया गया है। आयोग द्वारा परिस्थितियों के अनुसार आवश्यकता होने पर यूपीएससी परीक्षा 2023 की तिथियों में बदलाव हो सकता है।

UPSC IFS Mains Result 2021 Download यूपीएससी आईएफएस मेंस रिजल्ट 2021 मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड करेंUPSC IFS Mains Result 2021 Download यूपीएससी आईएफएस मेंस रिजल्ट 2021 मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड करें

UPSC CISF AC Result 2022 Download यूपीएससी सीआईएसएफ एसी रिजल्ट 2022 PDF डाउनलोड करेंUPSC CISF AC Result 2022 Download यूपीएससी सीआईएसएफ एसी रिजल्ट 2022 PDF डाउनलोड करें

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
UPSC Calendar 2023 PDF Download UPSC Exam 2023 Dates Schedule Time Registration Notification : Union Public Service Commission has released UPSC Calendar 2023 for the annual examination. UPSC Civil Services Preliminary Exam will be held on 28 May 2023. Whereas UPSC Civil Services Main Exam 2023 will be held on 15th September, which will last for 5 days. Indian Forest Service Preliminary Exam 2023 will be held on 28 May and Indian Forest Service Main Exam 2023 will be held on 26 November, which will last for 10 days. Candidates who will appear in UPSC Exam 2023 can download UPSC Calendar 2023 PDF from the official website of UPSC at upsc.gov.in.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X